भोरंज में ऑन रोड हुई 108 एंबुलेंस

भोरंज (हमीरपुर)। सीएचसी भोरंज में जैक के सहारे खड़ी 108 एंबुलेंस छह दिन बाद ऑन रोड हो गई। इससे रोगियों को आपातकालीन सेवा मिलना शुरू हो गई है। 108 एंबुलेंस के टायरों की खस्ताहालत के चलते वाहन को अस्पताल परिसर में खड़ा कर दिया गया था। एंबुलेंस अस्पताल परिसर में जैक के सहारे खड़ी थी। टायरों की सप्लाई न पहुंचने से लोगों को आपातकाल में सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही थी। समस्या को अमर उजाला समाचार पत्र ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके चलते संबंधित विभाग हरकत…

Read More

डीआरडीए की टीम ने जांचा कम दिहाड़ी का मामला

नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नौहंगी में मजदूरों को कम दिहाड़ी मिलने के मामले में डीआरडीए की टीम ने जांच की। डीआरडीए एसडीओ के नेतृत्य में जांच टीम पंचायत में पहुंची तथा मजदूरों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों की दोबारा पैमाइश की। जांच प्रक्रिया के दौरान पंचायत प्रधान भी उपस्थित थे। टीम ने तीनों निर्माण कार्यों पर जाकर कार्य की दोबारा पैमाइश व असेस्मेंट की। एसडीओ केसी मस्ताना टीम का नेतृत्व कर रहे थे। ग्राम पंचायत प्रधान प्रकाश चंद भी मौके पर उपस्थित थे। नौहंगी में मनरेगा के तहत तीन कार्यों…

Read More

मालिक ने धुना चालक, मामला दर्ज

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत ट्रैक्टर चालक ने मालिक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिक्रम सिंह पुत्र मंगत राम निवासी जजर, बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सरवण कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी कुठेड़ा का ट्रैक्टर चलाता है। 23 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह आराम कर रहा था तो सरवण सिंह आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला…

Read More

दो हुड़दंगी दबोचे

हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस ने दो लोगों को हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देशराज पुत्र टीटो राम निवासी धरामणी, हमीरपुर और कुलदीप कुमार पुत्र अमृत लाल निवासी चड़ूं, बड़ा को हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More

चंडीगढ़ के व्यक्ति ने होटल में फंदा लगाकर दी जान

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत चंडीगढ़ के एक व्यक्ति ने हमीरपुर के निजी होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश चंदेल (41 वर्षीय) निवासी हाउस नंबर बी5/6 सेक्टर 36डी चंडीगढ़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राकेश चंदेल मंगलवार शाम को साढ़े छह बजे के करीब होटल में आया था। राकेश चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में कार्य करता है। बुधवार को राकेश ने अपने…

Read More

पूरी मजदूरी मांगी तो कर दी पिटाई

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक व्यक्ति की मजदूरी मांगने पर दो लोगों ने पिटाई कर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवण कुमार पुत्र किरपाराम निवासी किटपल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने सुनील कुमार पुत्र बांकू राम निवासी भरोबड्ड के घर में भवन निर्माण कार्य में मजदूरी का काम किया है। 23 जुलाई को शाम करीब साढ़े 6 बजे सुनील कुमार उसे भरोबड्ड में मिला तो सरवण कुमार ने उसे पैसों के बारे में पूछा।…

Read More

सवा घंटा बंद रहा धर्मशाला-शिमला एनएच

हमीरपुर। सलासी के पास मिनी ट्रक 709 पलटने से धर्मशाला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग सवा घंटा बंद रहा। मिनी ट्रक में सरकारी चावल की बोरियां लदी हुई थीं तथा पंजाब से हमीरपुर आ रहा था लेकिन सलासी के पास उतराई में दोनों पटे टूटने से ट्रक सड़क के बीचों बीच पलट गया। इससे सड़क मार्ग बंद हो गया तथा सड़क में जाम की स्थिति बन गई। इस घटना की सूचना मिलने पर करीब 25 मिनट बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मी पहुंचे तथा यातायात को बहाल करवाया। बुधवार शाम 6.40 बजे धर्मशाला-शिमला एनएच…

Read More

हमीरपुर में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप

हमीरपुर। हमीरपुर सब स्टेशन के 33/11 ट्रांसफार्मर के खराब होने से शहर व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को परेशानियों से जूझना पड़ा। रात करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। सब स्टेशन हमीरपुर में 33/11 केवी ट्रांसफार्मर खराब होने से सैकड़ों परिवारों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शहर के साथ-साथ नादौन, सुजानपुर, टौणीदेवी, भोरंज, जाहू, बड़सर में भी विद्युत आपूर्ति ठप रही है। मंगलवार रात करीब 8 बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जो रात करीब 11…

Read More

बड़सर कालेज में नारेबाजी, कक्षाओं का बहिष्कार

बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी की तथा कक्षाओं का बहिष्कार किया। कैंटीन संचालक द्वारा छात्र नेता को कैंटीन से धक्का देने पर छात्र उग्र हो गए। छात्र कालेज प्रशासन पर कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए थे। बीबीए के छात्र आशीष कुमार ने बताया कि कैंटीन संचालक ने उसके साथ धक्का मुक्की की तथा बीकॉम के रोहित कुमार को मारने की धमकी दी। उनका सामान किताबें भी बाहर फेंक दी। छात्रों ने मंगलवार को शिकायत कालेज प्रशासन से की तथा कैंटीन…

Read More

एटीएम कार्ड बदलने के नाम पर ले रहे जानकारी

बड़सर (हमीरपुर)। अगर आपको कोई अनजान फोन से एटीएम कार्ड नंबर बदलने के बहाने कोड नंबर या पासवर्ड पूछे तो सावधान रहें। कहीं आपके द्वारा नंबर बताने पर बैंक से राशि न निकाल ली जाए। बड़सर में इन दिनों एटीएम कार्ड नंबर जानने के लिए फोन आ रहे हैं। बड़सर के राजेश चोपड़ा ने बताया कि मोबाइल में 09507432197 नंबर से फोन आया तथा बताया कि बैंक हैडआफिस मुंबई से बोल रहे हैं। आपका एटीएम कार्ड बदला जाएगा, एटीएम के साथ फोटो भी लगेगा। इसलिए अपना कार्ड नंबर तथा पासवर्ड…

Read More