नादौन (हमीरपुर)। पंचायत बूणी में आधार कार्ड के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर सौ-सौ रुपये की राशि लेकर आधार कार्ड बनाने का दावा कर ठग गया। लोगों को आधार कार्ड नहीं मिले तो ठगी का अहसास हुआ। लोगों की मानें तो दर्जनों लोग ठगी का शिकार हुए हैं। बूणी पंचायत के गांव गठरूं के ध्यान सिंह, वर्षा कुमारी, दीपक कुमार, राज कुमार, रोहित, प्रेम चंद, सावित्री देवी, शकुंतला देवी, सुरेंद्र कुमार, शीला देवी, पूजा देवी तथा गांव रलां दी बाहल से कविता देवी, मीना देवी ने…
Read MoreCategory: Hamirpur
कोहला में सर्पदंश से छात्र की मौत
नादौन (हमीरपुर)। शहर से सटे कोहला में दसवीं कक्षा के छात्र की सर्पदंश से मौत हो गई। शनिवार देर रात बिस्तर पर छात्र को सांप ने डस लिया था। छात्र दो बहनों का अकेला भाई था। नितिन रात को बिस्तर पर सोया ही था कि करीब 11 बजे उसे जहरीले सांप ने डस लिया। सांप पास में सो रही दोनों बहनों के ऊपर से निकलकर नितिन के पास पहुंचा और उसे डस लिया। एक बहन को कुछ अहसास हुआ तो उसने लाइट जलाई। उसने देखा कि सांप भाई के पास…
Read Moreआंगन में युवती पर गिरा पेड़, मौत
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सनाही के भरयाल गांव में पेड़ की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। युवती घर के आंगन में कपड़े धो रही थी कि अचानक आम का पुराना पेड़ टूट कर उस पर आ गिरा। इस कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने के पश्चात प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत राशि प्रदान की। एसडीएम ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार लगभग…
Read Moreवालीबाल में जंगलबैरी चैंपियन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में अंडर-19 प्रतियोगिताएं शुक्रवार को संपन्न हो गईं। समापन समारोह में जिला स्पोर्ट्स संघ के उपाध्यक्ष मदन लाल बन्याल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि को मुख्याध्यापक मदन लाल डोगरा ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। बैडमिंटन में गुरुकूल स्कूल प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में बाल स्कूल हमीरपुर विजेता तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर उपविजेता रहा। वालीबाल में जंगलबैरी ने झगड़ियाणी को हराकर खिताब पर कब्जा…
Read Moreअवैध खनन करते आधा दर्जन ट्रैक्टर पकड़े
हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने अवैध खनन करते आधा दर्जन ट्रैक्टर पकड़े। पुलिस ने सभी पर मौके पर जुर्माना लगाया। पुलिस ने बड़सर, भोरंज और हमीरपुर थाना के अंतर्गत छापामारी कर खनन करने वालों को पकड़ा। बड़सर पुलिस ने अवैध खनन के दो मामले पकड़े। सुभाष चंद निवासी भकरेडी और कुलदीप सिंह निवासी टिक्कर राजपूतां को अवैध खनन करते हुए धरा गया। दोनों का चालान कर 10,200 रुपए जुर्माना किया गया। भोरंज पुलिस ने बृज लाल…
Read Moreदाम तो बढ़ रहे पर सब्सिडी नहीं
नादौन (हमीरपुर)। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तो हर माह बढ़ रहे हैं लेकिन जनता को मिलने वाली सब्सिडी राशि एक ही स्थान पर अटकी हुई है। इसके चलते लोगों में गैस सब्सिडी को लेकर विरोध के स्वर उठना शुरू हो गए हैं। कंपनी तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी कुछ बता पाने में असमर्थ हैं। वे इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार डाल रहे हैं। अब उपभोक्ता समस्या को लेकर जाएं तो जाएं कहां? उपभोक्ताओं ईश्वर दत्त, सुशील कुमार, पुरुषोत्तम दास, सुरेंद्र पाल, रमेश चंद, नरोत्तम दास, वेद प्रकाश, कमल,…
Read Moreराणा ने पटलांदर में सुनी जनसमस्याएं
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सुजानपुर विस क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत पटलांदर में जनसमस्याएं सुनीं। विधायक ने पंचायत के थड़ा (चकरियाणा), जगड़याल में नवनिर्मित महिला मंडल भवनों का उद्घाटन किया। पंचायत के लोगों ने विधायक का स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने पटलांदर विश्रामगृह में लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतें सड़क, बिजली, पानी से संबंधित थीं। विधायक ने जंज घर और पशु औषधालय जगड़याल के समीप एक सार्वजनिक नल लगाने के निर्देश विभाग को दिए। लोक निर्माण विभाग को धैल…
Read Moreविद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
भोटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में टौणी देवी खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला किसान विपणन मंडी के अध्यक्ष प्रेम कौशल ने किया। प्रतियोगिता 23 से 26 अगस्त तक चलेगी। प्रधानाचार्य अनिल कुमारी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के करीब 196 खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन खेलों के मुकाबले होंगे। विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के समक्ष विद्यालय की समस्याओं को भी रखा। मुख्यातिथि ने आश्वासन दिया…
Read Moreगारली पंचायत की प्रधान निलंबित
हमीरपुर। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गारली की प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त हमीरपुर ने पंचायत प्रधान के निलंबन आदेश जारी किए हैं। प्रधान पर कर्त्तव्यों का पालन न करने तथा वित्तीय अनियमितता के मामलों में दोषी पाए जाने के पश्चात पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गाज गिरी है। पंचायत प्रधान के निलंबन आदेश शनिवार को जारी हुए हैं। ग्राम पंचायत गारली के लोगों ने ही पंचायत प्रधान पर वित्तीय अनियमितता और मनमर्जी करने के आरोप लगाए थे। विभाग से शिकायत भी की…
Read Moreभोरंज में तीन मकान जलकर राख
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत भौंखर के दसमल गांव में वीरवार सुबह 11 बजे तीन घरों में आग लग गई। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। घर में रखा सारा सामान भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गया है। जानकारी के अनुसार योगेश कुमार, जुध्या देवी और विमला देवी के घर जलकर राख हो गए। योगेश कुमार व जुध्या देवी के घर आपस में सटे थे जबकि विमला का घर भी पास ही था। बताया जा रहा है कि योगेश कुमार खाना खा रहा था इसी…
Read More