तीसा (चंबा)। स्थानीय थाना में तीन भाइयों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत जनवास के गांव सुईंला निवासी चमन सिंह, कर्म चंद और बेदी राम पुत्र प्रभ दयाल ने पुलिस शिकायत की है कि जब वे तीनों भाई शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब अपने घर में काम कर रहे थे तो उसी समय उनके गांव के दो लोग प्रकाश और सूरत वहां आए और उनके घर की दीवारों के साथ अपनी घास रखने लग पड़े। उन्होंने प्रकाश और सूरत को घर के साथ…
Read MoreCategory: Chamba
बल्ब के साथ जलाना पड़ता है दीया
सिहुंता (चंबा)। समोट पंचायत के डुखर गांव के निवासी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। गांव में लंबे अरसे से बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो रही है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लंबरदार रतन सिंह, ओंकार सिंह, रणबीर सिंह, जीवन सिंह, बलवान सिंह, गगन सिंह, भगवान सिंह, करनैल सिंह, रघुनाथ सिंह, लता देवी, कमलेश राणी, कृष्णा देवी, अनीता देवी, राम दुलारी, पंकज सिंह, चतर सिंह, चिमनी देवी, तिलक सिंह, पवन सिंह, सुभाष, सन्नी ठाकुर, चैनो राम, अंकल सिंह, भूषण,…
Read More32 लाख से संवरेगा चंबा शहर
चंबा। शहर की खस्ताहाल सड़कों और पार्कों की हालत में जल्द ही सुधार होने की उम्मीद है। इनकी मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान हो गया है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद को बीआरजीएफ के तहत लगभग 32 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है। इसमें से लगभग 16 लाख रुपये नगर परिषद को मिल गए है। इस राशि से बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त हुई शहर की सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा क्षतिग्रस्त डंगों, नालियों की मरम्मत, ड्रेन कवर और पार्क की मरम्मत के लिए भी राशि…
Read Moreशिक्षकों के पद न भरे तो स्कूल में जड़ देंगे ताला
तीसा (चंबा)। राजकीय हाई स्कूल आयल में लगभग एक साल से अध्यापकों के आधा दर्जन से अधिक पद खाली चल रहे हैं। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 260 बच्चों की पढ़ाई राम भरोसे है। जानकारी के मुताबिक आयल स्कूल में पहले तीन शिक्षक सेवाएं दे रहे थे, लेकिन एक साल पहले दो शिक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इसके चलते मौजूदा समय में स्कूल में एक ही शिक्षक सेवाएं दे रहा है। आयल पंचायत के उपप्रधान दुनी चंद ने बताया कि स्कूल में अध्यापकों की कमी…
Read Moreबाप की हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल स्थितहुबार पंचायत के थनोली गांव में विद्युत बोर्ड के कर्मचारी चरण दास की हत्या कर भागे बेटे शाम सिंह को स्थानीय पुलिस ने वीरवार को होबार में ही गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे डलहौजी स्थित न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे उसेे सोमवार 23 सिंतबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी डलहौजी रमन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी शाम सिंह ने बाप की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या के जुर्म कबूल…
Read Moreचीनी और केरोसिन का कोटा न मिला तो आंदोलन
चंबा। चंबा जिले में चार मॉडल स्कूल भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बजट का प्रावधान कर दिया है। कुछ वर्ष पूर्व सरकार ने प्रदेश भर में मॉडल स्कूल खोले थे। इस दौरान चंबा जिला को भी चार मॉडल स्कूल मिले थे, लेकिन अभी तक ये सरकारी स्कूलों के भवनों में ही चल रहे थे। इनके अपने भवन नहीं बनाए गए थे। जानकारी के मुताबिक चंबा ब्लॉक के भड़ियांकोठी, विकास खंड सलूणी के डांड, उपमंडल तीसा में खुशनगरी और पांगी…
Read Moreभटियात में बजा उपचुनाव का बिगुल
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधान सभा क्षेत्र के वार्ड-13 टुंडी के उपचुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। छह अक्तूबर को होने वाले मतदान को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हर कोई इस मौके को भुनाने की फिराक में राजनीतिक गोटियां फिट करने में लगा हुआ है। इस मौके को भुनाने के लिए प्रदेश के दो मुख्य राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस से संबंधित प्रत्याशियों के अलावा क्षेत्र के कई युवा भी जिला परिषद के माध्यम से राजनीति को चमकाना चाहते हैं। नेताओं की इस नर्सरी में…
Read Moreडेयरी के गुर सीख रहे बेरोजगार युवा
चंबा। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में डेयरी पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 30 युवा और युवतियां भाग ले रहे हैं। संस्थान के निदेशक मनजीत सिंह जसरोटिया ने बताया कि डेयरी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 30 प्रतिभागियों में से छह अनुसूचित जनजाति, छह अनुसूचित जाति और 18 सामान्य वर्ग से संबंधित है। उन्होंने कहा कि शिविर में 18 युवक और 12 युवतियां हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रोग्राम को जिला जलागम विकास अभिकरण चंबा की ओर से प्रायोजित…
Read Moreबाप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल की होबार पंचायत के गांव थनोली में बाप की हत्या कर फरार बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। पांच दिन पहले फरार हुए आरोपी को पुलिस ने वीरवार दोपहर को होबार में ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा जगत राम ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस की ओर से कई जगहों पर दविश दी जा रही थी। मृतक चरण दास पुत्र बजीरू राम के भतीजे गौरी प्रसाद पुत्र चतर सिंह निवासी बड़िगी ने पुलिस में बयान…
Read Moreपैरा अध्यापकों को मिले स्थायी नियुक्ति
सुरंगानी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसरूंड में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिंद्र क पूर ने की। इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। दो दिन तक चली इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सरकारी स्कूलों में घट रही विद्यार्थियों की संख्या और अवकाश शेड्यूल पर चर्चा की गई। इसके अलावा तीन साल का कार्यकाल पूरा करने…
Read More