
चंबा। एसएसबी गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष देवराज पुजारी ने बताया कि संगठन की मांगों को पूरा करने का गृह सचिव ने आश्वासन दिया है। दिल्ली के जंतर मंतर में पांच से आठ अगस्त तक राष्ट्रव्यापी धरना दिया गया था। इसमें 11 राज्यों के 15 हजार गुरिल्लाओं ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि लंबित मांगों को पूरा करवाने के संबंध में दिए गए धरने ने उग्र रूप धारण कर लिया था। सात अगस्त को एसएसबी के डीजी ने संगठन के नेताओं के काफी लंबी वार्ता की और संगठन की लंबित मांगों की फाइल गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही।
इस अवसर पर संगठन काप्रतिनिधिमंडल जम्मू के सांसद मदन लाल शर्मा, उत्तराखंड के सतपाल महाराज, संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन बीके आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मनंद, हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अगुवाई में गृह सचिव से मिला। जहां केंद्र सरकार ने लंबित मांगों को पूरा करने की बात कही। गृह सचिव अनिल कुमार गोस्वामी ने संगठन के नेताओं को आश्वासन देते हुए है कि उनकी मांगे गृहमंत्री को भेजी जाएगी और मानसून सत्र में ही मांगों को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से राय भी ली कि किन-किन विभागों में गुरिल्लाओं को नियुक्ति दी जाए। जिला सचिव विपन कुमार ने कहा कि कुछ शरारती तत्व मांगे पूर्ण होने की बात कहकर गुरिल्लाओं के रजिस्ट्रेशन फार्म भर रहे हैं। यह सब गलत है और शरारती तत्व गुरिल्ला भाइयों को गुमराह कर रहे हैं। डीजी ने किसी तरह के फार्म भरने के आदेश जारी नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि गुमराह करने वाले लोगों के खिलाफ संगठन कानूनी कार्रवाई करेगा।
