एचआरटीसी बस पलटी, चार लोग घायल

हमीरपुर। पुलिस थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रंगड़ के समीप एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक सहित चार लोग गंभीर घायल हैं। अन्यों को मामूली चोटें आई हैं। चारों घायलों को उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर से सुजानपुर वाया रंगड़, चौरी जा रही निगम की बस रंगड़ बस स्टॉप के समीप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब तीन बजे बस जैसे ही रंगड़ बस स्टॉप के पास पहुंची, तो मोड़…

Read More

हमीरपुर में ठंड का प्रकोप

हमीरपुर। जिला भर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रात के समय पारा दो डिग्री तक पहुंच रहा है। जबकि सुबह देर तक धुंध का नजारा देखने को मिल रहा है। ठंड के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को भी दिनभर ठंड का प्रकोप जारी रहा। दिन के समय पारा नौ से 12 डिग्री तक रहा। दिनभर बादल छाए रहे। ऐसे में लोग सुबह तक घरों में दुबके रहे। जबकि दुकानदारों ने दुकानों के बाहर आग जलाकर राहत की सांस ली। सरकारी कार्यालयों…

Read More

रसोई घर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

नादौन(हमीरपुर)। बेला पंचायत के टिल्लू गांव में भाटड़ा बस्ती में सोमवार रात को एक रसोई घर अचानक गिर गया। घर के मालिक रोशन लाल ने आरोप लगाया कि ढलान पर बने उनके घर के नीचे की ओर चल रहे निर्माण कार्य के चलते यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात अचानक पूरा रसोई घर रसोई सामान सहित ढलान के नीचे कीे ओर गिर गया। उन्होंने बताया कि आवाज सुनते ही परिवार सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने रसोई के साथ बने उनके पक्के मकान को भी खतरा होने…

Read More

सब्जी मंडियों पर खर्च होंगे 25 लाख

हमीरपुर। कृषि मंडी उपज समिति हमीरपुर जिले के अध्यक्ष प्रेम कौशल ने कहा कि नादौन, जाहू तथा हमीरपुर सब्जी मंडियों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए अगले वित्त वर्ष में 25 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इससे किसानों को सब्जी मंडी में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कौशल ने सोमवार को कृषि मंडी उपज समिति के वार्षिक बजट के अनुमोदन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि हमीरपुर सब्जी मंडी की चारदीवारी तथा यार्ड को विकसित करने के लिए 12 लाख, नादौन तथा जाहू…

Read More

ग्यारह ग्रां में खूब मचा धमाल

बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्यारह ग्रां में सोमवार को विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। अपने कार्यक्रमों से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद हर दर्शक तालियों से स्वागत करता नजर आया। यही नहीं कुछ दर्शक तो झूमने पर विवश हो गए। मौका था सालाना उत्सव का। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। पूनम और सहेलियों ने मैया यशोदा… पर नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी। एनएसएस के छात्रों देव और उसके…

Read More

गृहकर बढ़ोतरी के खिलाफ लोग

नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन की गृहकर की नई दरों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। गृहकर को लेकर वार्ड नंबर 6 और 1 के निवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर शहर के करीब 250 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। राम कुमार शर्मा, कृष्ण धीमान, बलदेव सिंह, ओम प्रकाश, मदन, राकेश कुमार आदि ने बताया कि नगर पंचायत ने पिछले दिनों गृहकर का सर्वे करवाया। सर्वे के बाद गृहकर में 7 से 8 गुणा वृद्धि कर दी गई है। कच्चे घरों में रहने वाले गरीब…

Read More

बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दे शिक्षक : कौल सिंह

लंबलू (हमीरपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। शिक्षक बच्चों को संस्कार एवं नैतिक शिक्षा पर विशेष बल दें। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे। कहा कि वर्तमान सरकार हिमाचल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। आईआईटी, एम्स तथा आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला पाने वाले छात्रों को सरकार 75 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है। समारोह…

Read More

इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल

हमीरपुर। नेरी से कांगू संपर्क सड़क मार्ग की टारिंग जगह-जगह से उखड़ी है। कमलाह के समीप सड़क की टारिंग पूरी तरह से उखड़ गई है। यहां तक की सड़क की सोलिंग भी उखड़ चुकी है। लेकिन लोक निर्माण विभाग मार्ग की सुध नहीं ले रहा। स्थानीय निवासी तिलक राज, सुनील, सोनू, प्रकाश चंद, धर्म सिंह, सुनील कुमार, सभाष चंद, दीप कुमार आदि लोगों का कहना है कि सड़क मार्ग की टारिंग जगह-जगह से उखड़ी है। कमलाह के समीप तो संपर्क का बुरा हाल है। साथ लगते घरों का पानी सड़क…

Read More

पैरामेडिकल स्टाफ के 700 पद सृजित : कौल सिंह

हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत 200 चिकित्सकों तथा 700 पैरामेडिकल स्टाफ के नए पद सृजित किए गए हैं। रविवार को मैड में 43 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चालू वित्त वर्ष के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर 1187 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है, 220 करोड़ केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा…

Read More

लंबित पे बैंड, ग्रेड पे को कर्मचारी मुखर

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन बाल स्कूल हमीरपुर में किया गया। बैठक का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 10 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने लंबित पड़ी मांगों को लेकर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि लंबित पे बैंड और ग्रेड पे शीघ्र जारी किया जाए। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा विभाग एवं प्रदेश सरकार के झूठे आश्वासनों से कर्मचारी तंग आ…

Read More