चंबा। अंबेडकर मिशन सोसाइयटी चुराह ने चांजू में प्रोजेक्ट निर्माण कार्य से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। सोसायटी के संस्थापक केएल शाह ने बताया कि चांजू में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के चलते दलिंजण, कूंआ, मकलवानी व कठवाड गांवों के घरों में काफी दरारें आ गईं हैं। इससे गांवों के लोगों पर खतरा मंडरा रहा है और लोग खतरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट निर्माण के लिए की गई ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। लोगों के मकान…
Read MoreCategory: Chamba
खाली बर्तन लेकर जिला मुख्यालय में करेंगे प्रदर्शन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत चींह के पांच गांवों में पिछले डेढ़ माह से पानी नहीं आ रहा है। प्रशासन के आश्वासन के बावजूद भी धरातल स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पंचायत में अभी तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी लोगों की समस्या के समाधान के लिए नहीं पहुंच पाया है। ग्राम पंचायत प्रधान पिंकी देवी ने बताया कि उन्होंने आईपीएच सलूणी के एसडीओ को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया था और समस्या के जल्द समाधान की मांग की थी। अभी तक समस्या…
Read Moreछुट्टियों में भी लगेंगी आईटी की कक्षाएं
चंबा। जिले के जिन स्कूलों में आईटी एजूकेशन को शुरू किया गया है, उनमें छुट्टियों में भी आईटी की कक्षाएं चलती रहेंगी। इसके अलावा आईटी शिक्षकों को रेगुलर स्कूल में ड्यूटी करनी पड़ेगी। ऐसा न करने पर शिक्षकों की सैलरी लटक सकती है। जिले के 72 स्कूलों में आईटी एजूकेशन को शुरू किया गया है। इन स्कूलों में जनवरी व फरवरी माह में भी आईटी की कक्षाएं चलती रहेंगी। बारिश-बर्फबारी के दौरान भी आईटी शिक्षकों को ड्यूटी पर जाना होगा। साथ ही हर माह की 15 तारीख से पहले आईटी…
Read Moreडिप्लोमा इन एलीमेंटरी को मांगे आवेदन
चंबा। डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन के लिए शिक्षकों को वीरवार तक अपने आवेदन पत्र शिक्षा उप निदेशक कार्यालय पहुंचाने होंगे। 20 दिसंबर के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में आवेदन न करने वाले जिला के प्राइमरी स्कूलों में सेवाएं दे रहे प्राथमिक सहायक अध्यापक, विद्या उपासक व इजीएस के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। विभाग की ओर से आवेदन पत्र 25 दिसंबर तक निदेशालय को प्रेषित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक सहायक अध्यापक, विद्या उपासक व इजीएस के लिए सरकार ने दो साल का डिप्लोमा…
Read More30 करोड़ से चमकेगा चंबा
चंबा। एक हजार वर्ष पुराने चंबा शहर की सड़कें, गलियां, नालियां व फुटपाथ जल्द चकाचक नजर आएंगे। दरअसल, शहरी विकास मंत्रालय ने प्रदेश के आठ शहरों की मौजूदा व्यवस्था को सुधारने, मरम्मत व निर्माण कार्यों के आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग को इन शहरों के जरूरी मरम्मत व निर्माण कार्य का खाका तैयार करने के आदेश भी मिल चुके हैं। प्रदेश के आठ शहरों में चंबा शहर का भी नाम है। शहरी विकास मंत्रालय के आदेश मिलते ही चंबा लोनिवि ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी…
Read Moreजीरो प्वाइंट के पास ही बने बस अड्डा
चंबा। निजी बस आपरेटर यूनियन की वीरवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने की। इस मौके पर बस अड्डे के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चंबा बस अड्डे का निर्माण जीरो प्वाइंट के पास ही किया जाए। रवि महाजन ने कहा कि परिवहन मंत्री ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार ने वर्ष 206 में भरमौर चौक जीरो प्वाइंट के पास बस अड्डा निर्माण का शिलान्यास किया था, लेकिन सरकार बदलने के…
Read Moreदो भाइयों ने रास्ता रोक कर की मारपीट
चंबा। स्थानीय थाने में विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के गांव धुलेरा निवासी मोहम्मद रफी पुत्र इस्माइल ने दो भाइयों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। मोहम्मद रफी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 18 दिसंबर को वह कुंडा गांव में धाम खाने गया था। रात 11 बजे के करीब जब वह वापस घर जा रहा था तो फजलदीन पुत्र नूरआलम व रोशनदीन पुत्र नूर आलम निवासी छलोगा ने उसका रास्ता रोककर…
Read Moreडेढ़ साल बीता, वेतन नहीं मिला
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी में पीरियड आधार पर रखे गए शिक्षकों को 15 महीने से मानदेय नहीं मिला है। सितंबर, 2012 में स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से भरमौर व पांगी में कुल 25 शिक्षको की पीरियड के आधार नियुक्ति की गई थी। ये सभी शिक्षक सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं, लेकिन वेतन के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। हालांकि प्राइमरी व हाई स्कूलों में पीरियड आधार पर रखे गए शिक्षकों को मानदेय मिल रहा है। एसएमसी पीरियड बेसिक शिक्षक संघ इकाई…
Read Moreमैं वारी मैं वारी मेरी समिये’ पर धूम
सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलारा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले स्कूली बच्चों के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसमें पहाड़ी, हिंदी व पंजाबी गीतों पर डांस कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। शिल्पा एंड पार्टी ने मैं वारी…
Read Moreअस्पतालों में होगा पर्चियों का ऑडिट
चंबा। अस्पतालों में अब एक रोगी की दो पर्चियां बनेंगी। इसमें एक पर्ची रोगी को मिलेगी, जबकि दूसरी डुप्लीकेट पर्ची कार्यालय के रिकार्ड में रखी जाएगी। यह बात उपायुक्त संदीप कदम ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य विभाग के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पतालों में रोगियों के लिए लिखी जाने वाली दवाइयों के ऑडिट की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इससे यह पता चल सकेगा कि चिकित्सक जेनरिक दवाइयां लिख रहे हैं या नहीं। उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को…
Read More