सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर की मुख्य सड़क पर की गई टारिंग छह माह के भीतर ही उखड़ गई है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सुजानपुर नगर पंचायत ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है और जल्द मार्ग की हालत सुधारने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा ठेकेदार की तीन लाख रुपये की राशि जब्त कर ली जाएगी और इस राशि से सड़क का मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क की टारिंग को लेकर भी सवाल…
Read MoreCategory: Hamirpur
देश मेरा, मैं देश के लिए’ का संदेश लेकर दौड़े युवा
हमीरपुर। देश मेरा, मैं देश के लिए का संदेश लेकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को हजारों युवाओं ने भारत जागो दौड़ में भाग लिया। स्वामी विवेकानंद सार्द्धशती समारोह समिति के तत्वावधान में प्रदेश के करीब 70 स्थानों पर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें करीब 30 हजार युवकों, युवतियों और अन्य लोगों ने भाग लिया। समिति के प्रदेश सह संयोजक चेतराम गर्ग ने कहा कि 11 सितंबर 1893 को शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन के दौरान स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान की शक्ति से विश्व का…
Read Moreरैल में बिजली गिरने से नुकसान
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत रैल के हार गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक दर्जन से अधिक विद्युत उपकरण जल गए हैं। इससे उपभोक्ताओं का काफी नुकसान हुआ है। गांव के ट्रांसफार्मर की थ्री फेस वायर में भी आग लग गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों पुरुषोत्तम दास, जोगेंद्र लाल, विजय कुमार, अनिल कुमार, निर्मला देवी, संतोष कुमार, विपिन और अमर चंद आदि का कहना है कि रविवार को आसमानी बिजली गिरने से एक दर्जन से अधिक विद्युत उपकरण जल गए हैं। गांव…
Read Moreकाला कपड़ा गिरोह पर पैनी नजर
हमीरपुर। काले कपड़े वाले गिरोह पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। इसके लिए एसपी हमीरपुर ने पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने मामले को हल्के में न लेते हुए शिकायत मिलते ही उचित कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इससे जिले की जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके। सोमवार को पुलिस मासिक अपराध निवारण बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने कहा कि जिले के कुछेक क्षेत्रों में काले कपडे़ वाले गिरोह की बातें सामने आ रही हैं। कई लोगों को घेरने और लोगों के…
Read Moreफोन पर तंग करने का आरोप
हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक महिला ने व्यक्ति पर फोन पर तंग करने, अश्लील बातें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि कोई अनजान व्यक्ति उसे गत पांच माह से उसके मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहा है। अश्लील बातें करता है। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने उस अनजान व्यक्ति को बहला फुसला कर घर बुलाने…
Read Moreफोन पर तंग करने का आरोप
हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक महिला ने व्यक्ति पर फोन पर तंग करने, अश्लील बातें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि कोई अनजान व्यक्ति उसे गत पांच माह से उसके मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहा है। अश्लील बातें करता है। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने उस अनजान व्यक्ति को बहला फुसला कर घर बुलाने…
Read More55 लाख से चकाचक होंगी सड़कें
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर की बैठक अध्यक्ष मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। भवनों के नक्शे भी बैठक में पास किए गए। बैठक में शहर की सड़कों और नालियों की दशा सुधारने को 55 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। सभी कार्य ठेकेदारों को जल्द ही अवार्ड कर दिए जाएंगे। बरसात के मौसम के कारण रुके विकास कार्यों को भी जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रैन बसेरा सुजानपुर के समीप दो दुकानों के ऊपर कमरों…
Read Moreल्हासों ने रोकी दो सड़कों की रफ्तार
हमीरपुर। रविवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते हमीरपुर-सुजानपुर वाया चौरी और हमीरपुर-जाहू वाया लंबलू सड़क मार्ग घंटों बाधित रहे। यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हमीरपुर-सुजानपुर वाया चौरी सड़क मार्ग पर पुंग खड्ड के पास ल्हासा गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। ल्हासा सुबह करीब 10 बजे गिरा जिसे विभाग ने करीब साढे़ तीन बजे हटाया। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से बसें निर्धारित रूट पर नहीं दौड़ पाईं। यात्रियों को पैदल गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। करीब पांच घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। हमीरपुर-जाहू सड़क…
Read Moreदाऊद को पकड़े तो मानें : धूमल
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार टुंडा और भटकल की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बता रही है। इसको सफलता करार नहीं दिया जा सकता। सरकार दाऊद इब्राहिम को हासिल करे तो कूटनीतिक सफलता माना जाएगा। दाऊद को हासिल करने में केंद्र सरकार अभी तक असफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए तैयार होने का आह्वान किया, ताकि 2014 में केंद्र में एनडीए की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश…
Read Moreसिलेंडर के दाम बढ़ाए
बड़सर (हमीरपुर)। केंद्र सरकार की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना (डीबीटी) से उपभोक्ताओं की जेब पर गुपचुप चपत लग रही है। केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। अब सब्सिडी वाला सिलेंडर करीब 600 रुपये में पड़ रहा है। जिला हमीरपुर में डीबीटी लागू होने से सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में आनी शुरू हो गई है। डीबीटी से पहले सिलेंडर उपभोक्ताओं को 451 रुपये में मिलता था। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के तहत उपभोक्ताओं को सिलेंडर 1031 रुपये में मिल रहा है। कई दूरदराज के क्षेत्रों…
Read More