टौणी देवी (हमीरपुर)। बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. एनएस चंबयाल ने किसानों से आग्रह किया कि फलदार पौधे लगाकर बागीचे तैयार करने का अच्छा मौका है तथा उन्हें पूरा लाभ उठाना चाहिए। विभाग किसानों को पौधे लगाने के साथ ही अन्य योजनाओं पर अनुदान प्रदान कर रहा है। चंबयाल रविवार को टौणी देवी में सूखा राहत के तहत आयोजित विभागीय शिविर में किसानों को संबोधित कर रहे थे। बरसात के दिनों में नए पौधे लगाने के लिए मौसम अनुकूल होता है तथा किसानों को विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे…
Read MoreCategory: Hamirpur
सुजानपुर में सैनिक स्कूल खेलकूद 29 से
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर में उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सैनिक स्कूल सोसाइटी रक्षा मंत्रालय ने खेलों के आयोजन का जिम्मा सुजानपुर स्कूल को सौंपा है। हर वर्ष प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न स्थलों पर किया जाता है। सैनिक स्कूल सुजानपुर में 29 जुलाई से तीन अगस्त तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सैनिक स्कूल सुजानपुर के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन टीएन श्रीधर करेंगे। प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (उत्तराखंड), सैनिक स्कूल कुंजपुरा (हरियाणा), सैनिक स्कूल नगरोटा (जम्मू एवं कश्मीर), सैनिक स्कूल कपूरथला (पंजाब) और…
Read Moreमहिला से दुकानदार ने की छेड़छाड़
नादौन (हमीरपुर)। क्षेत्र की एक पंचायत में एक दुकानदार ने महिला सेे छेड़छाड़ की। महिला ने घटना की शिकायत पंचायत प्रधान से की। मामला पंचायत में पहुंच गया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार सरकारी शिक्षण संस्थान के मैस में भोजन पकाने का काम करने वाली महिला अपना काम निपटा कर घर लौट रही थी तो अंधेरे का फायदा उठाकर पहले से ही ताक में खड़े दुकानदार ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। भाग कर महिला जैसे तैसे घर पहुंची और आपबीती…
Read Moreधूमल की शहीदों को श्रद्धांजलि
हमीरपुर। जिला भाजपा ने हमीरपुर में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अमर जवानों को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कैप्टन मृदुल शर्मा शहीद स्मारक पार्क जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए। धूमल ने आजादी की लड़ाई के शहीदों, 1965 तथा 1971 के युद्ध शहीदों को भी…
Read Moreपंचायत नुमाइंदे के रवैये से खफा वाटर गार्ड
हमीरपुर। पंचायत में तैनात वाटर गार्डों ने पंचायत प्रतिनिधि पर मनमानी कर बेवजह तंग करने का आरोप लगाया है। घर से चार-पांच किलोमीटर दूर स्थानांतरित किया जा रहा है। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर पर भी हस्ताक्षर (सत्यापन) नहीं किए जा रहे हैं, जिससे वाटर गार्डों को तीन माह का मानदेय नहीं मिल पाया है। पंचायत प्रतिनिधि के रवैये के खिलाफ वाटर गार्डों ने पहले शिकायत खंड विकास अधिकारी को सौंपी थी, लेकिन कार्रवाई न होता देख उपायुक्त हमीरपुर को शिकायत सौंपी है। उपायुक्त ने शिकायत आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित…
Read Moreचयन बोर्ड की दर्जन भर परीक्षाएं टलीं
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने अगस्त में होने वाली कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षाओं की आगामी तिथियां बाद में निर्धारित की जाएंगी। बोर्ड ने दर्जन भर परीक्षाएं स्थगित की हैं। बोर्ड ने 28 श्रेणियों के पद भरने को लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया था। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार अपरिहार्य कारणों से परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। अगस्त में 8, 21, 22, 25, 27, 29 और 30 अगस्त को निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उपरोक्त तिथियों को हवलदार इंस्ट्रक्टर, जूनियर…
Read Moreउपभोक्ताओं की सब्सिडी डूबने का खतरा
हमीरपुर। घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी डूबने का खतरा मंडराने लगा है। योजना के तहत खातों का लिंक-अप नहीं हो पा रहा है। जिले में योजना शुरू होने के पश्चात अब तक केवल 35 प्रतिशत उपभोक्ताओं के खाते ही लिंक-अप हो पाए हैं। ऊना और मंडी जिलों में खातों का लिंक-अप 25 प्रतिशत के करीब है, बिलासपुर में भी यही हाल है। योजना को चालू हुए दो माह बीतने वाला है। शर्त है कि अगर 31 अगस्त तक गैस कनेक्शन नंबर, बैंक खाते, आधार नंबर का लिंक-अप नहीं होता है…
Read Moreचंबोह में दर्जन भर घरों में घुसा पानी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत चंबोह गांव में भारी बारिश के चलते करीब एक दर्जन घरों में पानी घुस गया। गांव में एक टैंक और रास्ता भी पानी की चपेट में आकर बह गया है। दो मकानों को अधिक खतरा हो गया है। ग्रामीण बादल फटने की बात कह रहे हैं, प्रशासन अभी पुष्टि नहीं कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब डेढ़ बजे भारी बारिश के चलते चंबोह गांव में काफी मात्रा में पानी आ गया। गांव चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा है। इसके…
Read Moreचयन बोर्ड की दर्जन भर परीक्षाएं टलीं
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने अगस्त में होने वाली कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षाओं की आगामी तिथियां बाद में निर्धारित की जाएंगी। बोर्ड ने दर्जन भर परीक्षाएं स्थगित की हैं। बोर्ड ने 28 श्रेणियों के पद भरने को लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया था। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार अपरिहार्य कारणों से परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। अगस्त में 8, 21, 22, 25, 27, 29 और 30 अगस्त को निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उपरोक्त तिथियों को हवलदार इंस्ट्रक्टर, जूनियर…
Read Moreआरोपी के मामा को ले गई पंजाब पुलिस
बड़सर (हमीरपुर)। फिरौती मामले के गिरफ्तार आरोपी साहिल के मामा को पंजाब पुलिस ले गई है। पुलिस ने मामा को गिरफ्तार किया है या फिर पूछताछ के मकसद से साथ लेकर गई है स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस को जानकारी तो है लेकिन मामले में बोलने से इंकार कर रही हैं। पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को आरोपी के मामा को साथ ले जाने की सूचना भी नहीं दी है। सूत्र बताते हैं कि पंजाब पुलिस ने पूछताछ के लिए संबंधित व्यक्ति को बुलाने का आग्रह किया था,…
Read More