भोटा/डिडवीं टिक्कर/बड़सर (हमीरपुर)। भोटा और डिडवीं टिक्कर के पास ओएफसी कटने से क्षेत्र की सात एक्सचेंज ठप हो गई हैं। क्षेत्र के सैकड़ों लैंडलाइन फोन बंद हो गए हैं। साथ ही ब्राडबैंड सेवा भी पूरी तरह से बंद पड़ी है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में दीप कुमार, रोशन लाल, प्रकाश चंद, अनिरुद्ध, कपिल शर्मा, राजीव कुमार, देशराज, अनुपम ठाकुर, रोहित, गुरदीप, दिपी, अंकुश, मनोहर, सविता, मनोरमा, बलबीर सिंह, करतार चंद आदि का कहना है कि शुक्रवार को भोटा, सलौणी, बड़सर, दांदड़ू,…
Read MoreCategory: Hamirpur
पीटीए प्रवक्ताओं को मिलेगी ग्रांट इन एड
हमीरपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पीटीए पर तैनात प्रवक्ताओं को बीएड डिग्री हासिल करने की तिथि से ग्रांट इन एड जारी होगी। इसी क्रम में डिग्री हासिल करने वाले अन्य प्रवक्ताओं को भी ग्रांट इन एड जारी होती जाएगी। शिक्षा विभाग ने समस्त डीडीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग के इस निर्णय से स्कूलों में कार्यरत सैकड़ों प्रवक्ता लाभान्वित होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी ईडीएन-एच (19) बी (1)-1- 2012- पीटीए/जनरल. कॉरेस पत्र में ये आदेश दिए गए हैं। सरकार ने दिसंबर 2010 में पीटीए…
Read Moreवालीबाल में जंगलबैरी चैंपियन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में अंडर-19 प्रतियोगिताएं शुक्रवार को संपन्न हो गईं। समापन समारोह में जिला स्पोर्ट्स संघ के उपाध्यक्ष मदन लाल बन्याल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि को मुख्याध्यापक मदन लाल डोगरा ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। बैडमिंटन में गुरुकूल स्कूल प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में बाल स्कूल हमीरपुर विजेता तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर उपविजेता रहा। वालीबाल में जंगलबैरी ने झगड़ियाणी को हराकर खिताब पर कब्जा…
Read Moreपशुशाला में भैंस घुसने पर जान से मारने की धमकी
हमीरपुर। पड़ोसी की पशुशाला में भैंस घुसने पर दो परिवारों में विवाद हो गया। भैंस के मालिक ने पड़ोसी परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी पत्नी रमेश चंद निवासी हरसन, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 अगस्त को शाम करीब 8 बजे पृथ्वी चंद की भैंस छूटकर उसकी पशुशाला में घुस गई। उसने पृथ्वी चंद को भैंस को ठीक तरह से बांधने को कहा। इस पर पृथ्वी चंद गाली गलौच पर…
Read Moreमलबा आने से एनएच-88 पांच घंटे जाम
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-88 पर भिड़ा के साथ लगती गसोती खड्ड पुल के पास पहाड़ी का मलबा आ गिरा। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग करीब पांच घंटे पूर्ण रूप से बाधित रहा। इस कारण लंबे रूट के साथ लोकल रूट भी प्रभावित हुए। वाहन चालकों को दूसरे संपर्क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे कड़ी मशक्कत के बाद राजमार्ग को सुचारू किया गया। जानकारी के अनुसार बारिश के चलते भूस्खलन से पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा। राजमार्ग से मलबा हटाने को दो जेसीबी मशीनें…
Read Moreएकजुट होंगे पूर्व सैनिक
हमीरपुर। एक्स सर्विसमैन वेल्फेयर एक्शन कमेटी की बैठक स्कवाड्रन लीडर बृज लाल धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने पूर्व सैनिक कम्यूनिटी कोर को एक प्लेटफार्म में एकत्रित होने का सुझाव दिया। एकत्रित होने से वित्तीय लाभ, छठे वेतन आयोग सचिव कमेटी की रिपोर्ट की कमियों में सुधार न होने की आवाज को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जा सकेगा। बैठक मेंकर्नल एसबी माथुर और उनके स्टाफ सदस्यों ने बताया कि आज प्रदेश के युवक फौज में भर्ती होने में नाकाबिल सिद्ध हो रहे हैं। दूसरे…
Read Moreसोशल मीडिया पर दिल्ली में क्लास
हमीरपुर। 2014 की लोकसभा जंग के लिए कांग्रेस भी आईटी क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। सोशल मीडिया की लोकप्रियता और पहुंच को ध्यान में रखते हुए किनारा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने आईटी उपयोग के साथ ही सोशल मीडिया में पकड़ मजबूत करने की कवायद शुरू की है। कांग्रेस ने चुनावी तैयारी की दृष्टि से हर प्रदेश में सोशल मीडिया विंग तैयार किया है तथा विंग का इंचार्ज प्रदेश महासचिव को लगाया गया है। वीरवार को दिल्ली में सोशल मीडिया विंग के सदस्यों के लिए…
Read Moreठां के अभिषेक को एएफपी बीमारी
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी के ठां गांव के अभिषेक (7) पुत्र अमित कुमार में एक्यूट फलेसिड पैरालीसिस बीमारी के लक्षण पाए गए है। इसके बाद विभाग सतर्क हो गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौनार डेढ़ सौ के करीब बच्चों को दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को दवा पिलाई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल धीमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुंडवी, डुडाणा, ब्राहलड़ी, नारा, नारा…
Read Moreवालीबाल में ब्राहलड़ी बना चैंपियन
ताल/डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला भरठयाण में चल रही जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में एडीपीओ सुनील कपिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्याध्यापक करतार चंद ने मुख्यातिथि का टोपी और शॉल पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले वालीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी और बास्केटबाल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वालीबाल में उच्च पाठशाला ब्राहलड़ी विजेता, उच्च पाठशाला हथोल उपविजेता रही। बैडमिंटन मुकाबले में राजकीय उच्च पाठशाला धमरोल विजेता और राजकीय उच्च पाठशाला बसारल उपविजेता रही। खो-खो में राजकीय उच्च पाठशाला दंगड़ी विजेता और राजकीय…
Read Moreदुकान पर गिरा सराय का छज्जा, तीन दबे
बड़सर (हमीरपुर)। दियोटसिद्ध में टीननुमा दुकान पर निजी सराय का छज्जा गिरने से तीन लोग दब गए। पुलिस कर्मियों की मदद से दुकान में दबे तीनों को बाहर निकाला और उन्हें बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। घायलों में गजेंद्र यादव, राकेश कुमार तथा विक्रम कुमार निवासी बिहार के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार करीब एक बजे निजी सराय का छज्जा अचानक दुकान पर गिर गया। दुकान के भीतर तीन लोग बैठे थे जो इसकी…
Read More