राशन कार्ड के बदले गृहकर वसूली तर्कसंगत नहीं

चंबा। चंबा शहर में राशन कार्ड बनाने के लिए हाउस टैक्स वसूली का मामला गरमा गया है। राशनकार्ड धारकों ने नगर परिषद की राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को असंवैधानिक करार देते हुए लोगों के हितों के विपरीत करार दिया है। लोगों ने इसकी शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से करने का मन बनाया है। ज्ञात रहे कि नगर परिषद की ओर से राशनकार्ड बनाने के लिए पहले हाउस टैक्स की क्लीयरेंस चेक की जा रही है। इसके लिए हाउस टैक्स भरने की रसीद…

Read More

आज मिंजर चढ़ाने के बाद होगा मेले का आगाज

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ रविवार को राज्यपाल उर्मिला सिंह भगवान रघुनाथ व लक्ष्मी-नारायण मंदिर में मिंजर चढ़ाकर करेंगी। इसके बोेद सुबह दस बजे चौगान में ध्वजारोहण होगा। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं, राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का भी अवलोकन करेंगी। चौगान नंबर दो में लगने वाले सरस मेले में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चौगान नंबर एक में शाम चार बजे से कुंजड़ी मल्हार के साथ मेले की प्रथम संध्या की शुरुआत होगी। इसमें पहले लोक कलाकारों को…

Read More

एक भी युवा नहीं कौशल भत्ते का हकदार

चंबा। जिला चंबा में अब तक एक भी युवा कौशल भत्ते का हकदार नहीं बन पाया है। सरकार की ओर से कौशल भत्ते के लिए निर्धारित शर्तोें को पूरा नहीं कर पाने के कारण रोजगार विभाग के पास पहुंचे सभी आवेदन रिजेक्ट हो गए हैं। इस कारण बेरोजगार युवाओं को कौशल भत्ते की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक जैसे ही सरकार ने बेरोजगार युवाओं को कौशल भत्ता देने की घोषणा की, जिला रोजगार कार्यालय में एक दर्जन के करीब युवाओं ने भत्ते के लिए आवेदन…

Read More

किसानों को सम्मानित करेगा कृषि विभाग

चंबा। कृषि विभाग अगस्त माह में जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। इसमें जिले के सात ब्लाकों के 35 किसानों को 10-10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार चुनाव कृषि, बागबानी और पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों-बागबानों को दिए जाएंगे। कृषि-बागबानी के प्रति आकर्षित करने के लिए हर वर्ष विभाग ऐसे पुरस्कार देता है। पुरस्कारों के लिए उन्हीं किसानों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने बेहतर कार्य किया हो और अन्य किसानों को आधुनिक किस्म से खेती के तौर तरीकों से अवगत करवाया…

Read More

नहीं बिकीं आधी दुकानें

चंबा। मिंजर मेले के लिए दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया तीसरे दिन भी चलती रही। दुकानों के आवंटन को पहली बार शुरू किया बोली सिस्टम व्यापारियों को रास नहीं आया है। इस कारण 25 जुलाई से शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया के तीसरे दिन तक चलती रही। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू होने के एक दिन पहले हुई बोली में मेला की तहबाजारी कमेटी से 20 के करीब दुकानें ही बोली पर खरीदी गईं। इन दुकानों से लगभग आठ लाख रुपये की आय हुई है। इससे पहले शुक्रवार को भी प्रशासन ने…

Read More

तीसा के डिपुओं में नहीं मिल रही खाद

तीसा (चंबा)। तीसा उपमंडल के डिपुओं में किसानों को खाद नहीं मिल रही है। इस कारण किसानों को मक्की का उत्पादन कम होने की चिंता सताने लगी है। किसान हर रोज डिपो के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही है। जानकारी के मुताबिक तीसा में खाद की पर्याप्त सप्लाई न पहुंचने के कारण किसानों को खाद से वंचित रहना पड़ रहा है। मौजूदा समय में तीसा में 50 के करीब डिपो होल्डर हैं। हर साल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इन डिपो होल्डरों को…

Read More

जावेद इरशाद और दलेर मेहंदी मचाएंगे धमाल

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकार फाइनल कर लिए गए हैं। मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में 28 जुलाई को स्थानीय कलाकार और मशहूर कव्वाल जावेद इरशाद रहमत कार्यक्रम पेश करेंगे। 29 जुलाई को स्थानीय कलाकार और चंबा के सारे गामा फेम राजीव थापा धमाल मचाएंगे। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार और मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी 30 जुलाई को तीसरी सांस्कृतिक शाम को रंगीन बनाएंगे। 31 जुलाई को मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकार, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार…

Read More

मनरेगा की मजदूरी को 80 किलोमीटर का सफर

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की आधा दर्जन के करीब पंचायतों को बैंक सुविधा नहीं मिल पाई है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत हिमगिरी, आयल, बणतर, चीह और पंजेई में आज तक बैंक की शाखा नहीं खुल पाई है। यहां पर बैंक शाखा न होने के कारण ग्रामीणों को बैंक संबंधित काम निपटाने या मनरेगा की मजदूरी के लिए 80 किलोमीटर दूर सलूणी जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नीलमा, खेलकू, ऊमा, सुनीति, खेलो, जमीत सिंह, प्यार सिंह, भानू…

Read More

पांच लाख से जगमगाया चामुंडा मंदिर

चंबा। जिला मुख्यालय का चामुंडा माता मंदिर हाई मास्ट लाइट से जगमगा उठा है। नगर परिषद ने शुक्रवार को पांच लाख 17 हजार रुपये की लागत से लगाई गई इन लाइटों का लोकार्पण किया। मंदिर में हाई मास्ट लाइट लगने से शहर के तीन मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की भी आवश्यकता नहीं रही है। चामुंडा मंदिर में लगी इस हाई मास्क लाइट की रोशनी साथ लगते सपड़ी, सुराड़ा और जुलाहकड़ी मोहल्लों तक पड़ रही है। इससे यहां के वाशिंदों को भी काफी सहूलियत मिलेगी है। शुक्रवार को नगर परिषद की…

Read More

पोस्टर में प्रवीण, कोलाज में प्रिया ने बाजी मारी

चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने बताया कि विजय दिवस के उपलक्ष्य पर कालेज में पोस्टर बनाओ, नारा लेखन और कोलाज बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य जगजीत पटियाल और अन्य प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों की ओर से बनाई खूबसूरत पोस्टर, कोलाज का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रयास की खूब सराहना की। प्रतिस्पर्धा के…

Read More