चंबा। जिला के छह ब्लॉकों में पाइका के तहत खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से लगभग 38 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्लॉक भटियात में सबसे ज्यादा करीब 12 खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसके अलावा चंबा में चार, उपमंडल भरमौर में तीन, विकास खंड सलूणी में चार, तीसा में पांच और ब्लॉक मैहला में करीब पांच खेल मैदान बनाए जाएंगे। इन खेल मैदानों के लिए खेल विभाग को लगभग 38 लाख रुपये मंजूर…
Read MoreCategory: Chamba
साहो और परोथा में बारिश ने मचाया कहर
साहो (चंबा)। विकास खंड की चंबा-साहो और परोथा पंचायत में बारिश से हुए भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। तेज बारिश से जहां फसलें बर्बाद हो गई हैं वहीं, ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचा है। ग्राम पंचायत परोथा के उपप्रधान राकेश महाजन ने बताया कि पंचायत के ओथल और सरोट गांवों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। पानी के साथ आए मलबे से तीन घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बटो पत्नी बेली राम, सरनो पुत्र शेखू गांव ओथल, रफीक पुत्र नूरदीन गांव सरोट के घरों की…
Read Moreनौ घंटे अंधेरे में डूबा रहा चंबा
चंबा। चंबा जिला के लिए विद्युत सप्लाई करने वाला ग्रिड फेल होने से पूरा जिला बुधवार रात से नौ घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जिलावासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार जसूर से बाथरी के लिए विद्युत सप्लाई करने वाली लाइन में सदवां के पास फाल्ट आने से विद्युत सप्लाई ठप हो गई। बुधवार रात दो बजकर दस मिनट पर पूरे जिला में बिजली चली गई। इसके बाद जिले के मुख्य कस्बो चंबा, डलहौजी, चुवाड़ी, सिहुंता और…
Read Moreचंबा में जीप गिरी, 7 की मौत
किहार (चंबा)। चंबा जिले के किहार में एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। चंडी में कदंवारा मार्ग पर वीरवार 5:30 बजे लोगों से खचाखच भरी एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल चंबा रेफर कर दिया है। जीप में सवार सभी लोग सलूणी से कदंवारा जा रहे थे। इनमें अधिकतर कंदवारा, डियूर के हैं। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम…
Read Moreचीनी और केरोसिन का कोटा न मिला तो आंदोलन
चंबा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त संदीप कदम से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक मांगपत्र सौंपा। उन्होंने मांगपत्र के माध्यम से बताया कि तीन माह से जिला के सरकारी डिपुओं में चीनी नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं को 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दुकानों से मजबूरन चीनी खरीदनी पड़ रही है। भाजपा नेता ने बताया कि रमजान के महीने में चीनी न मिलने से मुसलिम भाई भी काफी परेशान रहे। चीनी न मिलने…
Read Moreस्नातक कक्षाओं में बढ़ी 20 प्रतिशत सीटें
चंबा (टिहरी)। नए सत्र में प्रवेश के लिए कांउसिलिंग शुरू होते ही गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में चहल-पहल शुरू हो गई है। कालेज प्रशासन ने स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 16 अगस्त से विधिवत शुरू करने का निर्णय लिया है। छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्नातकस्तर पर 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बीएससी प्रथम, बीकॉम और बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए बादशाहीथौल परिसर में कांउसिलिंग शुरू हो गई है। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि बढ़ती छात्र संख्या…
Read Moreपैसों के लालच में लागू किया रूसा
चंबा। स्थानीय कॉलेज में एसएफआई इकाई की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हेम राज शर्मा ने की। बैठक में विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्याओं और रूसा प्रणाली के बारे में विचार- विमर्श किया गया। एसएफआई ने विवि के वीसी पर आरोप लगाया कि 100 करोड़ के लालच में आकर उन्होंने छात्रों के हित को दरकिनार कर रूसा प्रणाली लागू कर दी। छात्रों के विरोध के बावजूद रूसा को लागू कर विवि प्रशासन ने तानाशाह होने का प्रमाण दिया है। परिसर अध्यक्ष नारायण और सचिव सुदेश राजपूत ने बताया कि…
Read Moreअवैध चावल बरामद
तीसा चंबा। उपमंडल तीसा की ग्राम पंचायत सनवाल में एक शादी समारोह में पुलिस ने अवैध राशन बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम तीन और सात के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय बीडीसी सदस्य योग राज पुत्र सौदागर की शादी चली हुई थी। इस दौरान किसी ने पुलिस को शादी में अवैध राशन के प्रयोग की सूचना दी। पुलिस की टीम ने एएसआई जगदीश चंद की अगुवाई में मौके पर पहुंचकर 12 बोरियां चावल की बरामद की है। पुलिस ने…
Read Moreबिना आधार कार्ड नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति
चंबा। आधार कार्ड के बिना छात्रों के आनलाइन स्कॉलरशिप फार्म नहीं भरे जाएंगे। इससे सैकड़ों छात्रों को स्कॉलरशिप पाने से वंचित रहना पड़ सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौंवी कक्षा से 12वीं कक्षा तक की सभी प्रकार की स्कॉलरशिप आनलाइन कर दी गई है। स्कॉलरशिप के फार्म भी आनलाइन भरे जाएंगे, लेकिन इसके लिए छात्रों के आधार कार्ड व जीरो बैलेंस अकाउंट का होना अनिवार्य है। इसके बिना छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। शिक्षा विभाग की ओर से जिला भर के सभी स्कूलों के मुखिया को कई बार छात्रों…
Read Moreभंजराडू स्कूल में स्टाफ की कमी
तीसा चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजराडू में स्टाफ की कमी चल रही है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 600 के करीब छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। स्कूल में मौजूदा समय में नौ के करीब पद खाली चल रहे हैं। इसमें इतिहास के प्रवक्ता के दो पद, हिंदी के लेक्चरर का एक, टीजीडी नॉन मेडिकल का एक , दो पद भाषा अधिकारी के खाली पड़े हैं। इसके अलावा स्कूल में लैब अटेंडेंट, सुपरिंटेंडेंट व क्लर्क भी नहीं है। यह पद पिछले लगभग एक साल…
Read More