रसूखदारों को नहीं लगाया ‘हाथ’

सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान में अवैध कब्जों को लेकर पत्र बम के पश्चात राजस्व विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने कार्रवाई तो की मगर रसूखदारों को कार्रवाई से बाहर कर दिया है। हालांकि उम्मीद थी कि सभी को एक निगाह से देखा जाएगा लेकिन विभाग की निगाहें तिरछी हो गई हैं। सत्ता तक पहुंच रखने वाले रसूखदारों के अवैध कब्जों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अन्य लोगों के खिलाफ अवैध कब्जे की मिसलें तैयार हो गई हैं। रसूखदारों को छोड़ अन्य मामले पहले क्यों लिए गए,…

Read More

कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा जख्मी

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत लंबलू के समीप एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार निवासी भकरेड़ी अपनी मां चम्पा रानी के साथ बाइक पर लंबलू जा रहा था तो सरली के पास एक नैनो कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे मां-बेटा गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। बताया जा रहा है कि नैनो कार बिना नंबर की थी। यह हादसा शनिवार रात साढे़ नौ…

Read More

भकरेड़ी और बूणी में दो पशुशालाएं ध्वस्त

भोरंज/रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आते भकरेड़ी गांव में एक पशुशाला ध्वस्त हो गई है। वहीं नादौन उपमंडल के बूणी गांव में भी एक पशुशाला भारी बारिश के चलते ध्वस्त हो गई है। हालांकि दोनों हादसों में पशुओं को चोट नहीं आई हैं लेकिन हादसे में दोनों का करीब पौने दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भकरेड़ी के रणजीत सिंह की पशुशाला रविवार सुबह गिर गई। बूणी के ज्योति कुमार की पशुशाला भी रविवार के दिन गिर गई है। क्षेत्रों में शनिवार रात…

Read More

रंगस और बूणी में जांची छात्रों की सेहत

रंगस (हमीरपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से राजकीय उच्च पाठशाला रंगस और बूणी में कलस्टर कैंपों का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय उच्च पाठशाला बन्न, जसकोट, बूणी और रंगस के छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 81 छात्र अनीमिया, 70 दंत रोग, 8 नाक, कान, गला, तीन छात्र चर्मरोग और 14 बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया है। तीन छात्रों को विशेष स्वास्थ्य जांच के लिए रेफर किया गया है। दृष्टि दोष से ग्रसित छात्रों को विभाग की ओर से निशुल्क चश्मे और…

Read More

बंदर ने महिला और व्यक्ति को किया घायल

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की जलाड़ी पंचायत में एक बंदर ने महिला और एक व्यक्ति को घायल कर दिया है। महिला के शोर मचाने पर बंदर ने महिला को छोड़ा। बंदरों के आतंक से क्षेत्र के लोग सहमे गए हैं। इसके चलते लोगों ने वन विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलाड़ी सौंखलयां गांव में बंदरों ने हमला करके एक व्यक्ति और महिला को घायल कर दिया है। उपप्रधान रमणीक परमार ने बताया कि वीरवार देर सायं बंदरों ने गांव के सुनील कुमार…

Read More

राजस्व का चूना लगाने पर नपे

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर तहसील के अंतर्गत 22 लोगों से बकाया राजस्व की वसूली होगी। राजस्व विभाग ने लोगों को नोटिस जारी कर बकाया करीब तीन लाख रुपये की राशि जल्द जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। लोगों ने भूमि, मकान की खरीद-फरोख्त के दौरान संपत्ति की औसत वैल्यू कम दर्शाकर रजिस्ट्री के रूप में राजस्व का चूना लगाया था। विभाग अब बकाया राजस्व की वसूली कर रहा है। मामलों का आडिट के दौरान खुलासा हुआ। इससे स्पष्ट है कि कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर लोगों ने राजस्व विभाग को चूना…

Read More

आपदा से निपटने की तैयारी जरूरी

हमीरपुर। आपदा से निपटने के लिए प्रशासन सहित जनता को हमेशा तैयार रहना चाहिए। रोटरी क्लब, आईएमए, एसजेवीएन और इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भूकंप त्रासदी से निपटने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने कहा कि 100 वर्ष पूर्व कांगड़ा में तीव्र गति का भूकंप आया था। अब 100 वर्ष के बाद जिला हमीरपुर और कांगड़ा में भूकंप के हल्के झटके आ रहे हैं। हमीरपुर जिला संवेदनशील क्षेत्र है और जोन 5 में आता है। यहां कभी भी भूकंप आ सकता है।…

Read More

दियोटसिद्ध में सरायों का निरीक्षण

बड़सर(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में खस्ता हालात में निजी सरायों का मामला गर्माता जा रहा है। हाल ही में एक निजी सराय का छज्जे गिरने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर न्यास प्रशासन व एसडीएम बड़सर द्वारा गठित कमेटी ने शुक्रवार को सरायों का जायजा लिया। इस मौके पर लोनिवि एसडीओ बीएस सेन ने कहा कि प्रदेश में भूकंप का अंदेशा बना रहता है। तीन मंजिल भवन नियमों के अनुरूप नहीं है। सराय की…

Read More

ट्रैक्टर मालिक बंदूक लेकर खनन करने पहुंचा

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल के जाहू में सीर खड्ड में एक ट्रैक्टर मालिक बंदूक लेकर अवैध खनन करने पहुंच गया। उसने ट्राली को पत्थरों से भर लिया लेकिन एसडीएम मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने ट्रैक्टर मालिक को बंदूक का लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। वह सिर्फ एक पर्ची ही दिखा सका जो लाइसेंस के रिन्यूअल की थी। एसडीएम ने पुलिस को सूचित कर मामला सुपुर्द का दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर, बंदूक को कब्जे में ले लिया तथा मालिक को थाने तलब किया। जानकारी के…

Read More

बड़सर में दुकानों से रेट लिस्ट गायब

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों ने रेट लिस्ट नहीं लगाई है। दुकानदार ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले रहे हैं। प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उपमंडल के तहत मैहरे, बड़सर, बणी, सलौनी, बिझड़ी, चकमोह, दियोटसिद्ध, गारली आदि बाजारों में दुकानों ने सामान की रेट लिस्ट नहीं लगाई है। इस कारण दुकानदार ग्राहकों से मनमर्जी के रेट वसूल रहे हैं। नियमों के तहत सब्जी, करियाना, स्वीट शॉप और ढाबों में रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए लेकिन इन बाजारों में किसी भी दुकानदार ने रेट लिस्ट नहीं…

Read More