आरोपी तांत्रिक की तलाश में जुटी पुलिस

बैजनाथ (कांगड़ा)। जोगिंद्रनगर थाना के अंतर्गत समीपवर्ती गांव मोहनघाटी में तांत्रिक द्वारा गांव के प्रीतम सिंह की जीभ काटने के मामले में सोमवार को तांत्रिक धनी राम पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था। मंगलवार तक तांत्रिक के पुलिस गिरफ्त में आने की पूरी उम्मीद है। गौरतलब है कि मोहनघाटी निवासी प्रीतम के घर इलाज के लिए आए गांव के ही तांत्रिक धनी राम ने इलाज के बहाने प्रीतम की जीभ काट ली और बाद में घटनास्थल से फरार हो गया था। मामले के संबंध में पत्नी रेखा देवी…

Read More

फसलें बर्बाद; बत्ती गुल, बेबस लोग

मंड (कांगड़ा)। मंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों की मुसीबतें थमती नजर नहीं आ रही है। पौंग बांध के फ्लड गेट लगातार सातवें दिन भी करीब छह फुट तक खुले रहे। सोमवार शाम 5 बजे तक फ्लड गेटों से 46 हजार क्यूसिक पानी छोेड़ा जा रहा था, जोकि शाम 6 बजे घटाकर 40 हजार कर दिया गया। इसके साथ ही पौंग बांध का जलस्तर 1378.61 फुट दर्ज किया गया। बावजूद इसके ब्यास दरिया से सटे मंड क्षेत्र की पानी से सबसे ज्यादा प्रभावित रियाली, बेला लुधियाड़चा, बेला ठाकरां, बहादपुर, डूहग, पराल,…

Read More

भोग्रवां में 50 गांव जलमग्न

इंदौरा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र गंगथ के भोग्रवां में 50 जलमग्न हो गए हैं। एसडीएम नूरपुर अश्वनी सूद की अध्यक्षता में सोमवार को आपदा प्रबंधन पर आपात बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भोग्रवां के वार्ड नंबर आठ के 40 से 50 घरों का संपर्क कट गया है। इन घरों के चारों ओर पानी आ गया है। दियोड़ी में दो मकानों को दियोठी खड्ड के पानी की सीधी मार से खतरा पैदा हो गया है। चौका ब्राह्मण स्थित घेटा में भूस्खलन से पांच घरों को खतरा पैदा हो गया…

Read More

छोंछ के किनारे बसे गांवों में हाई अलर्ट जारी

नूरपुर (कांगड़ा)। इंदौरा क्षेत्र के दो मुख्य दरिया छोंछ और व्यास उफान पर हैं। बारिश के बाद इनमें जलस्तर बढ़ गया है। इससे दर्जन भर गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सेना ने इन गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अगर नदियों में जलस्तर बढ़ता है तो लोगों को सेना के जवान सुरक्षित जगह में शिफ्ट करेंगे। व्यास नदी में पौंग जलाशय से छोड़े गए पानी से मंड का पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। कंदरोड़ी स्थित सेना के नो एफओडी ने कैंप में दो यूनिटें…

Read More

यूं ही बहादुर नहीं कहलाते गोरखा

टीहरा लाइन (धर्मशाला)। युद्धों में कई शौर्य गाथाएं लिखने वाले छोटी कद-काठी के गोरखा समुदाय ने ऐसी मिसाल पेश की है कि इंसानियत का चेहरा कद्दावर हो गया है। एक तरफ उनके खुद के आशियाने टूट चुके हैं। कुदरत के कहर ने उन्हें सड़क पर ला दिया है। बावजूद इसके गोरखा समुदाय के दर्जनों परिवार उत्तराखंड और किन्नौर पीड़ितों की मदद को आगे आए हैं। भूस्खलन से घरों के रूप में जीवन भर की कमाई खो देने वाले प्रभावित परिवारों ने जब शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के हाथ में…

Read More

टीहरा लाइन के पीड़ितों को तीन-तीन लाख

धर्मशाला। सात अगस्त को कजलोट पंचायत की टीहरा लाइन में भारी भूस्खलन से बेघर हुए प्रभावित परिवारों के लिए सरकार ने भवन निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये देने की घोषणा की है। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने रविवार को दोपहर बाद प्रभावित स्थल का दौरा करते हुए बेघर हुए परिवारों का दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रभावितों को तीन-तीन लाख रुपये राहत के तौर पर दिए जाएंगे। इन परिवारों को आशियाना मुहैया कराने के लिए खनियारा में भूमि का चयन कर…

Read More

एबीवीपी दुर्ग बचाने, एनएसयूआई भेदने की फिराक में

धर्मशाला। धर्मशाला कॉलेज में इस बार छात्र संघ चुनाव रोचक होने के आसार हैं। चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। छात्र संगठन चुनाव मैदान में कूद चुके हैं। इस बार एबीवीपी के लिए जहां अपने दुर्ग को बचाए रखने की चुनौती होगी, वहीं एनएसयूआई इसे भेदने की फिराक में रहेगी। हालांकि, धर्मशाला कॉलेज एबीवीपी का गढ़ ही रहा है लेकिन इस बार एनएसयूआई भी जोरशोर के साथ जीत के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। पिछले 13 साल में अधिकतर समय एससीए पर एबीवीपी का ही कब्जा रहा है। पांच…

Read More

मंड में सैकड़ों लोगों पर आई आपदा

इंदौरा/धर्मशाला। पौंग बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी से रविवार को ब्यास नदी में बाढ़ आने से सैकड़ों लोगों पर आपदा आन पड़ी। घरों में पानी घुसने से पीड़ित परिवारों को साथ लगते क्षेत्रों के लोगों के घरों में शरण लेनी पड़ी। वहीं, प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को किसी भी प्रकार की मदद नहीं पहुंचाई गई। इंदौरा तहसील के अंतर्गत आते मंड क्षेत्र की सात पंचायतें जलमग्न हुई हैं। बाढ़ की चपेट में आने से करीब 50 मकान ढह गए हैं। दर्जनों मकानों में दरारें पड़ गई…

Read More

डाडासीबा के एक दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा में शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। लोनिवि और आईपीएच को भारी नुकसान हुआ है। आईपीएच उपमंडल डाडासीबा की आधा दर्जन योजनाओं की पाइपें भारी बारिश से बह गई हैं। करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई या पूरी तरह से ठप हो गई है। डूहकी-कस्बा-दिदियां पपलोथर, बस्सी-पट्टी, सांडा-बाड़ी और बठरा पेयजल योजनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। इन योजनाओं की पाइपें बहने से एक दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। मलोट, स्यूल, जब्बर, बसलाहड़,…

Read More

पालमपुर भाजपा अध्यक्ष का गोदाम राख

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष का गोदाम शुक्रवार रात करीब 11 बजे आग लगने से राख हो गया। गोदाम शीतला माता मंदिर के पास था। गोदाम में आग लगने का पता जब लोगों को चला तो उन्होंने गोदाम के मालिक को इसकी सूचना दी। अग्निशमन विभाग को भी सूचित कर दिया गया। विभाग की मौके पर पहुंची गाड़ी ने लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गोदाम के मालिक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पालमपुर संजीव सोनी ने कहा कि वह…

Read More