डूम खुलने के बाद भी होती रही सामान की बिक्री

चंबा। मिंजर मेले के लिए लगाए गए डूम खोलने के जोखिम भरे काम के बीच भी चौगान में सामान की बिक्री होती रही। हैरानी की बात है कि टीन की तीखी चदरें उतारे जाने के समय इसके नीचे सैकड़ों लोग खरीददारी करने में जुटे हुए थे। प्रशासन की ओर से सोमवार को भी यहां बिक्री का काम नहीं रोका जा सका। सस्ता सामान खरीदने के लालच में काफी संख्या में लोग चौगान में डटे रहे। सोमवार को चौगान नंबर एक में खरीददारी करने वालों की खूब भीड़ उमड़ी रही। इसके…

Read More

नो पार्किंग में खड़ी पांच बाइकें की जब्त

चंबा। स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को नो पार्किंग जोन में खड़े पांच दोपहिया वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और रिकवरी वैन की सहायता से एसपी कार्यालय ले गए। वहां जुर्माना वसूलने के बाद ही वाहन, मालिकों को दिए गए। ट्रैफिक प्रभारी प्रमोद पटियाल ने बताया कि नियमों का उल्लघंन करने वालों से सोमवार को पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। ………..

Read More

रावी में बेखौफ हो रहा अवैध खनन

चंबा। जिला चंबा में खनन माफिया अपना काम बेखौफ कर रहा है। खासकर रावी नदी में तेज बहाव के बावजूद अवैध खनन करने वाले जान को जोखिम में डाल कर रेत-बजरी और पत्थर उठा रहे हैं। सोमवार को साढ़े चार बजे राजपुरा और उदयपुर में ट्रैक्टर रावी के बीचोंबीच खड़े होकर रेत-बजरी उठा रहे थे। पनविद्युत परियोजनाओं की कभी भी पानी छोड़े जाने की चेतावनी का भी इन पर कोई असर नहीं है। उधर, जिला प्रशासन का खौफ इन खनन करने वालों पर जरा भी नहीं दिख रहा। हालांकि कुछ…

Read More

गुमराह करने वालों पर कार्रवाई करेगा गुरिल्ला संगठन

चंबा। एसएसबी गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष देवराज पुजारी ने बताया कि संगठन की मांगों को पूरा करने का गृह सचिव ने आश्वासन दिया है। दिल्ली के जंतर मंतर में पांच से आठ अगस्त तक राष्ट्रव्यापी धरना दिया गया था। इसमें 11 राज्यों के 15 हजार गुरिल्लाओं ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि लंबित मांगों को पूरा करवाने के संबंध में दिए गए धरने ने उग्र रूप धारण कर लिया था। सात अगस्त को एसएसबी के डीजी ने संगठन के नेताओं के काफी लंबी वार्ता की और संगठन की लंबित…

Read More

डाक विभाग में हर परिवार का खुलेगों खाता

चंबा। अब जिला के प्रत्येक परिवार का डाकघर में खाता खोला जाएगा। डाक विभाग ने लोगों को डाक सेवा से जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डाक विभाग की ओर से जिला में एक लाख 10 हजार के करीब सेविंग खाते खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत गांव-गांव में जाकर डाक विभाग के कर्मचारी लोगों के खाते खोलेंगे। विभाग की ओर से 10 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के खाते खोले जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को…

Read More

चंबा कालेज में गरजी एनएसयूआई

चंबा। स्थानीय कालेज में एनएसयूआई इकाई ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और परिसर अध्यक्ष चंदन नरूला ने की। इकाई कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कालेज परिसर में एक रैली भी निकाली और विद्यार्थियों से समर्थन मांगा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सदैव छात्रहित की बात करते हैं। जिला के सभी कालेजों में इस बार एनएसयूआई परचम लहराएगी। परिसर अध्यक्ष चंदन नरूला ने कहा कि एनएसयूआई ने छात्रवर्ग के सहयोग से स्थानीय कालेज मेें कई मांगों को पूर्ण करवाया है। उन्होंने…

Read More

हफ्ते से नहीं मिली बिजली

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत देहग्रां के चार गांव में एक हफ्ते से बिजली नहीं आ रही है। इस कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देहग्रां पंचायत के गांव भड़सर एक, दो, तीन और धनावल में पिछले एक हफ्ते से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न होने के कारण गृहणियों को खाना बनाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों को पढ़ाई करने में मुश्किलें पैदा हो रही है। इस कारण 2500 के करीब आबादी प्रभावित हो…

Read More

पशुपालन के लिए 260 करोड़: भरमौरी

भरमौर (चंबा)। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को ग्रामीण स्तर तक बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। इससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने भरमौर के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पशुपालन विभाग में शीघ्र 45 चिकित्सकों के पद भरे जा…

Read More

आठवीं तक नहीं लगेगी फीस

चंबा। निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले बच्चों की पढ़ाई में अब फीस बाधा नहीं बनेगी। सरकार ने अब छठी से आठवीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा मुहैया करवाने का फैसला लिया है। इससे पहले पहली से पांचवी तक छात्रों को मुफ्त शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके चलते निर्धन परिवार से संबंधित प्रदेश भर के लाखों छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों से फीस न वसूलने का निर्णय लिया है।…

Read More

एससीए पर कब्जे के लिए जंग

चंबा। कॉलेज में एससीए पर कब्जा जमाने के लिए छात्र संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। छात्र संघों ने जोरशोर से प्रचार शुरू कर दिया है। इस बार जिला के एकमात्र डिग्री कॉलेज में एबीवीपी पर खाता खोलने का दबाव रहेगा। दूसरी ओर एसएफआई को भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। उधर, कांग्रेस सरकार के सत्ता में होने का लाभ उठाते हुए एनएसयूआई इस बार जिला भर में दम दिखाने की रणनीति बना रही है। चंबा कॉलेज में चौथा छात्र संगठन भी इस बार…

Read More