हमीरपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति को 70 ग्राम चरस सहित रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसेे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस कड़साई चौक में रूटीन चैकिंग कर रही थी तो एक स्कूटर को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस ने स्कूटर की डिक्की चैक की तो इससे 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटर चालक भीम सिंह निवासी कड़साई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने खबर की पुष्टि की।
Read MoreCategory: Hamirpur
बिना काम के कर दी पेमेंट
हमीरपुर। शिक्षा विभाग में नित नए कारनामे सामने आते रहते हैं। अब जिले के एक सरकारी स्कूल में गड़बड़झाला सामने आया है। स्कूल में काम हुआ नहीं है, लेकिन काम के बिल वाउचर बनकर पास हो गए हैं तथा राशि का भुगतान भी हो चुका है। कहें तो कागजों में काम पूरा है, लेकिन धरातल पर नहीं। हालांकि विभाग अभी कार्य पूरा करवाने के लिए समय दे रहा है, लेकिन गड़बड़ी की बात को भी मान रहा है। जिला के एक प्राथमिक स्कूल को मरम्मत कार्य के लिए 55 हजार…
Read Moreरंगस में पुल से कूद दी जान
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत रंगस में स्थित कुणाह खड्ड पुल से एक वृद्ध ने कूद कर इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय प्यार सिंह निवासी चौडू़ ने पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्यार सिंह हमीरपुर की तरफ से नादौन आ रही एक बस से रंगस में उतरा। रंगस में कुणाह खड्ड पर बने पुल…
Read Moreनवंबर के अंतिम हफ्ते में दूसरा सेमेस्टर
हमीरपुर। रूसा प्रणाली के तहत कॉलेजों में नवंबर के अंतिम सप्ताह में दूसरा सेमेस्टर शुरू होगा। उससे पहले प्रथम सेमेस्टर की सत्रांत परीक्षाएं होंगी। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में प्रैक्टीकल परीक्षाएं ली जाएंगी। रूसा प्रणाली लागू होने के पश्चात सितंबर में अनुपूरक परीक्षाओं के दौरान होने वाली छुट्टियां नहीं होंगी। दिवाली पर चार छुट्टियां होंगी तथा जनवरी में अवकाश होगा। विवि प्रशासन ने रूसा प्रणाली के तहत कॉलेजों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि रजिस्ट्रार की ओर से समस्त प्राचार्यों को पत्र जारी कर सूचित किया गया है।…
Read Moreएनएच-88 और 70 बदहाल
हमीरपुर। बरसात के मौसम में हमीरपुर की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-70 और 88 के साथ-साथ संपर्क मार्गों की दशा भी बदतर है। लोग सड़कों की दशा को सुधारने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई का इंतजार है। राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर जगह-जगह से टारिंग उखड़ गई है। यहां तक कि मार्ग में कई जगह ल्हासे गिरे हुए हैं। एनएच-88 पर भी गड्ढे पड़ गए हैं। नादौन चौक पर हालत बदतर हो गई है। वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी दिक्कतों…
Read Moreनिजी बस आपरेटरों ने दिखाई तल्खी
हमीरपुर। डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने से निजी बस आपरेटर भड़क गए हैं। किराए में बढ़ोतरी न होने और डीजल के दाम आसमान छूने से निजी बस आपरेटर कंगाली की कगार पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में डीजल के दाम 51.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है। निजी बस आपरेटरों ने किराए में बढ़ोतरी करने के लिए जल्द ही रणनीति तय करने का निर्णय लिया है। निजी बस आपरेटर यूनियन हमीरपुर के प्रधान नरेश कुमार दर्जी की मानें तो सरकार डीजल के दामों में मामूली बढ़ोतरी बता रही है।…
Read Moreसुजानपुर में बनेगा मैरिज पैलेस
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में मैरिज पैलेस के लिए नगर पंचायत जल्द ही भूमि की तलाश करेगी। लोगों की मांग के मद्देनजर नगर पंचायत ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। मैरिज पैलेस बनने से नगर पंचायत को अतिरिक्त आय का साधन भी मुहैया हो सकेगा। स्थानीय लोगों रमन, रविंद्र, रमेश, श्रवण, अमित, सुमन, राहुल और मुनीष का कहना है कि शहर में कोई भी मैरिज पैलेस न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मैरिज पैलेस बनने से शहर की सरकारी, गैर…
Read Moreमंझेली में भिड़ेंगे 238 खिलाड़ी
हमीरपुर। राजकीय उच्च विद्यालय मंझेली में अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं का रविवार को शुभारंभ हो गया। ग्राम पंचायत प्रधान मंझेली इंदु बाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खेलों का आगाज किया। मुख्याध्यापक राजेश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। खेलकूद प्रतियोगिता में खंड स्तर की 23 टीमों के 238 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रतियोगिता में चार प्रकार की खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वालीबाल शामिल हैं। खंड स्तर पर विजयी टीमें सुजानपुुर में होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। शुभारंभ कार्यक्रम अवसर पर…
Read Moreसर्दी, जुकाम, फीवर ने जकड़ा हमीरपुर
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 250 मरीजों की दस्तक दूषित पेयजल और खाद्य पदार्थ हैं जिम्मेवार : चोपड़ा अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। जिले में सर्दी, जुकाम, उल्टी, दस्त और वायरल फीवर का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बरसात के मौसम के चलते दूषित पेयजल और अन्य खाद्य पदार्थों के सेवन से अधिकतर लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि निजी क्लीनिकों में भी सैकड़ों रोगी उपचार करवा रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो बाजार…
Read Moreकनिका को मिस फ्रेशर का खिताब
हमीरपुर। जैव प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण संस्थान के बड़ स्थित गर्ल्ज हास्टल में प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत के लिए अभिनंदन-2013 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डा. करतार सिंह वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने गीत, एकल नृत्य, समूह गान, समूह नृत्य और नाटी पेश कर खूब वाहवाही लूटी। काजल राणा, मेघा अहीर, शिवानी, अर्चना, प्रतिभा ने काफी प्रशंसा बटोरी। कार्यक्रम में मिस फ्रेशर का चुनाव भी किया गया। इसमें कनिका को मिस…
Read More