टेंपो की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

नादौन (हमीरपुर)। नादौन-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौली नामक स्थान पर एक टेंपो की टक्कर में दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टीएमसी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में घायल बाइक चालक कमलजीत पुत्र भगत राम निवासी पनोह ऊना ने बताया कि हमीरपुर के झनियारी में अपना कार्य समाप्त करके अपनी पत्नी के भाई सुमन कुमार के साथ नादौन होकर अंब की ओर जा रहे थे कि चौली के निकट नादौन की ओर आ रहे सब्जी से भरे एक टेंपो ने…

Read More

रंगस में सर्पदंश से छात्रा की मौत

नादौन/गलोड़ (हमीरपुर)। जिला के रंगस कस्बे में एक प्रवासी लड़की की सर्पदंश से मौत हो गई। हालांकि उसके परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के दरभंगा निवासी सुरेश साहनी की 10 बर्षीय बेटी सुधीरा कुमारी झोपड़ी में सो रही थी। रविवार की रात सांप ने दाहिने हाथ पर उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सुधीरा को मृत…

Read More

बिझड़ी की छात्रा 10वीं में आठवें स्थान पर

बिझड़ी (हमीरपुर)। किड बड्स पब्लिक स्कूल बिझड़ी की छात्रा शिवालिका कुमारी ने दसवीं कक्षा में पुनर्मूल्यांकन परिणाम के पश्चात प्रदेश भर में आठवां स्थान हासिल किया है। छात्रा ने मई माह में जारी परीक्षा परिणाम में 662 अंक हासिल किए थे और मेरिट में स्थान नहीं मिल पाया था। छात्रा प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं थी तथा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। पुनर्मूल्यांकन करवाने के पश्चात अंकों में बढ़ोतरी हुई है तथा मेरिट में स्थान भी मिला है। मामले ने बोर्ड की मूल्यांकन प्रणाली पर भी सवाल खड़ा किए…

Read More

बिना इलाज घर लौट मरीज

नादौन (हमीरपुर)। स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करे। स्वास्थ्य सेवाओं में देश में अग्रणी होने के दंभ भरे लेकिन यह सच्चाई से कोसों दूर है। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों का अभाव है। सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र कांगू में भी यही नजारा देखने को मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांगू में दोपहर तक डाक्टर न आने से रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोगियों को दूसरे अस्पतालों और क्लीनिकों में जाने को मजबूर होना पड़ा। अधिकतर रोगी दोपहर तक डाक्टर के न पहुंचने से बिना उपचार…

Read More

अल्ट्रासाउंड को चक्कर पर चक्कर

हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंच रही गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का मुख्य कारण अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था है। महिलाओं, परिजनों को अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर पहले नंबर डलवाना पड़ता है। उसके पश्चात अस्पताल के दूसरे छोर में जाकर अल्ट्रासाउंड की फीस जमा करवानी पड़ती है। गर्भवती महिलाओं में सुकन्या देवी, निर्मला देवी, साक्षी चौधरी, रूबी चौहान, शिल्पा, रेशमा, संतोष कुमारी आदि का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। पहले काउंटर पर पर्ची लेनी…

Read More

दुकानदार पर दामाद को पीटने का आरोप

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत मुख्य बाजार में दुकानदार ने एक राहगीर को थप्पड़ जड़ दिए। मामले की लेकर संबंधित व्यक्ति की सास दुकानदार से उलझ पड़ी। देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति की सास ने दुकानदार पर आरोप लगाया है कि दुकानदार ने बाजार से जा रहे उसके दामाद की दुकान में ले जाकर पिटाई की। महिला ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके दामाद और संबंधित दुकानदार के वाहन आपस में टकरा गए थे। हालांकि हादसे में उसके…

Read More

घोड़ाखाल स्कूल को ओवरआल खिताब

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर टीहरा में उत्तर क्षेत्रीय सैनिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमें सैनिक स्कूल नगरोटा (जम्मू-कश्मीर), सैनिक स्कूल कपूरथला (पंजाब), सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (उत्तराखंड) और मेजबान स्कूल सुजानपुर टीहरा के 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अंडर-14 और अंडर-17 फुटबाल, हाकी, वालीबाल और बास्केटबाल के साथ हिंदी, अंग्रेेजी वाद-विवाद, क्विज, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर-14 फुटबाल की ट्रॉफी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जीती। अंडर-17 फुटबाल में कपूरथला…

Read More

डीसी ने रंगस का चेक डैम जांचा

हमीरपुर। नादौन विकास खंड में एकीकृत वाटरशेड एमपी-तीन के तहत आठ करोड़ सत्तर लाख की राशि व्यय करके 5800 हेक्टेयर भूमि का उपचार किया जा रहा है। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने रंगस पंचायत में वाटरशेड प्रोजेक्ट के तहत रंगस के बल्ली नाला में निर्मित चेक डैम का निरीक्षण किया। बल्ली नाला में नए चेक डैम निर्मित करने के लिए पंचायत को प्रस्ताव भेजने के भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बल्ली नाला पर पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित चेक डैम में पानी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, पानी को…

Read More

अनीमिया की चपेट में अधिकतर छात्र

टौणी देवी (हमीरपुर)। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं हैं। बच्चों में खून की कमी, कान, नाक, दांत के रोग अधिकांशत: पाए जा रहे हैं। आधा दर्जन छात्र दिल के रोग से ग्रसित पाए गए हैं। इसका स्कूल हेल्थ प्रोग्राम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। टौणी देवी खंड में डेढ़ दर्जन शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। कुल 2164 बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा जा चुका है तथा शेष स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभी तक जांचे…

Read More

चोरी का आरोपी चढ़ा पुलिस हत्थे

टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी में लगभग पंाच माह पहले तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह तक पुलिस पंहुच गई है। इस चोरी मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य तक पहुंचने के लिए पुलिस पूछताछ में जुट गई है। दुकानों से चुराया कुछ सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। टौणी देवी के ऊहल चौक पर मार्च माह में चोरों ने एक हलवाई, एक सब्जी और मनियारी की दुकान के ताले तोड़कर सामान के साथ ही नकदी पर…

Read More