देवभूमि और वीरभूमि के बाद अब हिमाचल को बनाएंगे खेल भूमि : अनुराग

देवभूमि और वीरभूमि के बाद अब हिमाचल को बनाएंगे खेल भूमि : अनुराग

हमीरपुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में कई प्रधानमंत्री रहे, जिनके समय में जब भी टीमें खेलने जाती थीं तो उन्होंने खिलाड़ियों के साथ महज फोटो ही खिंचवाए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उनका न केवल उनका हौसला बढ़ाया बल्कि दबाव में नहीं खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया। विजेताओं के साथ-साथ जो खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए उनके साथ भी उतना ही समय बिताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभूमि और…

Read More

धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट बुझाएगा कांगड़ा और हमीरपुर के सैकड़ों गांव की प्यास

धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट बुझाएगा कांगड़ा और हमीरपुर के सैकड़ों गांव की प्यास

हमीरपुर सतलुज जल विद्युत निगम की धौलासिद्ध बिजली परियोजना हमीरपुर और कांगड़ा जिले के सैकड़ों गांव की पेयजल समस्या को भी दूर करेगा। हमीरपुर की ब्यास नदी पर कंपनी 66 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना का काम कर रही है। ब्यास पद पर बनने वाले डैम से नदी का जलक्षतर 20 से 25 फीट ऊपर उठेगा। विशेषज्ञों का दावा है कि जब ब्यास नदी पर विशाल बांध बनेगा तो डैम के दोनों तरफ सटे जिला कांगड़ा और हमीरपुर के इलाकों के पेयजल स्रोत रिचार्ज होंगे। इससे उन कुओं, हैंडपंप और…

Read More

ताबूत पर सजा दूल्हे का लिबास, अक्तूबर में होनी थी शादी

ताबूत पर सजा दूल्हे का लिबास, अक्तूबर में होनी थी शादी

हमीरपुर शहीद कमल देव की पार्थिव देह हमीरपुर में पैतृक गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। हर आंख नम हो गई। जिसके सिर पर शादी का सेहरा बांधने की तैयारियां हो रही थीं, उसकी पार्थिव देह कफन में लिपटी आई। ताबूत पर शहीद के भाई ने दूल्हे के कपड़े भेंट किए। अविवाहित होने के चलते परिजनों ने शादी की रस्में निभाई । 27 वर्षीय कमल देव वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और इसी साल अक्तूबर में उनकी शादी तय थी।  गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर…

Read More

कोरोना 290 गांवों को छू भी नहीं पाया, बाहर से प्रवेश की अनुमति नहीं

कोरोना 290 गांवों को छू भी नहीं पाया, बाहर से प्रवेश की अनुमति नहीं

नाहन/हमीरपुर/बिलासपुर भले ही कोरोना के मामले और मौतें चिंता बढ़ा रही हों, लेकिन प्रदेश के 290 ऐसे गांव हैं जहां आज तक एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है। इसका कारण ग्रामीणों का समय रहते जागरूक होना है। ज्यादातर गांवों में लोगों ने अपने स्तर पर नाके लगाकर बाहर से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगा रखी है।  ग्रामीण न खुद बाहर जाते हैं और न ही किसी को गांव में आने देते हैं। कई गांवों में तो रिश्तेदारों को भी नहीं बुलाया जा रहा है। सभी तरह…

Read More

मर चुके जेई को प्रमोशन देकर बना दिया एसडीओ

मर चुके जेई को प्रमोशन देकर बना दिया एसडीओ

अवाहदेवी (हमीरपुर) बिजली बोर्ड ने एक साल पहले स्वर्ग सिधार चुके जूनियर इंजीनियर को एसडीओ के पद पर पदोन्नति दे दी है। इससे बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गत दिवस डिप्लोमा होल्डर 9 जेई को पदोन्नत कर सहायक अभियंता बनाया गया। इसमें राज कुमार वर्मा का नाम भी शामिल है। पिछले वर्ष उनका स्वर्गवास हुआ है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली के तहत उन्हें अभी भी जीवित दिखाया जा रहा है। बिजली बोर्ड ने एक साल पहले स्वर्ग सिधार चुके जूनियर इंजीनियर को…

Read More

आईटीआई में भरे जाएंगे एक हजार पद, भर्ती और पदोन्नति नियम अधिसूचित

आईटीआई में भरे जाएंगे एक हजार पद, भर्ती और पदोन्नति नियम अधिसूचित

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी आईटीआई में 66 श्रेणियों के करीब एक हजार पद भरने की तैयारी शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने व्यवसायिक अनुदेशक, दस्तकारी अनुदेशक, ट्रेड अनुदेशक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2021 को अधिसूचित कर दिया गया है। इन भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत 1015 पदों को भरा जाएगा। 18 से 45 वर्ष की आयु के लोग इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा विभाग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को राजपत्र में अधिसूचित…

Read More

अंपायर वीरेंद्र का देश में डंका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रिव्यू सफलता दर में देश में पाया पहला स्थान

अंपायर वीरेंद्र का देश में डंका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रिव्यू सफलता दर में देश में पाया पहला स्थान

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों में बेहतरीन अंपायरिंग कर जिला हमीरपुर के पुरली निवासी अंतरराष्ट्रीय अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने सर्वाधिक रिव्यू सफलता दर हासिल कर प्रदेश का नाम चमकाया है। वीरेंद्र 85.71 फीसदी सफलता दर के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि 83.87 फीसदी सफलता दर के साथ अंपायर नितिन मेनन दूसरे स्थान पर हैं। हाल ही में देश में हुए टेस्ट मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के मध्य जुलाई में इंग्लैंड में होगा।…

Read More

अब घर-घर जाकर डाकिया बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा

अब घर-घर जाकर डाकिया बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में डाकिया अब घर-द्वार जाकर पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा। डाक विभाग प्रदेश के लोगों को जल्द यह सुविधा देने जा रहा है। डाक विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल एप के जरिये बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे। इसके लिए इन्हें उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। डाक विभाग घर-द्वार आधार कार्ड बनाने या अपडेट करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग फिलहाल पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड ही घर-द्वार बनाएगा। शेष आयु वर्ग के…

Read More

भाजपा ने सेंध लगा किया जिला परिषद पर कब्जा

भाजपा ने सेंध लगा किया जिला परिषद पर कब्जा

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में जिस निर्वाचित जिला परिषद सदस्य को कांग्रेस अपना मानती रही, उसी के समर्थन से भाजपा समर्थित बबली देवी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई। यही नहीं, उपाध्यक्ष पद भी निर्दलीय नरेश कुमार दर्जी झटक ले गए, जबकि कांग्रेस दिनभर तमाशा देखती रह गई। गुरुवार को जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी चुनावी सभा में पहुंच गए, लेकिन वे अपने सदस्य को बैठक से उठाने में नाकाम रहे। कांग्रेस समर्थित जिप सदस्य ने बैठक से बाहर आने से भी…

Read More

हमीरपुर के करतार को मिला पद्मश्री

हमीरपुर के करतार को मिला पद्मश्री

शिमला/हमीरपुर बांस की कलाकृतियां बनाने वाले हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी करतार सिंह को केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। नादौन की ग्राम पंचायत नौहंगी के करतार सिंह को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके नाम का चयन होने की सूचना करतार को सोमवार दोपहर बाद मिली है। एनआईटी हमीरपुर में सेवाएं देने के बाद वह मार्च 2019 को सेवानिवृत्त हुए हैं।  करतार सिंह बांस पर कलाकृतियां बनाकर विलुप्त हो रही कला को संजोए रखने के प्रयास में जुटे हैं। अपने शौक को…

Read More