सरकार एक माह में श्वेत पत्र जारी करे

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह भरमौरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार 25 दिसंबर 2012 से 25 दिसंबर 2013 तक कर्मचारियों के तबादलों को लेकर श्वेत पत्र जारी करे। समस्त विभागों, अर्ध सरकारी विभागों की जानकारी शामिल की जाए। प्रदेश सरकार ने माननीय न्यायालय में शपथ पत्र दिया था, जिसका उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार एक माह में श्वेत पत्र जारी नहीं करती है तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही राजनैतिक द्वेष से…

Read More

महिला के नाम राशन कार्ड रास नहीं आया

हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड महिला मुखिया के नाम बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 20 जनवरी तक फार्म भर कर पंचायतों में जमा करवाने के लिए कहा गया है। लेकिन लोगों को योजना रास नहीं आ रही है। रविवार को आयोजित ग्राम सभा की बैठक में पंचायतों के लोगों ने योजना पर आपत्ति जताई और योजना को खारिज कर दिया। महिलाओं ने भी राशन कार्ड महिला मुखिया के नाम बनाने के फैसले को नकार दिया। ग्राम पंचायत अमरोह में आयोजित ग्राम सभा में 215 लोगों ने भाग…

Read More

वीरभद्र बताएं कंपनी से कितने पैसे लिए ः अनुराग

नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बताएं कि उन्होंने कंपनी से कुल कितने पैसे लिए हैं। कंपनी के कितने शेयर लिए हैं। क्या इनका भुगतान किया है या नहीं। एक ही परिवार को इतने पैसे क्यों दिए। नादौन विस क्षेत्र में सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आक्रामक रुख अपनाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। ढगोह में जनसभा में अनुराग ने कहा कि वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के नाम 32 से अधिक खाते हैं। कंपनी ने परिवार के बैंक खातों में लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये जमा…

Read More

हमीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन

हमीरपुर। पूर्व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र अत्री पर मंगलवार रात हुए हमले के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने वामपंथियों द्वारा रात के अंधेरे में किए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और हमले में शामिल गुंडा तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही चेताते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कि तो चुप नहीं बैठेंगे और ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि हमले में…

Read More

13 करोड़ से चकाचक होंगी सड़कें

हमीरपुर। जिले की उखड़ी सड़कें फिर से चकाचक होंगी। इसके लिए विभाग को 13 करोड़ का बजट प्राप्त हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नया कार्य नहीं किया जाएगा। सिर्फ उखड़ी सड़कों की री टारिंग की जाएगी। विभाग अब टेंडर बुलाने जा रहा है। इसके बाद कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इससे सवारियों को जहां हिचकोलों से राहत मिलेगी वहीं हादसों की आशंकाएं भी कम होंगी। ब्लॉक स्तर पर बजट जारी कर टेंडर कॉल किए जाएंगे। जिले की मुख्य सड़कों के साथ संपर्क मार्गों की हालत काफी…

Read More

हमीरपुर में बीएसएनएल की सेवाएं चरमराई

हमीरपुर। रूट की सभी लाइनें व्यस्त हैं…नेटवर्क व्यस्त है… बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को नववर्ष पर पूरा दिन यही आवाजें सुनने को मिलीं। बीएसएनएल नेटवर्क नववर्ष के पहले ही दिन शाम तक ठप रहा। उपभोक्ता अपने सगे संबंधियों को नववर्ष की बधाई देने के लिए फोन मिलाते रहे लेकिन दूसरी तरफ से एक ही आवाज आती रही, दिस रूट इज बिजी। बीएसएनएल सेवा व्यस्त रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही लैंडलाइन सेवा का भी यही हाल रहा। उपभोक्ता दिन भर परेशान होते रहे। न तो फोन…

Read More

जिले में बढ़ा ठंड का प्रकोप

हमीरपुर। जिला में ठंड का प्रकोप चरम पर है। सुबह देर तक घनी धुंध पड़ रही है। इससे निगम के करीब एक दर्जन रूट प्रभावित हो रहे हैं। रात्रि रूटों की लगभग सभी बसें गंतव्य पर देरी से पहुंच रही है। हमीरपुर से दिल्ली, हमीरपुर से अमृतसर और पंजाब के लगभग एक दर्जन रूटों पर निगम की बसें धुंध के कारण देरी से पहुंच रही है। हमीरपुर डिपो के करीब एक दर्जन रूट घनी धुंध के चलते प्रभावित हो रहे हैं। बसें एक से डेढ़ घंटा देरी से निर्धारित स्टेशन…

Read More

दियोट्सिद्ध में नववर्ष पर गूंजे बाबा के जयकारे

बड़सर (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नव वर्ष के शुभ आगमन पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में माथा टेका। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ था तथा रातभर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते रहे। रात को 12 बजे नववर्ष के आगाज होते ही मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने दियोटसिद्ध मंदिर के पास पटाखे, आतिशबाजी छोड़ी। बाबा के दरबार में लंगरों का आयोजन किया गया था। पुलिस प्रशासन, न्यास प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके पुख्ता…

Read More

ओच्छे हथकंडों पर उतर आई कांग्रेस

हमीरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक विजय अग्निहोत्री, महासचिव विजयपाल सोहारू, भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा और जिला भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी अब ओच्छे हथकंडों पर उतर आए हैं। अपने आकाओं को खुश करने के लिए ही पूर्व सीएम का पुतला जलाया है। यह हास्यास्पद और घिनौनी हरकत है। भाजपाइयों ने कहा कि अगर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने कोई गलत कार्य नहीं किए हैं तो वे किसी बात पर क्यों डर रहे हैं। कहा…

Read More

पूर्व सीएम का पुतला जलाया

हमीरपुर। भाजपा की चार्जशीट से खफा जिला कांग्रेस ने सोमवार को गांधी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर की अगवाई में प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा की राज्यपाल को सौंपी चार्जशीट महज एक झूठ का पुलिंदा है। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। भाजपा की झूठी चार्जशीट को सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। प्रदेश कांग्रेस…

Read More