शराब के पैसे मांगे तो जड़ दिया थप्पड़

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत टौणीदेवी स्थित शराब ठेके में पैसों को लेकर विवाद हो गया। कुछेक शराबियों ने मिलकर एक व्यक्ति की धुनाई कर दी और सेल्जमैन को भी थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र हंसराज निवासी भटवाड़ा, बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि टौणीदेवी बाजार में ठेके में बतौर सेल्जमैन काम करता है। बुधवार रात करीब 8.30 बजे सुमेश कुमार के साथ 5 व्यक्ति ठेके में आए और काउंटर पर आकर उससे अंग्रेजी शराब…

Read More

समताना में युवक पर हमला

काले कपड़ों में थे पांचों आरोपी, केस दर्ज अमर उजाला ब्यूरो बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के समताना खुर्द गांव में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने काले कपड़े पहने हुए थे। बुधवार देर शाम करीब आठ बजे घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार (21) निवासी समताना खुर्द ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार शाम करीब पौने…

Read More

पेंशन बिल कर्मचारी और मजदूर विरोधी

हमीरपुर। अखिल भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संगठन हमीरपुर इकाई के दोनों शाखाओं के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के दौरान कें द्रीय सरकार द्वारा प्रस्तुत बिल का विरोध किया। केंद्र सरकार ने पीएफआरडीए पेंशन फंड रेग्यूलेटरी विकास प्राधिकरण बिल लोकसभा में प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनकारियों को शिमला मंडल के संयुक्त सचिव प्रदीप मिन्हास तथा पेंशनर्स अध्यक्ष साथी एसी चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि करीब 4 करोड़ सरकारी, अर्ध सरकारी तथा दूसरे संस्थानों के कर्मचारियों का करोड़ों रुपया पेंशन फंड में पड़ा है। बिल विदेशी पूंजी तथा कंपनियों को…

Read More

छात्रों के लाभ में स्कूल प्रबंधन ही बाधा

हमीरपुर। छात्रों के लाभ में स्कूल प्रबंधन ही बाधा बने हुए हैं। अब ऐसे स्कूल प्रबंधनों पर जल्द ही गाज गिर सकती है, जिनकी सुस्ती के कारण छात्र योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। करीब पांच दर्जन स्कूल प्रबंधनों ने इंस्पायर छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों के नाम प्रेषित नहीं किए हैं। शिक्षा विभाग के पत्र तथा अन्य माध्यमों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन लचर रवैया अपनाए हुए हैं जिसमें सरकारी तथा निजी दोनों संस्थान शामिल हैं। इंस्पयार छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रत्येक स्कूल से…

Read More

छात्रों के लाभ में स्कूल प्रबंधन ही बाधा

हमीरपुर। छात्रों के लाभ में स्कूल प्रबंधन ही बाधा बने हुए हैं। अब ऐसे स्कूल प्रबंधनों पर जल्द ही गाज गिर सकती है, जिनकी सुस्ती के कारण छात्र योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। करीब पांच दर्जन स्कूल प्रबंधनों ने इंस्पायर छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों के नाम प्रेषित नहीं किए हैं। शिक्षा विभाग के पत्र तथा अन्य माध्यमों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन लचर रवैया अपनाए हुए हैं जिसमें सरकारी तथा निजी दोनों संस्थान शामिल हैं। इंस्पयार छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रत्येक स्कूल से…

Read More

एक हजार के सिलेंडर पर शिक्षक संघ भड़का

भोरंज (हमीरपुर)। सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना के लिए मिलने वाले गैस सिलेंडर के दामों को लेकर शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया है। एक हजार रुपये का सिलेंडर खरीदेंगे तो मिड डे मील के लिए निर्धारित बजट में योजना कैसे चल पाएगी। शिक्षक संघ ने मिड डे मील के लिए सब्सिडी पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की। कुछ स्कूलों में शिक्षकों ने बाजार दामों पर गैस सिलेंडर खरीदा था, अतिरिक्त राशि के भुगतान के लिए मामला विभाग को भेजा गया लेकिन आज तक भुगतान नहीं हो…

Read More

लोअर हड़ेटा निवासी लापता

गलोड़ (हमीरपुर)। बड़सर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हडे़टा के लोअर हडे़टा निवासी शिशु पाल पुत्र जीवन दास आयु लगभग 24 साल सोमवार तीन बजे घर से लापता है। घर वालों ने सभी जगह पर उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। शिशु पाल मानसिक तौर पर थोड़ा सीधा सादा है। शिशु पाल ने दसवीं तक शिक्षा ग्रहण कर रखी है। परिजनों ने गुम होने की रिपोर्ट बड़सर थाना में दर्ज करवा दी है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।

Read More

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण

हमीरपुर। अनुसूचित जाति/जनजाति /अन्य पिछड़ा वर्ग/ अल्प संख्यक समुदाय से संबंधित तथा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों को सादे कागज पर दस सितंबर से पूर्व आवेदन करना होगा। माता-पिता/संरक्षक की मासिक आय 5 हजार रुपये से कम हो, अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो। जिला कल्याण अधिकारी केडी ठाकुर ने बताया कि उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के तहत पीजीडीसीए के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नात्तक, डीसीए -डीडीपी तथा मल्टीलिंगुअल ऑटोमेशन एंड फाइनेशियल अकाउंटिंग (डीएमओए…

Read More

कभी लैंडलाइन फोन तो कभी मोबाइल सिग्नल खराब

बड़सर (हमीरपुर)। बीएसएनएल की लचर सेवा के चलते बड़सर उपमंडल के हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। क्षेत्र में बीएसएनएल के कभी लैंडलाइन फोन खराब तो कभी मोबाइल सिग्नल समस्या हो जाती है। हरसौर क्षेत्र में दर्जनों फोन बंद पड़े हैं। क्षेत्र के लोगों ने बीएसएनएल सेवा सुचारु करने का आग्रह किया है। क्षेत्र के उपभोक्ता संजय कुमार, देव प्रकाश, विजय कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, कुलदीप कुमार, अजीत कुमार, सतीश कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, रमेश कुमार, अजय कुमार, देश राज, प्रदीप कुमार, रोशन लाल, देव राज, कमल शर्मा सहित अन्य…

Read More

संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज के समीप जलाड़ी-भरमोटी संपर्क मार्ग पर एक वृद्धा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस संबंध में केस भी दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जैसे ही हरमंदिर गांव के लोग सैर करने निकले तो उन्होंने डिग्री कॉलेज के समीप सड़क के बीच एक वृद्ध महिला का शव दिखा। लोगों ने इसकी जानकारी जलाड़ी पंचायत प्रधान दिलबाग ठाकुर को दी।…

Read More