नूरपुर में एनएच 5 घंटे रहा बंद

नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर भारी बारिश से करीब पांच घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। शनिवार सुबह करीब पौने 4 बजे ढक्की के पास नेशनल हाईवे पर चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। बसों में सफर कर रहे यात्रियों समेत स्कूल-कॉलेज के छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 9 बजे लोनिवि (एनएच) ने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर नेशनल हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल तो…

Read More

आधे घंटे के सफर को लगे दो घंटे

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। एनएच 88 पर शनिवार को रानीताल से कांगड़ा तक सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। रानीताल से कांगड़ा पहुंचने के लिए वाहनों को दो घंटे का समय लग गया। जाम से सबसे ज्यादा परेशानी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को हुई। जाम खोलने के लिए पुलिस थाना कांगड़ा, देहरा और पुलिस चौकी के अतिरिक्त जवान तैनात करने पड़े। काफी जद्दोजहद करने के बाद शनिवार शाम सात बजे तक वाहन कछुआ चाल से आगे सरकने को मजबूर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रानीताल से कांगड़ा तक करीब एक से डेढ़ हजार वाहन…

Read More

मंड क्षेत्र में घुसा पौंग बांध का पानी

नूरपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध ने एक बार फिर कांगड़ा जिले के सीमावर्ती मंड क्षेत्र को बाढ़ की चपेट में ले लिया है। पौंग बांध के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर फ्लड गेटों से पानी छोड़ने का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। वीरवार को पौंग बांध के सभी छह फ्लड गेट पांच फुट तक खोल दिए गए। करीब 15,281 क्यूसिक पानी टरबाइनों के माध्यम से छोड़ा गया। 25,290 क्यूसिक पानी फ्लड गेटों के माध्यम से शाहनहर बैराज में छोड़ा गया। यहां से मुकेरियां हाइडल के लिए 11,500 और ब्यास दरिया…

Read More

दो हादसों में युवक की मौत, तीन घायल

कांगड़ा/गगल (कांगड़ा)। कस्बा गगल के साथ लगते दो अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर वाहनों को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार को दो युवक बाइक पर सवार होकर मैकलोडगंज से ज्वालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। पठानकोट-जोगिंद्रनगर हाईवे पर इच्छी के समीप उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में विजय कुमार (32) पुत्र किशन लाल निवासी हाउस नंबर 243 जालंधर सिटी की मौके…

Read More

13 माह की बच्ची से दुष्कर्म

धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगती एक पंचायत में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना में तेरह महीने की दुधमुंही बच्ची से दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि बच्ची के दूर के रिश्ते में ताया लगने वाले शख्स पर ही इस घिनौनी वारदात का आरोप है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बच्ची का जोनल अस्पताल धर्मशाला में मेडिकल करवाया गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।…

Read More

14 तोले सोना और 45 हजार पर हाथ साफ

फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोह सिहाल के गांव परड़ाह में रात को अज्ञात चोर एक घर से लाखों के गहने और हजारों की नकदी उड़ा ले गए। पुलिस जानकारी के अनुसार राकेश कुमार निवासी परड़ाह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार रात को चोर उसके घर से करीब 14 तोले सोने के आभूषण और 45 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। वारदात का पता वीरवार सुबह लगा जब शिकायतकर्ता ने कमरे की अलमारी जिसमें गहने व नकदी रखी थी, खुली देखी। राकेश कुमार…

Read More

गंगथ में निजी बस पलटी, 25 घायल

नूरपुर (कांगड़ा)। गंगथ-वरडां मार्ग पर अटाहड़ा के समीप वीरवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब 30 मीटर नीचे खाई में पलट गई। हादसे में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद बस का ड्राइवर व कंडक्टर दोनों मौके से फरार हो गए। घायलों को नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार वीरवार को एक निजी बस गंगथ से वरडां-कंडवाल वाया अटाहड़ा जा रही थी। गंगथ से करीब 5 किलोमीटर दूर…

Read More

हर प्रभावित परिवार को मिलेंगे 75 हजार

धर्मशाला। मैकलोडगंज के पास स्थित कजलोट पंचायत में भूस्खलन से प्रभावितों की सहायता के लिए घटना के दूसरे दिन प्रदेश सरकार ने हाथ बढ़ाए हैं। सरकार ने प्रभावितों के रहने के लिए स्थानीय चामुंडा मंदिर की सराय में व्यवस्था कर दी है। प्रत्येक प्रभावित परिवार को 75 हजार रुपये देने की घोषणा भी की गई है। वीरवार को परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। बाद में पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हादसे में सभी प्रभावितों को…

Read More

एनएच 88 एक घंटा जाम

कांगड़ा। शहर व इसके साथ सटे इलाकों में सोमवार रात से जारी बरसात ने तबाही मचाई। एनएच 88 पर दौलतपुर के पास ट्रक फंसने से करीब एक घंटा जाम लगा रहा। नंदरुल में ल्हासा गिरने से मार्ग अवरुद्ध रहा। पुराना कांगड़ा में पहाड़ियों का मलबा गिरने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। जमानाबाद में क्षतिग्रस्त पुल की एप्रोच का हिस्सा भी पानी में बह गया। टांडा रोड पर फ्लोर मिल के पास पहाड़ियों से पत्थर गिरते रहे। बरसात से जहां कई सड़कें पानी से भर गईं तो कई…

Read More

मंड क्षेत्र पर मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

नूरपुर (कांगड़ा)। बारिश से पौंग बांध के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से ब्यास नदी उफान पर है। हालांकि, पौंग बांध में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन बांध से पानी की निकासी बढ़ने से समीपवर्ती मंड क्षेत्र पर फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लिहाजा, प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यक सूचना पहले ही जारी कर दी है। बुधवार सुबह छह बजे तक पौंग डैम में 1,75,800 क्यूसिक पानी की आमद के साथ जलस्तर 1376.87 फुट पहुंच गया। पिछले साल जलस्तर 1321.40 फुट था।…

Read More