महिला के आरोप भाजपा की साजिश

सलौणी (हमीरपुर)। हमीरपुर जिला में कांग्रेस के बढ़ते वर्चस्व और बड़सर के विधायक एवं सीपीएर्स आईडी लखनलाल की लोकप्रियता से भाजपाई घबरा गए हैं। बौखलाहट में आकर कांग्रेस के खिलाफ ओछे हथकंडे अपनाने पर उतारू हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस नेता चंदर भाटिया , जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, जिला महामंत्री कमल पठानिया, कांग्रेस सेवादल संगठक योगराज कालिया, बड़सर सेवादल अध्यक्ष केवल सिंह, बड़सर युकां अध्यक्ष विशाल शर्मा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, इंद्रजीत ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए आरोपों को भाजपा की सोची समझी साजिश बताया है। महिला को…

Read More

दिल्ली गैंग रेप के दोषियों को फांसी का स्वागत

नादौन (हमीरपुर)। दिल्ली गैंगरेप के दोषी पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और मुकेश सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट की ओर से फांसी की सजा सुनाए जाने का जनता ने स्वागत किया है। नेशनल डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डा. ओपी शर्मा, समाजसेवी राज कुमार राजू, समाज सेवी रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट चौधरी चंदू लाल, ब्रिलियंट क्लब के प्रधान राजेश्वर सिंह परिहार, नगर पंचायत की अध्यक्ष रीना कुमारी, उपाध्यक्ष तरुण कपिल के अलावा जोगिंद्र शर्मा, होशियार सिंह पराशर, हरि सिंह, प्रदीप कुमार, सविता कुमारी, राजेश्वरी देवी, भारतीय युवा मोर्चा क्लब के प्रधान…

Read More

चार वार्डों से निर्विरोध चुने उम्मीदवार

सुजानपुर (हमीरपुर)। दी महाजन को आपरेटिव सोसाइटी सुजानपुर के चुनाव 18 सितंबर को होंगे। चुनावों से नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को चार वार्डों पर खड़े एक एक उम्मीदवार और वार्ड एक से दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए हैं। चुनावों में चार वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। दी महाजन को-आपरेटिव सोसाइटी के चुनावों में चुनाव लड़ने के लिए वार्ड नंबर एक से सुधीर भटनागर, रमन भटनागर और रमा कांत ने अपना नामांकन भरा था। अंतिम दिन रमन भटनागर और रमा कांत ने अपना…

Read More

भोटा बस स्टैंड नहीं जा रही बसें

बड़सर (हमीरपुर)। भोटा में परिवहन निगम ने बस स्टैंड की सुविधा तो दे दी है, लेकिन लोगों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि शिमला से हमीरपुर की ओर जाने वाली निजी बसें अड्डा तक नहीं पहुंच पा रही हैं। यात्रियों को बस स्टैंड से आधा किलोमीटर दूर राधा स्वामी अस्पताल चौक पर उतारा जा रहा है। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एक मामले में शिमला से हमीरपुर आ रही निजी बस के चालक ने वीरवार रात 9 बजे मैहरे…

Read More

क्या अधिकारियों से ऊपर हो गए मुलाजिम?

हमीरपुर। सदर थाना हमीरपुर के पुलिस कर्मचारी आईजी, एसपी से बढ़कर हो गए हैं। अधिकारियों के आदेशों के बावजूद थाना कर्मचारियों ने मीडियाकर्मियों को बाहर रोके रखा और थाने में प्रवेश नहीं करने दिया। ड्रामा करीब एक से डेढ़ घंटे तक जारी रहा। एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की ओर से महिला से छेड़छाड़ मामले में पुलिस जवानों ने आईजी और पुलिस अधीक्षक के आदेशों को भी ठेंगा दिखाया है। पुलिस ने मीडिया को थाना परिसर में जाने से क्यों रोका? आशंका जताई जा रही है कि पुलिस मामले को…

Read More

एक महीने से रसोई गैस नहीं

चौरी (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के चौरी गांव सहित करीब एक दर्जन गांवों में एक माह से घरेलू गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस कारण लोग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, समस्या के समाधान को कई बार विभाग से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। यहां के सतीश कुमार, सुरेश कुमार, सोनू कुमार, कै. जयदेव सिंह, कर्म चंद, धर्म सिंह, मलका देवी, विधि चंद, पृथी, कुशल, मेहर सिंह, कुशल कुमार, निशा कुमारी, कमलेश कुमार, वीना…

Read More

ट्रक चालक से 40 हजार की लूट

भोरंज (हमीरपुर)। तीन शातिरों ने सुलगवान के पास ट्रक को रोककर चालक से 40 हजार लूट लिए। विरोध करने पर शातिरों ने चालक को बेरहमी से धुन डाला। चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक रमेश कुमार पुत्र भाग सिंह मंडी के सरकाघाट के पन्याली गांव का रहने वाला है। लूटमार के बाद शातिर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए अभियान…

Read More

रात के अंधेरे में किसके सहारे छोड़ दिए नौनिहाल

नादौन (हमीरपुर)। क्षेत्र के कूहना में प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बाद देर रात बच्चों का घर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। अभिभावकों में भी रोष है। अध्यापकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कूहना से बच्चे बस में सवार होकर संबंधित अध्यापक के साथ शांतला तक 12 किलोमीटर चले आए। शांतला आकर बच्चे पैदल करीब चार किलोमीटर दूर घर की ओर निकले। बीच रास्ते में तेज बारिश से इंचार्ज अध्यापक तो वर्षाशालिका में…

Read More

पोल लगे, लाइटें लगेंगी कब

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर की ओर से शहर के वार्डों में स्ट्रीट पोल तो स्थापित कर दिए गए हैं, लेकिन लाइटें लगाना विभाग शायद भूल गया है। क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति रोष है। संजीव कुमार, राकेश, राहुल, सोहन लाल, प्रदीप का कहना है कि शहर के नौ वार्डों में कुल 27 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जानी थी। प्रत्येक वार्ड में तीन लाइटें स्थापित होनी हैं। करीब तीन माह पहले स्ट्रीट पोल स्थापित कर दिए गए हैं, लेकिन तीन माह के अंतराल में अभी तक स्ट्रीट लाइटें…

Read More

बणी में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलों का आगाज

हमीरपुर। बणी पाठशाला में लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। खेलों का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव इंद दत्त लखनपाल ने किया। इससे पहले उन्होंने रावमापा बणी में 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले साइंस ब्लाक की आधारशिला रखी। उन्होंने बच्चों पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। खेलों से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, आपसी भाईचारा, अनुशासन और एक दूसरे की सांस्कृतिक को समझने और आदान प्रदान करने का अवसर मिलता है। पारंपरिक खेलों…

Read More