80 किमी दूर जाकर मिलती है गैस

सलूणी (चंबा)। सलूणी में आज तक गैस एजेंसी नहीं खुल पाई है। इस कारण सैकड़ों गैस उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलूणी में गैस एजेंसी न होने के कारण विकास खंड सलूणी की 46 पंचायतों में उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए 70 से 80 किलोमीटर दूर डलहौजी जाना पड़ता है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी कर्म सिंह, कैलाश चंद, हरि कृष्ण, रतन चंद, पुन्नू राम, भगत राम, चमन लाल, प्रेम सिंह, चैनो राम, देस राज,…

Read More

चपरासी के सहारे चल रहीं मोतला और भजोतरा की डिस्पेंसरियां

तेलका (चंबा)। डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भजोतरा में स्थित आयुर्वेदिक औषाधालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रहा है। औषधालय में चिकित्सक का पद चार माह से रिक्त पड़ा हुआ है। इससे हजारों लोगों को दिक्कतों झेलनी पड़ रही हैं। गौरतलब है कि भजोतरा पंचायत में सड़क सुविधा भी नाममात्र है। ऐसे में इलाज करवाने के लिए कोई और विकल्प भी नहीं है। कोई आदमी बीमार पड़ जाता है तो उसे पीठ या पालकी में उठाकर दो घंटे पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है…

Read More

फ्री ऑपरेशन कैंप 20 से 24 तक

चंबा। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को ओर से जिला अस्पताल में बहु-विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली के 20 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम हिस्सा लेगी। पांच दिवसीय चिकित्सा शिविर का आगाज 20 सितंबर से होगा। चिकित्सा शिविर में सभी प्रकार के ऑपरेशन किए जाएंगे। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सा शिविर के लिए मरीजों की रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी में एक काउंटर लगाया गया है। यहां पर जाकर मरीज अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जरनल सर्जरी, गायनी व आंखों के मुफ्त…

Read More

आईपीएच विभाग में दर्जनों पद खाली, कैसा चलेगा काम

सलूणी (चंबा)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग मंडल सलूणी में स्टाफ की कमी चल रही है। ऐसे में विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक सिचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग सलूणी मंडल में कनिष्ठ अभियंता के कुल 15 पद स्वीकृत हैं। इसमें से मात्र छह पदों पर ही कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि नौ पद रिक्त पड़े हैं। यही नहीं सहायक अभियंता के भी दो पद खाली हैं। मंडल में सहायक अभियंता के कुल पांच पद स्वीकृत हैं। इसमें केवल तीन पद भरे हुए हैं। विभिन्न श्रेणीयों के…

Read More

पांच हजार का जुर्माना वसूला

चंबा। पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को पुलिस की टीम ने एसएचओ तिलक राज की अगुवाई में कियाणी क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे वाहनों पर धावा बोला। इस मौके पर रावी नदी में खनन करते हुए दो लोगों के चालान काटे गए और जुर्माना भी किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को उदयपुर के पास एक ट्रैक्टर (एचपी 73-2283) रेत लेकर जा रहा था। जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो ट्रैक्टर चालक रेत से लदे ट्रैक्टर…

Read More

तीन करोड़ से पक्की होगी सड़क

सलूणी (चंबा)। राजकीय मिडल स्कूल से अपग्रेड हुई उच्च पाठशाला सरार का उद्घाटन हो गया है। इसका उद्घाटन शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस की सचिव व स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उच्च पाठशाला सरार में छह कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने स्कूल के दो कमरों के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने पर दस हजार रुपये की…

Read More

एक माह से अंधेरे में डूबी मंगली

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगली में एक महीने से बिजली नहीं आ रही है। इससे 40 परिवारों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही है। मंगली पंचायत में ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। इस कारण बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान लाल चंद ने बताया कि क्षेत्र में एक महीने से बिजली नहीं है और बिजली बोर्ड ने आज तक आपूर्ति बहाल करने की जहमत…

Read More

जल्द मंजूर होंगे दो करोड़ 82 लाख

साहो (चंबा)। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने 85 लाख रुपये की लागत से तैयार संगेरा पुल का उद्घाटन किया। इसके अलावा एक करोड़ 75 लाख रुपये से निर्मित साहो-प्रोथा-कुरेना सड़क का भी लोकार्पण किया। इसके बाद साहो में जनसभा को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि संगेरा पुल के निर्माण से प्रोथा, साहो, रजिंडू, कीड़ी, अठलुईं व गुआड़ पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा साहो-प्रोथा-कुरेना सड़क के निर्माण से अब चमारुई, बाहरेई, हलेला, तलेई, पखरोटू, गवालु, छतरूण, बडगा, सनौचा और बनगेटी गांव की जनता लाभान्वित…

Read More

बाप की हत्या का शक बेटे पर

चुवाड़ी (चंबा)। हुबार पंचायत के गांव थनोली में विद्युत कर्मचारी चरण दास पुत्र बजिरू राम की हत्या के मामले में शक की सूई उसके साथ रह रहे छोटे बेटे पर घूम गई है। चरण दास के भतीजे गौरी प्रसाद पुत्र चतर सिंह निवासी बडीगी की ओर से पुलिस को दिए बयान के चलते चरण दास के बेटे शाम सिंह पर हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है। उधर, हत्या के बाद से शाम सिंह भी लापता है। पुलिस ने शाम सिंह की तलाश तेज कर दी है। अभी तक…

Read More

बच्चों के साथ गुरुजी भी सीखेंगे कंप्यूटर

चंबा। जिला के सरकारी स्कूल में जिन शिक्षकों को कंप्यूटर चलाना नहीं आता अब वे भी अब कंप्यूटर चलाना सीखेंगे। ऐसे शिक्षकों को आईटी शिक्षकों की ओर से कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला चंबा के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आईटी शिक्षा शुरू की गई है। इसके अलावा कुछ हाई स्कूलों में भी आईटी शिक्षा चल रही है। इन स्कूलों के शिक्षक अब बच्चों के साथ-साथ स्कूल मुखिया व अन्य शिक्षकों को भी कंप्यूटर सिखाएंगे। निदेशालय ने सभी आईटी शिक्षकों को निर्देश जारी किए हैं…

Read More