चंबा। शिव भूमि चंबा की विश्व प्रसिद्ध मणिमहेश झील में स्नान करने और भोलेनाथ के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए एचआरटीसी ने बसों के पुख्ता प्रबंध किए हैैं। इस बार एचआरटीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जहां हाल ही में रात को 12 बजे के बाद भी आवाजाही के लिए बसों की व्यवस्था की है, वहीं बाहरी डिपो से अतिरिक्त सात बसें मंगवाई हैं। ये बसें श्रद्धालुओं को हड़सर तक पहुंचाने के लिए मंगवाई गई हैं और ये बसें दिन व रात को चंबा-भरमौर-हड़सर…
Read MoreCategory: Chamba
16 घंटे अधेंरे में रहे हजारों लोग
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों में करीब 16 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोड़ा, सालावां, द्रेकड़ी, सेरी, तरवाल, बाड़का, भजोतरा पंचायतों में हजारों की आबादी को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। इससे ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना भी करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की पंचायतों में शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली सप्लाई ठप रहने से पंचायतों के सैकड़ों घरों में अंधेरा पसर गया। बिजली आपूर्ति रविवार सुबह नौ बजे के बाद ही बहाल हो पाई। ग्रामीणों देव राज,…
Read More4 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं
सलूणी (चंबा)। शिक्षा खंड सलूणी के अंतर्गत चार प्राइमरी स्कूलों में एक भी अध्यापक नहीं है। इसके कारण इन स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है। हालात यह है कि यहां पर दूसरे स्कूलों से डेपुटेशन पर शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि उधार के इन शिक्षकों से कैसे बच्चों का उद्धार हो पाएगा। प्राथमिक पाठशाला सिंगा, दिगोड़ी, सरोगा और थनेला में करीब छह महीने से एक भी स्थायी अध्यापक तैनात नहीं है। यह स्कूल पिछले लगभग छह…
Read Moreबिजली बिल से उपभोक्ताओं को करंट
पुखरी (चंबा)। कोटी सब डिवीजन के तहत बिजली बोर्ड ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को तीन-चार माह का इकट्ठा बिल थमाकार झटका दे दिया है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए तीन-चार माह का भारी बिल चुकाने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले बिजली बोर्ड एक या दो माह के बाद बिजली के बिल देता था और वे आसानी से अदा कर देते थे। अब एक साथ तीन माह का बिल एक साथ आने से बिल अदा करने की चिंता उपभोक्ताओं को सता रही है। गरीब…
Read Moreतीन हजार लोगों के आधार कार्ड नहीं बने
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की 46 पंचायतों के लगभग 25 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। कार्ड न बनने वालों की संख्या करीब तीन हजार बताई जा रही है। कार्ड न मिलने से इन ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रसोई गैस उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से रसोई गैस प्राप्त करने के लिए 31 अगस्त तक आधार कार्ड जमा करवाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन विकास खंड की कई पंचायतों के लोगों के आधार…
Read More31वीं बार भोले के दर्शन के लिए पहुंचे चंबा
चंबा। जम्मू-कश्मीर से मणिमहेश के लिए जा रही वैष्णो छड़ी यात्रा का जत्था चंबा पहुंच गया है। 29 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के खलानी नामक स्थान से निकले इस जत्थे ने शनिवार को चंबा चौगान में डेरा जमाया। इस जत्थे में जम्मू-कश्मीर के चार जिलों के लोग शामिल हैं। इसमें जिला डोडा, ठाठरी, भदरवाह व किश्तवाड़ शामिल हैं। छड़ी के गुरु (बलोड़ा) विश्वनाथ (76) ने बताया कि वह 31वीं बार मणिमहेश यात्रा पर जा रहे हैं। पहली बारवह 1983 में मणिमहेश यात्रा पर गए थे। उन्होंने बताया कि पहले वह मणिमहेश…
Read Moreपंजाब के निकले चोरी के आरोपी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रियों को लूटने वाले चोर गिराह के चार सदस्यों को पकड़ कर पुलिस स्थानीय थाने में ले आई है। इन्हें पुलिस ने वीरवार को डल झील में श्रद्धालुओं के पर्स चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इनसे 62 हजार 264 रुपये नकदी सहित श्रद्धालुओं के पर्स और अन्य कीमती सामान भी बरामद किया गया है। अन्य सामान में 17 परस, एक 39 हजार का नोकिया मोबाइल सेट व अन्य दर्जनों मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस ने इनकी पहचान विकास वर्मा पुत्र शाम लाल (26) निवासी लुधियाना,…
Read More10 साल में भी अधूरी रही सड़क
होली (चंबा)। ग्राम पंचायत कुआंरसी को आज तक सड़क सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। इसके कारण करीब तीन हजार स्थानीय लोगों का आने-जाने के लिए वाहनों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। कुआंरसी पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगभग दस साल पहले चोली से कुआंरसी तक सड़क का सर्वे हो चुका है। सर्वे के बाद सड़क का काम भी शुरू हो गया था और हिलंग गांव तक सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन इसके बाद वन विभाग की भूमि आने के कारण सड़क का काम…
Read Moreहजारों विधार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट
चंबा। जिला के लगभग 60 स्कूलों के करीब ढ़ाई हजार छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप से वंचित रह सकते हैं। इन स्कूलों की ओर से पात्र छात्र-छात्राओं के स्कॉलरशिप के आनलाइन फार्म नहीं भरे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला भर के सभी स्कूलों को ई-पास आनलाइन स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 31 अगस्त तक स्कॉलरशिप फार्म आनलाइन भरने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब तक जिला में चल रहे 85 हाई स्कूलों में से 59 स्कूलों ने ही छात्रों के फार्म भरे हैं। इसके अलावा 93 सीनियर…
Read Moreस्कूलों से मांगी नुकसान की रिपोर्ट
चंबा। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों की मरम्मत व निर्माणा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बजट मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला भर के स्कूलों से नुकसान का आंकलन करवाकर इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजने के निर्देश जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुई बारिश के कारण जिला के दर्जनों स्कूलों को नुकसान हुआ है। बारिश के कारण जहां कई स्कूलों के खेल के मैदान की चाहरदीवारी गिर गई है, वहीं कई स्कूलों के आगे लगे डंगे गिरने की…
Read More