साहब! चार गुणा दाम वसूल रहे

चंबा। स्थानीय रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप कदम से मिला। यूनियन के प्रधान रिझू राम ने उपायुक्त को बताया कि नप चंबा ने रेहड़ी-फड़ी वालों के पहचान पत्र बनाने के लिए कहा है। इस पहचान पत्र के बिना किसी भी रेहड़ी धारक के परमिट नहीं काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नप के साथ मिलकर पहचान पत्र बना रहे दुकानदार इसके लिए चार गुणा ज्यादा दाम वस्ूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नप के अधिकारियों ने मनमाने ढंग से रेहड़ी-फड़ी का आकार कम कर दिया है। इसे…

Read More

कांगड़ा अस्पताल पहुंची एनआरएचएम टीम

कांगड़ा। भारत सरकार की ओर से एनआरएचएम योजनाओं की समीक्षा के लिए एनएनएचएम की टीम ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां टीम ने भारत सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं के बेहतर क्रियान्वन की जानकारियां जुटाईं। इसके साथ ही अस्पताल भवन में रेनोवेशन के साथ साथ लेबर रूम, ओटी और अन्य विभागों की समीक्षा की। मंगलवार दोपहर बाद पहुंची टीम ने वार्ड में जाकर मरीजों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। अस्पताल में मिल रही सुविधाओं से क्या मरीज संतुष्ट है, इसके बारे…

Read More

तीसा के 64 डिपुओं में राशन ही नहीं

तीसा (चंबा)। तीसा उपमंडल के 64 डिपुओं में चीनी लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को बेरंग लौटना पड़ रहा है। तीसा के डिपुओं के लिए हर माह 538 क्विंटल चीनी की सप्लाई होती है। पिछले तीन महीनों में 1414 क्विंटल चीनी की सप्लाई होनी चाहिए थी, लेकिन इसकी एवज में महज 140 क्विंटल चीनी ही तीसा के डिपुओं में पहुंच पाई है। इस कारण तीसा की हजारों की आबादी परेशान है। हजारों उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर चीनी खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है। तीन माह में…

Read More

संस्थागत प्रसव की दर पर सवाल

चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एक टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जांची। टीम की अगुवाई कर रहे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डायरेक्टर आरसी डांडे व टीम सदस्य डा. नुपूर राय ने कहा कि जिला चंबा में संस्थागत प्रसव की दर दूसरे जिलों के मुकाबले कम है। उन्होंने कहा कि जिला में संस्थागत प्रसव की दर 52 प्रतिशत के पास ही पहुंच पाई है।…

Read More

चंबा से जाएंगे 20 डेलीगेट्स

चंबा। स्थानीय एसएफआई इकाई की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सुदेश राजपूत की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसएफआई छात्र मांगों को लेकर शिमला में 12 नवंबर को विशाल रैली का आयोजन करने जा रही है। इसमें चंबा कॉलेज के लगभग 20 डेलीगेट भाग लेेंगे। इस रैली की मुख्य मांगों में छात्र विरोधी रूसा प्रणाली का विरोध, भारी फीस वृद्धि, अध्यापकों के रिक्त पदों को भरना और शिक्षा का निजीकरण न करना शामिल है। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकारें लगातार आम छात्र व जनता…

Read More

समय पर सामान न मिलने से उखड़े

चंबा। सुल्तानपुर में डिपो होल्डर यूनियन ने बैठक का आयोजन किया। इसमें लगभग 85 डिपो होल्डरों ने भाग लिया। यूनियन के प्रधान काकू राम ने बताया कि पिछले कई महीनों से डिपुओं का सामान व खाद्य सामग्री ठीक तरह से नहीं मिल रही है। इससे डिपो होल्डरों पर दवाब आ गया है। महीने में 20 दिनाें तक डिपो होल्डर सीविल सप्लाई कोरपोरशन के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी पूरा सामान नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि निगम की दुकानों को पहले सामान मिलता है, जबकि सभी…

Read More

विकास कार्यों पर खर्चे तीन करोड़ : एडीएम

भरमौर (चंबा)। जनजातीय उपयोजना के अंतर्गत भरमौर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन एडीएम बीआर कमल की अध्यक्षता में किया गया। बीआर कमल ने उपमंडल भरमौर के समस्त कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र में सीमित कार्य अवधि को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। इससे उपमंडल में विकास कार्याें को गति मिलेगी। बैठक के कहा गया कि लोनिवि ने 30 सितंबर तक तीन करोड़ 40 लाख रुपये के विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर व्यय किए हैं। इसमें…

Read More

चंबा में 191 जेबीटी को मिलेगी नौकरी

चंबा। जिले के प्राइमरी स्कूलों में रिक्त पड़े जेबीटी शिक्षकों के पदों को जल्द भरा जाएगा। जिले में जेबीटी शिक्षकों की तैनाती के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने पदों को भरने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण करना शुरू कर दी हैं। शिक्षकों की नियुक्ति विभाग के पुराने आदेशों के आधार पर ही होगी। स्कूलों में कांट्रेक्ट आधार पर नियुक्त होने वाले जेबीटी शिक्षकों को 8910 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आरएंडपी नियम के तहत जेबीटी शिक्षकों की पहली नियुक्ति…

Read More

रावी किनारे फोटोग्राफी करना पड़ा महंगा

चंबा। जिले में दो दिन हंसी-खुशी से बिताने वाले हरियाणा के फतेहाबाद कालेज के ग्रुप के लिए मंगलवार का दिन दर्द लेकर आया। कालेज के दो शिक्षकों के साथ चंबा की हसीन वादियों को निहारने के लिए आए 30 विद्यार्थी मंगलवार शाम को वापस लौटने वाले थे। चंबा से लौटने से चंद घंटे पहले सभी विद्यार्थियों के चेहरों से खुशी जाती रही। फोटो खिंचवा रहे कालेज के विद्यार्थी को रावी के जानलेवा पानी की जानकारी न होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। जिला व पुलिस प्रशासन की चेतावनी को भी नजरअंदाज…

Read More

सिहुंता के बनेट में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

सिहुंता (चंबा)। सिहुंता की बनेट पंचायत के द्रमण गांव में एक गुब्बारा मिला है। इसमें सितारे और चांद बने हैं। इसमें तीन अज्ञात नंबर और उर्दू व अंग्रेजी में लिखा हुआ है। चंद्रेश कुमारी पत्नी विक्रम सिंह निवासी द्रमण ने बताया कि सुबह जब वे खेतों में काम कर रही थी, तो अचानक एक गुब्बारा उसके पास आकर गिरा। गुब्बारे को उठाकर कर देखा, तो गुब्बारे में सितारे व चांद बना हुआ था। उन्होंने बताया कि गुब्बारा के अंदर भी कुछ था। वे गुब्बारे को घर ले गई। बच्चों ने…

Read More