बाप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल की होबार पंचायत के गांव थनोली में बाप की हत्या कर फरार बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। पांच दिन पहले फरार हुए आरोपी को पुलिस ने वीरवार दोपहर को होबार में ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा जगत राम ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस की ओर से कई जगहों पर दविश दी जा रही थी। मृतक चरण दास पुत्र बजीरू राम के भतीजे गौरी प्रसाद पुत्र चतर सिंह निवासी बड़िगी ने पुलिस में बयान दिया गया था कि चरण दास के छोटे बेटे शाम सिंह ने ही बाप की हत्या की थी। पुलिस ने इस बयान को आधार मानते हुए हत्या का मामला दर्ज किया था, वहीं पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए मोबाइल टावर की लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ तक आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किया, लेकिन आरोपी शातिर और चालक होने के चलते वहां से भी भाग गया। पुलिस की दो टीमें आरोपी का पीछा कर रही थी। इसके चलते वीरवार को पुलिस के हाथ आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी की मां का मोबाइल भी हत्या के बाद से जांच के लिए कब्जे में लिया हुआ था वहीं बाप की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस की ओर से पकड़े जाने पर एक बड़ी सफलता के रू प माना जा रहा है। पुलिस हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। बहरहाल हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और हत्या में कौन-कौन शामिल था इससे सुलझाने में जुट गई है जिसके चलते पुलिस के एक दल के साथ एसडीपीओ डलहौजी रमन शर्मा ने भी मौके का दौरा किया । हत्या में इस्तेमाल किए गए दराट को भी मौके से बरामद किया है।

Related posts