ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को मंदिर न्यास सदस्यो ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर सदस्य सुरेंद्र काकू और पवन शर्मा मौजूद रहे। श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान लंगर दस दिन तक चलता है। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लंगर में रसोई घर में साफ-सफाई युक्त भोजन बनाने से लेकर परोसने तक की जांच की गई। लंगर प्रबंधक राणो देवी ने जांच में सहयोग दिया। लंगर में बने भोजन पर संतोष प्रकट किया गया। इसके अलावा मंदिर…
Read MoreCategory: Kangra
तेल टैंकर में धमाके, चालक समेत दो घायल
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर खज्जियां के समीप टट्टल गांव में बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे पेट्रोल के टैंकर (एचपी-38 बी-3588) के अगले हिस्से में अचानक आग लगने से धमाके हो गए। धमाकों की वजह से साथ लगती एक दुकान में भी आग लग गई। दुकान में रखा नसीब सिंह का एक स्कूटर और मोटरसाइकिल समेत घर का सामान स्वाह हो गया। हादसे में टैंकर का चालक बुरी तरह झुलस गया। घटनास्थल के नजदीक पेट्रोल पंप में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी भी आग की चपेट में आने…
Read Moreमौसम के मिजाज पर टिका मंड का भविष्य
नूरपुर (कांगड़ा)। लगातार सात दिन तक मंड क्षेत्र में तबाही मचाने वाले पौंग बांध के फ्लड गेट आखिरकार मंगलवार सुबह 11 बजे बंद कर दिए गए। इससे अब तक बाढ़ से खौफ में पल-पल गुजार रहे मंड क्षेत्र के लोगों ने पानी कम होने से कुछ राहत की सांस ली, लेकिन प्रशासन की तरफ से चलने वाले राहत एवं बचाव कार्य की गति आने वाले दिनों में काफी हद तक मौसम के मिजाज पर निर्भर करेगी। मंगलवार को एसडीएम जवाली एमएल शर्मा समेत बीडीओ फतेहपुर जगन ठाकुर, नायब तहसीलदार पूर्ण…
Read Moreजीरो वैल्यू बसों में सुरक्षित नहीं सफर
धर्मशाला। बरसात के मौसम में लोग निगम की बसों में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। निगम के पांच डिपो में 54 जीरो बुक वेल्यू बसें चल रही हैं। कागजो में बसें निर्धारित किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं। मगर, निगम के पास नई बसें न आने के कारण इन बसों को दौड़ाना पड़ रहा है। जीरो बुक वैल्यू बसें लंबे रूटों में भी चलाई जा रही हैं। इनमें कुछेक मिनी बसें भी शामिल हैं। बरसात के मौसम में जहां सड़कों का हाल बेहाल है, वहीं…
Read Moreकहीं नालियां तो कहीं सड़कें खस्ताहाल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नगर पंचायत क्षेत्र देहरा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर पंचायत के हर वार्ड की गलियों में गड्ढे ही गड्ढे पड़ गए हैं, जिसके कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। शहर के वार्ड नंबर-एक में नाले में आए पानी के तेज बहाव में दलित बस्ती की सड़क बह गई और दो दिन पहले भी दो बाइक व एक स्कूटर पानी के बहाव में बह गए। वार्ड नंबर दो अमरपुरी के संपर्क मार्ग पानी से क्षतिग्रस्त हो गए। वार्ड नंबर तीन…
Read Moreफिर किस पार्टी के हैं देवी लाल?
कांगड़ा। बीडीसी अध्यक्ष पद की कुर्सी छिनने के बाद देवी लाल पर कांग्रेस और भाजपा बुरी तरह बरसी हैं। भाजपा के मंडल और कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष ने कह दिया है कि अपने राजनैतिक हित साधने के लिए देवी लाल कपड़ों की तरह पार्टियां बदलते रहते हैं। यही वजह रही कि मंगलवार को बहुमत साबित करने के लिए वह बीडीसी सदस्यों की नापसंद बने। भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कहा कि देवी लाल ने अपने हित साधने के लिए भाजपा का सहारा लिया था और जब उनकी बीडीसी अध्यक्ष…
Read Moreबीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की कुर्सी गई
कांगड़ा। बीडीसी अध्यक्ष देवी लाल और उपाध्यक्ष आशा कुमारी बहुमत साबित नहीं कर पाए हैं। अविश्वास प्रस्ताव में इन दोनों की कुर्सी चली गई है। इन दोनों के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में उन्हें मंगलवार को बहुमत साबित करना था। इसे लेकर जिला पंचायत अधिकारी राजेंद्र धीमान की अध्यक्षता में पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति अध्यक्ष देवीलाल ने अपने विचार रखे और सदस्यों को एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने…
Read Moreसितंबर में होगा टीजीटी टीईटी
धर्मशाला। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सितंबर में टीजीटी टेट लेगा। इसके लिए अगले चार दिन के बीच अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। शिक्षा बोर्ड ने 19 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की है। जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थी 26 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। टीजीटी के चार विभिन्न विषयों की परीक्षा 15 से 29 सितंबर तक होगी। अभ्यर्थियों को टेट के लिए आवेदन करने को महज चार दिन मिल पाए हैं। टेट के प्रोस्पेक्टस शिक्षा बोर्ड के प्रदेश भर में स्थापित 19 पुस्तक विक्रय केंद्रों से लिए जा सकते हैं।…
Read Moreपठानकोट से गुलेर तक सिमटी लाइफलाइन
पपरोला (कांगड़ा)। घाटी की लाइफलाइन कहलाने वाली पठानकोट-जोगिंद्रनगर तक चलने वाली रेल सेवा भारी बारिश के चलते कई दिन से ठप है। रेल सेवा पर बरसात ने भारी कहर बरपाया है। बीते एक माह से रेल सेवाएं बाधित हैं। जुलाई माह में कांगड़ा के पास कोपरलाहड़ में हुए भूस्खलन के बाद से पठानकोट के लिए रेल सेवा बंद है। वहीं बीते 6 अगस्त से बैजनाथ-पपरोला से कोपरलाहड़ और जोगिंद्रनगर तक चलने वाली रेल सेवा बंद है। बीते 2 दिन में कांगड़ा से आगे लूनसु व गुलेर के बीच हुए भारी…
Read Moreजो जीतेगा छात्राओं का विश्वास, जीत उसी की
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मंदिर न्यास श्री ज्वालामुखी की ओर से संचालित डिग्री कालेज ज्वालाजी में स्टूडेंट कालेज एसोसिएशन के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कालेज में एनएसयूआई और एबीवीपी ने अपने योद्धा चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। यहां छात्राओं की संख्या छात्रों से कहीं अधिक है, ऐसे में अब छात्र संगठनों को चुनाव जीतने के लिए पहले छात्राओं का विश्वास जीतना होगा। अगर, छात्र संगठन छात्राओं का विश्वास जीतने में सफल रहते हैं, तो उस छात्र संगठन की जीत पक्की समझी जा रही है। पैनल घोषित करने…
Read More