हमीरपुर। भोरंज थाना के अंतर्गत एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने पंचायत में भी की थी। पंचायत प्रधान द्वारा मामले को सुलझा दिया गया था। ससुरालियों ने दोबारा दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में कर दी है। जानकारी के अनुसार पूजा शर्मा पुत्री हरिदत्त निवासी लग, भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी वर्ष 2011 में पंकज कुमार पुत्र हुकम चंद निवासी ठनकरी, डुगली के…
Read MoreCategory: Hamirpur
भोरंज-भोटा में फैला टायफाइड रोग
भोरंज/भोटा (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में टायफाइड और बुखार के रोगियों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भोरंज अस्पताल में प्रतिदिन बुखार से पीड़ित 150 से 200 मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। पीएचसी भोटा में प्रतिदिन 30 से 50 रोगी उपचार को पहुंच रहे हैं। सीएचसी भोरंज में पंद्रह दिनों की अवधि के दौरान कुल 68 रोगियों ने टायफाइड की जांच के लिए टेस्ट करवाए हैं। 22 रोगियों को टायफाइड की पुष्टि हुई है। 39 मरीजों ने पीलिया की जांच करवाई है। मलेरिया से ग्रसित कोई भी रोगी…
Read Moreमहिला को टक्कर मार कार चालक फरार
हमीरपुर। मुख्य बाजार में खरीददारी कर रही एक महिला को कार चालक ने टक्कर मार दी है। कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज कुमारी निवासी कंगरू, बोहणी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को वह अपनी दादी के साथ हमीरपुर बाजार में एक दुकान से खरीददारी कर रही थी तो इतने में पीछे से कार नंबर एचपी55ए-3900 के चालक ने उसकी दादी लीला देवी को…
Read Moreसुजानपुर ने कुंजपुरा को दी शिकस्त
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान में उत्तर क्षेत्रीय सैनिक स्कूलों की प्रतियोगिताएं सोमवार से शुरू हुईं। इनका शुभारंभ सैनिक स्कूल सुजानपुर के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन टीएन श्रीधर ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने पहुंचे 360 प्रतिभागियों ने परेड में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। ऐतिहासिक चौगान में आयोजन ने माहौल को उत्सवमय बना दिया है। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य ने परेड की सलामी लेने के पश्चात खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान…
Read Moreसाहब! रूटों पर नहीं चल रही निगम की बसें
हमीरपुर। साहब! सरकारी बसें निर्धारित रूटों पर नहीं दौड़ रही हैं। इस कारण कर्मचारियों के साथ-साथ छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के लिए शुरू की गई निशुल्क बस सेवा का लाभ छात्रों को नहीं मिल पा रहा है। जिन रूटों पर निगम की बसें चल रही हैं वह निर्धारित समय पर नहीं चल रही हैं। या निर्धारित गंतव्य से समय से पहले ही वापस लौट रही हैं। सोमवार को हुई जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में सभी जिला परिषद सदस्यों ने…
Read Moreभोरंज में गोशाला से भुक्की और चरस बरामद
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक गोशाला से भुक्की और चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी जाहू कलां की गौशाला से 2.660 किग्रा भुक्की और 6.80 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर नशीलेे पदार्थों को बरामद किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त…
Read Moreब्याड़ खड्ड में धड़ल्ले से अवैध खनन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत ब्याड़ खड्ड में अवैध खनन से ग्रामीण खासे परेशान हैं। सरकार ने ब्याड़ खड्ड में खनन कार्य पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद खड्ड में बेरोक टोक खनन हो रहा है। खनन से मिलकीयत भूमि में कटाव हो रहा है। ग्रामीणों ने खनन पर लगाम लगाने की मांग की है। ब्याड़ एवं बुंबलू खड्ड के आसपास ननावां, नौल, ब्याड़, कलौहण सहित अन्य गांव हैं। खड्ड में मजदूर खनन करके ट्रैक्टर-ट्रालियां भरते अक्सर देखे जा सकते हैं। ग्रामीणों नरेश कुमार, विजय कुमार, देश राज, रवि कुमार,…
Read Moreफेसबुक पर रिझाए जा रहे नए छात्र
हमीरपुर। प्रदेश भर के कॉलेजों में नए छात्रों को लुभाने के लिए फेसबुक सबसे बड़ा जरिया बन गया है। छात्र संघ चुनावों को लेकर भी छात्र संगठनों ने फेसबुक के माध्यम से सदस्यता बढ़ाने की तैयारी कर ली है। छात्र नेता आम विद्यार्थियों को फेसबुक पर तलाशकर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास कर रहे हैं। समस्याएं हल कर इसका जवाब भी फेसबुक पर ही दिया जा रहा है। कॉलेजों में होने वाले धरने-प्रदर्शन के फोटोग्राफ भी फेसबुक पर अपलोड किए जा रहे हैं। आंदोलन क्यों किए गए? इसके तर्क भी…
Read Moreक्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रही सरकार : धूमल
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पर हमला बोला कि प्रदेश सरकार क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रही है। बदले की भावना से काम किया जा रहा है। भाजपा समर्थित कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। हमीरपुर जिला में इंस्पेक्टरी राज दिखाकर दुकानदारों को तंग किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार की कारगुजारी यह है कि छह माह के कार्यकाल में ही प्रदेश पर 2100 करोड़ रुपये के ऋण का बोझ डाल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मंडल भाजपा के ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत दरबोड़ बूथ…
Read Moreसुजानपुर में नहीं खुला मिनी सचिवालय
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर में मिनी सचिवालय और नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाने की कवायद पूरी होती नजर नहीं आ रही है। हालांकि होली उत्सव पर मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में जल्द ही मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा की थी। अभी तक प्रशासन की ओर से मिनी सचिवालय के लिए भूमि के चयन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाने का मामला भी कागजों तक ही सिमटा हुआ है। बताया जा रहा है कि नपं का दर्जा बढ़ाकर नप का किया गया है। इसके लिए बाकायदा अधिसूचना भी…
Read More