लोक निर्माण विभाग के 14 इंजीनियर और कर्मचारी चार्जशीट, ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट

सरकार ने काम में कोताही बरतने पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कांगड़ा में बनेर खड्ड और हमीरपुर के जाहू में निर्माणाधीन पुल ढहने पर जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशाषी अभियंता समेत 14 इंजीनियरों और कर्मचारियों को चार्जशीट किया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने चार्जशीट थमाई। इनके खिलाफ विभाग अपने स्तर पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाएगा। काम में कोताही बरतने के आरोप तय होने पर इनका वेतन व अन्य वित्तीय सुविधाएं छिन सकती हैं। डेढ़ साल पहले इन…

Read More

पुलिस ने स्टंटबाज बाइक सवारों पर कसा शिकंजा, घर से जब्त किए वाहन

पुलिस ने स्टंटबाज बाइक सवारों पर कसा शिकंजा, घर से जब्त किए वाहन

हमीरपुर। जिला मुख्यालय पर स्टंटबाज मोटरसाइकिल सवारों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस के पास शिकायत मिलते ही इनको दबोचने की योजना बनाई गई। इस मामले में स्थानीय लोगों की मदद भी काबिले तारीफ है। स्थानीय लोगों ने स्टंटबाज मोटरसाइकिल सवारों के सोशल मीडिया पर सारे वीडियो डाउनलोड कर हमीरपुर पुलिस को भेजे थे। वीडियो में यह स्टंटबाज शहर की गलियों व चौराहों पर ओवरस्पीड वाहन चलाते हुए और स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन स्टंटबाज मोटरसाइकिल सवारों को…

Read More

प्रधान का सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, अब प्रधान की कुर्सी से दिखाया बाहर का रास्ता

प्रधान का सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, अब प्रधान की कुर्सी से दिखाया बाहर का रास्ता

सरकारी भूमि पर कब्जे के आरोप में विकास खंड भोरंज की एक पंचायत की प्रधान की कुर्सी चली गई। आरोप सिद्ध होने पर निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित पंचायत प्रधान का चुनाव रद्द कर दिया है। इस फैसले को संबंधित प्रधान ने पहले उपायुक्त हमीरपुर, उसके बाद मंडलायुक्त मंडी और अब प्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। लेकिन, उन्हें कहीं से भी राहत नहीं मिल पाई है। उच्च न्यायालय ने भी चुनाव याचिका और राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अपील की अर्जी खारिज कर दी। विकास खंड भोरंज…

Read More

पेंशनरों में आक्रोश सरकार से हुए खफा

पेंशनरों में आक्रोश सरकार से हुए खफा

हिम-आंचल पेंशनर्स संघ की नादौन इकाई की मासिक बैठक सोमवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में गलोड़ में हुई। खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजेंडा के साथ संघ की गतिविधियों से अवगत करवाया। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान संघ सदस्यों ने कहा कि जीवन प्रमाण पत्र जमा न करवाए जाने पर कई पेंशनरों की पेंशन बंद होने के संदेश मिल रहे हैं। इसपर पदाधिकारियों ने कहा कि जिला कोषाधिकारी…

Read More

अनुबंध आधार पर एनआईटी हमीरपुर में भरे जाएंगे 65 पद

अनुबंध आधार पर एनआईटी हमीरपुर में भरे जाएंगे 65 पद

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल समेत 14 अलग-अलग विभागों में खाली चल रहे पदों को स्टॉप गैप योजना के तहत अनुबंध पर भरने का निर्णय लिया है। वर्तमान में संस्थान में संकाय के 65 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए संस्थान की ओर से अस्थायी नियुक्तियां की जा रही हैं। एनआईटी प्रशासन ने स्थायी तौर पर इन पदों को भरने के लिए बीते माह इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। वर्तमान में आवेदन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया…

Read More

एनएच निर्माण कंपनी के खिलाफ समीरपुर में लोगों का हल्ला बोल

एनएच निर्माण कंपनी के खिलाफ समीरपुर में लोगों का हल्ला बोल

एनएच निर्माण कंपनी से आक्रोशित ग्राम पंचायत समीरपुर के बंशिंदे मंगलवार को सड़कों पर उतर आए और धरना प्रदर्शन के साथ चक्का जाम कर दिया। मंगलवार सुबह 10:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक सड़स पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। केवल एंबुलेंस और जरूरी वाहनों को ही इस मार्ग से गुजरने दिया गया। इस दौरान धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बमसन तहसील के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी अवाहदेवी दुर्गादास तथा हमीरपुर जिला मुख्यालय से पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व 23 जुलाई को समीरपुर वासियों ने…

Read More

पंचायत सचिव को वार्ड सदस्य ने जड़ा थप्पड़, थाने पहुंचा विवाद

पंचायत सचिव को वार्ड सदस्य ने जड़ा थप्पड़, थाने पहुंचा विवाद

पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पंचायत सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत के सचिव को उसी पंचायत के वार्ड सदस्य ने थप्पड़ जड़ दिए हैं। यह घटना उस समय हुई, जब सचिव अपने कार्यालय में कामकाज निपटा रहा था। सचिव ने इस मामले की शिकायत थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई है। सचिव ने कहा कि वह मंगलवार को प्रात: 11:00 बजे अपने पंचायत में काम कर रहा था। इसी दौरान संबंधित पंचायत का एक वार्ड सदस्य किसी काम…

Read More

पेपर लीक मामले में भी बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर नामजद

पेपर लीक मामले में भी बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर नामजद

प्रदेश परिवहन विभाग के ट्रैफिक इंस्पेक्टर पद से बर्खास्त रवि कुमार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने पोस्ट कोड 915 सहायक अधीक्षक जेल एवं कल्याण अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी रवि कुमार को नामजद कर लिया है। इससे पूर्व रवि पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नामजद किया था। आरोप है कि हमीरपुर निवासी रवि कुमार ने प्रश्नपत्र खरीदा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर नौकरी हासिल की थी। इसके बाद उसने…

Read More

पेपर लीक मामला : जेई सिविल, ऑक्शन रिकॉर्डर और लाइनमैन भर्ती की जांच शुरू

पेपर लीक मामला : जेई सिविल, ऑक्शन रिकॉर्डर और लाइनमैन भर्ती की जांच शुरू

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के प्रश्नपत्र लीक से जुड़े पांच नए मामलों की जांच के लिए पुलिस महानिदेशालय से जांच अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। अभी तक चार विभिन्न पोस्ट कोड के न्यायालय में चालान पेश हो चुके हैं। छह अन्य पोस्ट कोड के चालान न्यायालय में पेश होने हैं। पेपर लीक प्रकरण की जांच के लिए सरकार की ओर से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। कार्यकारी डीजीपी सतवंत अटवाल, आईजी जी.शिवा कुमार, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ, एसपी कांगड़ा विजिलेंस बलवीर सिंह, एएसपी…

Read More

तकनीकी शिक्षा बोर्ड: दूसरे चरण में 1,411 सीटों के लिए होगी काउंसलिंग

तकनीकी शिक्षा बोर्ड: दूसरे चरण में 1,411 सीटों के लिए होगी काउंसलिंग

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से बहुतकनीकी संस्थानों के लिए ली जा रही काउंसलिंग के पहले चरण के बाद 1,411 सीटें खाली हैं। इस दौरान इलेक्ट्राॅनिक और सिविल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। काउंसलिंग 21 जुलाई को होगी, जबकि 25 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों की जांच करवा सकेंगे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश के 16 सरकारी और आठ निजी…

Read More