चंबा से जाएंगे 20 डेलीगेट्स

चंबा। स्थानीय एसएफआई इकाई की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सुदेश राजपूत की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसएफआई छात्र मांगों को लेकर शिमला में 12 नवंबर को विशाल रैली का आयोजन करने जा रही है। इसमें चंबा कॉलेज के लगभग 20 डेलीगेट भाग लेेंगे। इस रैली की मुख्य मांगों में छात्र विरोधी रूसा प्रणाली का विरोध, भारी फीस वृद्धि, अध्यापकों के रिक्त पदों को भरना और शिक्षा का निजीकरण न करना शामिल है। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकारें लगातार आम छात्र व जनता विरोधी नीतियां बना रही हैं। इसके चलते छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो पढ़ाई पहले प्रदेश में 200 रुपये में होती थी, उसका खर्च आज सरकार व विश्वविद्यालय की गलत नीतियों की वजह से करीब 3000 रुपये तक हो गया है। जिला सचिव देवेेंद्र ने कहा कि एसएफआई एक जागरूक संगठन होने के नाते पूर्ण रूप से रूसा प्रणाली का विरोध करती है।

Related posts