हजारों विधार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट

चंबा। जिला के लगभग 60 स्कूलों के करीब ढ़ाई हजार छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप से वंचित रह सकते हैं। इन स्कूलों की ओर से पात्र छात्र-छात्राओं के स्कॉलरशिप के आनलाइन फार्म नहीं भरे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला भर के सभी स्कूलों को ई-पास आनलाइन स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 31 अगस्त तक स्कॉलरशिप फार्म आनलाइन भरने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब तक जिला में चल रहे 85 हाई स्कूलों में से 59 स्कूलों ने ही छात्रों के फार्म भरे हैं। इसके अलावा 93 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से मात्र 70 स्कूलों ने आनलाइन स्कॉलरशिप फार्म भरने शुरू किए हैं। इसके विपरीत प्राइवेट स्कूलों को मिलाकर लगभग 60 स्कूलों ने आनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की है। ऐसे में संबंधित स्कूलों के छात्र स्कॉलरशिप से वंचित रह सकते हैं। स्कॉलरशिप फार्म न भरने पर शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित स्कूलों के मुखिया व स्कॉलरशिप इंचार्ज को निर्देश जारी किए गए हैं कि तीन दिन के भीतर छात्रों के स्कॉलरशिप फार्म भरें और शिक्षा विभाग को सूचित करें। इसके अलावा विभाग की ओर से तैयार किए गए मास्टर ट्रेनर से रिपोर्ट मांगी है कि वह उन स्कू लों का ब्यौरा व रिपोर्ट शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को प्रेषित करें, जिन स्कूलों के स्कॉलरशिप इंचार्ज को ट्रेनिंग दी गई है। इसके साथ ही उन स्कूलों की भी सूची भेजें, जिन्होंने ट्रेनिंग नहीं ली है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि जिन स्कूलों ने स्कॉलरशिप के आनलाइन फ ार्म नहीं भरे हैं, वे तीन दिन के भीतर फार्म भरकर शिक्षा विभाग को सूचित करें। कोई छात्र स्कॉलरशिप सुविधा से वंचित रहा तो इसके लिए स्कूल मुखिया व स्कॉलरशिप इंचार्ज जिम्मेदार होंगे।

Related posts