
किहार (चंबा)। चंबा जिले के किहार में एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। चंडी में कदंवारा मार्ग पर वीरवार 5:30 बजे लोगों से खचाखच भरी एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल चंबा रेफर कर दिया है। जीप में सवार सभी लोग सलूणी से कदंवारा जा रहे थे। इनमें अधिकतर कंदवारा, डियूर के हैं। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा। एसडीएम सलूणी संजय धीमान ने सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। हादसे में विनोद कुमार (मिल्ला), धारू (गरोण), जीवना (हलेला), पुर्थी राम और उनके दो लड़कों (डियूर) की मौत हो गइ है। एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
