चंबा। स्थानीय सीटू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शहर में रैली निकाली। सीटू ने रैली निकालने के साथ-साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को एक मांगपत्र भी सौंपा। इस दौरान सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि पिछले पांच सालों से ट्रेड यूनियनें संयुक्त रूप से अपनी मांगों को प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचा रही हैं, लेकिन सरकार ने इन मांगों पर कोई भी उचित कदम नहीं उठाया है। उन्होंने सरकार के इस रवैये के प्रति रोष…
Read MoreCategory: Chamba
नहीं चलेगा मोदी का जादू: पठानिया
चंबा। वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने फूड सिक्योरिटी बिल और मनरेगा कानून पास कर विश्व भर में वाहवाही लूटी है। फूड सिक्योरिटी बिल आम लोगों को दो वक्त की रोटी की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि लोस चुनावों में भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का जादू चलने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि जब नरेंद्र मोदी हिमाचल बीजेपी के प्रभारी थे तो कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को हराकर दो तिहाई बहुमत से सत्ता हासिल की थी। पूर्व सीएम…
Read Moreफिर उठेगी चैहणी सुरंग बनाने की मांग
पांगी (चंबा)। एक बार फिर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पांगी दौरे पर आ रहे हैं। इस बार भी पांगी घाटी के निवासियों को उनसे एक ही मांग पूरी किए जाने की आस है और वह है चैहणी सुरंग का निर्माण। पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को भरपूर समर्थन देने वाले पांगीवासी इस बार लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश सरकार से सुरंग निर्माण को लेकर कुछ पुख्ता घोषणा की उम्मीद लगाए हुए हैं। साल में करीब छह माह बर्फ की चादर से ढकी रहने वाली इस घाटी के निवासियों को महज एक…
Read Moreजल्द चौड़ी होगी चंबा-साहो सड़क
चंबा। हर गांव की कहानी में सम्मिलित ऐतिहासिक साहो गांव को जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने चंबा-साहो व चंबा- सिल्लाघ्राट मार्ग के अंधे व संकरे मोड़ों को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया है। मार्ग की दशा सुधारने के लिए विभाग ने 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। विभागीय मशीनरी व विभागीय मजदरों ने सड़क मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही और लोगों…
Read Moreजीप खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल
पांगी (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय किलाड़ से चंबा के लिए सवारियां लेकर जा रही एक बोलेरो गाड़ी यहां से करीब 20 किमी. दूर बगोटू के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसके चलते इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज के लिए किलाड़ स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह दुर्घटना बुधवार को दोपहर करीब एक बजे तब हुई जब बोलेरो गाड़ी करीब (नंबर एचपी01सी-0566) आठ लोगों को चंबा ले जा रही थी। इसमें पांगी के…
Read Moreकॉलेज कैंटीन से नहीं हट सका ताला
चंबा। जिले के एकमात्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा की कैंटीन पर दो माह से ताला लटका हुआ है। इसके चलते कॉलेज के करीब 2100 विद्यार्थियों और स्टाफ को कैंटीन की सुविधा नहीं मिल रही है। विद्यार्थियों को मजबूरन बाजार के होटलों से खाद्य वस्तुएं लेनी पड़ रही हैं। शैक्षणिक सत्र 2013-14 के लिए कॉलेज प्रशासन ने कैंटीन के टेंडर 25 जुलाई को रखे थे। विभागीय कारणों के चलते टेंडर की तारीख 10 अगस्त को तय की गई। 10 अगस्त को टेंडर प्रक्रिया में आधा दर्जन पार्टियों ने भाग लिया और उन्होंने…
Read Moreबाप की हत्या का आरोपी फिर से पुलिस रिमांड पर
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के हुबार पंचायत के थनोली गावं में बाप की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बेटे शाम सिंह को फिर से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। स्थानीय पुलिस ने उसका रिमांड खत्म होने पर सोमवार को डलहौजी स्थित न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर फिर से भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि डीएसपी रमन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अब बुधवार 25 सितंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Read Moreआग से चार दुकानें राख, लाखों का नुकसान
चंबा। स्थानीय बस स्टेंड के पास स्थित दुकानों में अचानक आग लग गई। इससे चार दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया है। रविवाररात को लगभग पौने दो बजे के करीब बस स्टेंड के पास दुकानों में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जब तक आग लगने का पता चलता दुकानों में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड के आने तक दुकानें आग की लपटों में बुरी तरह घिरी हुई थीं। आग लगने से रवि कुमार पुत्र विशंभर निवासी मोहल्ला हरदासपुरा की चंबा चप्पल…
Read Moreभजोतरा डिस्पेंसरी में स्टाफ का टोटा
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र की भजोतरा डिस्पेंसरी में न तो चिकित्सक तथा फार्मासिस्ट हैं और न ही औषधालय का अपना भवन है। बीते पांच वर्षों से औषधालय निजी भवन में चल रहा है। इस कारण आयुर्वेदिक औषधालय में आने वाले मरीजों को निराशा का सामना करना पड़ता है और चपरासी के हाथों दवाई लेकर संतुष्ट होना पड़ता है। कई बार जरूरी कार्य पड़ने पर चपरासी के छुट्टी पर चले जाने से औषधालय में आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ता है। वर्तमान में भजोतरा डिस्पेंसरी सिरोटी नामक गांव में…
Read Moreरावी नदी से एक शव बरामद
भरमौर। बीते 21 सितंबर को खड़ामुख में एक ट्रैक्टर के रावी नदी में गिरने से उसमें सवार दो लोग बह गए थे। इन्हें ढूंढने के लिए गोताखोर की टीम लगी थी। गोताखोरों ने सोमवार को नदी में से एक शव ढूंढकर बाहर निकाला जिसकी पहचान सर्व खड़का नेपाली निवासी के तौर पर हुई है। दूसरे शव की तलाश जारी है।
Read More