तब्लीगी जमात में शामिल 15 लोगों को क्वारंटीन किए, चंबा में हाई अलर्ट

 शिमला दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि और हिमाचल के 15 लोगों को क्वारंटीन किए जाने के बाद प्रदेश का चंबा जिला हाई अलर्ट पर है। फरवरी में दर्जन भर लोग जमात में शामिल होने के बाद चंबा लौटे थे। इन सभी की जिला प्रशासन सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग की टीमों की मदद से मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर रहा है। हालांकि, अब विधानसभा उपाध्यक्ष व कोरोना को लेकर गठित जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष हंसराज ने डीसी चंबा को निर्देश…

Read More

चंडीगढ़ से चंबा आ रही बस खाई में गिरी, छह की मौत; 35 लोग थे सवार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चंडीगढ़ से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ है। बताया जा रहा है बस में करीब 35 लोग सवार थे, अब तक 15 लोगों को रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल पहुंचा दिया गया है। यह हादसा चंबा-पठानकोट राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हडोठा के समीप हुआ। चंबा से घटनास्‍थल करीब 25 किलोमीटर दूर है। हादसे की सूचना मिलते ही स्‍थानीय लोग तुरंत खाई में उतर गए व राहत एवं बचाव कार्य शुरू…

Read More

खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक गंभीर घायल

चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर की कार पीबी 11 आर 1984 सिल्लाघराट सड़क मार्ग पर नंदगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना मिलते सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला। गंभीर घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया…

Read More

कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से चार और लोग चंबा पहुंचे स्वास्थ्य विभाग ने काउंसलिंग के बाद कड़ी निगरानी में घरों में रखा

शिमला कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से चार और लोग चंबा पहुंचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसकी जानकारी सरकार को दी है। चंबा लौटने वाले लोगों की संख्या अब 2 से बढ़कर 6 हो गई है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने काउंसलिंग के बाद कड़ी निगरानी में घरों में रखा है। हिमाचल लौटने वाले लोगों की संख्या 149 हो गई है। चीन और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से जिन 55 लोगों को ऑब्जर्वेशन पर रखा था, इनमें से 33 लोगों के 28 दिन पूरे हो गए हैं।…

Read More

कैंसर पीड़ित कुशल एवं अकुशल कामगारों को पांच लाख रुपये की मदद मिलेगी कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए

चंबा हिमाचल में कैंसर पीड़ित कुशल एवं अकुशल कामगारों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये की मदद मिलेगी। बशर्ते, कामगार प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए। श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत बीओसीडब्ल्यू के तहत पंजीकृत कैंसर रोगी कामगार सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और पीजीआई चंडीगढ़ में पांच लाख तक का इलाज करा सकते हैं। श्रम अधिकारी चंबा अनुराग शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश भर के कुशल और अकुशल कामगारों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश भवन…

Read More

अटल वर्दी योजना में टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी को 4.83 लाख रुपये का जुर्माना

चंबा अटल वर्दी योजना के तहत चंबा जिला में सप्लाई करने वाले गुजरात के कारोबारी को राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 4.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। टैक्स चोरी के लिए कारोबारी 48 लाख रुपये की सप्लाई मई और जून महीने के बिलों पर करता पकड़ा गया है। हालांकि, जुर्माना चुकाने के बाद जब्त वर्दी को छोड़ दिया गया है। सहायक आयुक्त नूतन महाजन और सहायक अधिकारी बलजीत सिंह ने यह कार्रवाई की। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नरेंद्र सेन ने बताया कि अटल वर्दी योजना के…

Read More

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी

शिमला  राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को नए साल की पहली बर्फबारी हुई। लाहौल, कुल्लू, चंबा, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर और सिरमौर जिले के ऊपरी इलाके फिर बर्फ से लकदक हो गए हैं। मनाली शहर और धर्मशाला के कोतवाली बाजार में भी शाम के समय फाहे गिरे। जाखू, कुफरी, चायल, मैक्लोडगंज और नड्डी में भी बर्फबारी हुई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बाद बारिश रिकॉर्ड हुई।13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों में साल 2020 का पहला ताजा हिमपात हुआ है।रोहतांग…

Read More

पैकेट बंद दूध में निकला यूरिया

 चंबा जो लोग अच्छी सेहत के लिए वेरका गोल्ड दूध का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें सावधान होने की जरूरत है। कारण यह है कि चंबा शहर में बिकने वाले वेरका गोल्ड दूध में जांच के दौरान यूरिया पाया गया है। यह शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे इंसान की किडनी से लेकर शरीर के अन्य अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 32 सैंपल जांचे गए। इसमें…

Read More

भाजयुमो नेता ने जुआ खेलते पकड़ने पर अन्य के साथ थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी पर किया हमला

 चंबा सांकेतिक तस्वीर विकास खंड चंबा की मसरूंड पंचायत में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भाजयुमो नेता सहित करीब 18 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिस कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। चोटिल पुलिस कर्मियों को चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार दिया गया। पुलिस ने मौके से करीब 75 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात करीब साढ़े दस…

Read More

खुद कम हो जाएगी गाड़ी की हेडलाइट, हादसों पर लगेगी लगाम

चंबा चंबा गर्ल्स स्कूल की दो छात्राओं ने तैयार किया मॉडल गर्ल्स स्कूल चंबा की जमा एक की दो छात्राओं ने एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसे अगर गाड़ी में लगाते हैं तो रात को होने वाले हादसों पर रोक लग सकती है। इस उपकरण से रात को जैसे ही आमने-सामने दो गाड़ियां आती हैं तो दोनों की हेडलाइट की रोशनी खुद कम हो जाएगी। जैसे ही दोनों गाडि़यां गुजर जाएंगी, हेडलाइट की रोशनी सामान्य हो जाएगी। 27वें खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा…

Read More