पुखरी (चंबा)। माणी-त्रिया मार्ग पर बीते 20 दिन से बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग 21 दिसंबर से बंद पड़ा हुआ है और बड़े वाहन माणी नामक स्थान से ही वापस लौट रहे हैं। इससे कुठेड व झुलाड़ा पंचायतों के लोगों को बस पकड़ने के लिए पांच से सात किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि त्रिया से आगे खवाली मार्ग का उद्घाटन दिसंबर माह में किया…
Read MoreCategory: Chamba
अंगीठी की गैस दंपति घायल
चंबा। जिले के निकटवर्ती गांव डुला का एक दंपति कोयले की अंगीठी की गैस लगने से घायल हो गई। घायल दंपति को जिला अस्पताल में बीती देर रात भर्ती करवाया गया, जहां घायल दंपति का उपचार चल रहा है और दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मान चंद पुत्र केशो राम (52) व शृष्ठा देवी पत्नी मान सिंह (46) गांव डुला डाकघर सरू ने अपने कमरे में अंगीठी जलाई हुई थी और इससे दंपति को इसकी गैस लग गई। देखते ही देखते दंपति की तबीयत खराब हो गई…
Read Moreपांच हजार पाने से वंचित रह सकते हैं सैकड़ों छात्र
चंबा। जिले के दर्जनों छात्र-छात्राएं इंस्पायर अवार्ड स्क ीम के तहत मिलने वाली स्कालरशिप से वंचित रह सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जिले भर के तमाम स्कूलों से साइंस विषय के टापर छात्रों की सूची मांगी गई थी, लेकिन अभी तक मात्र 103 स्कूलों से ही टॉपर्स की सूची शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय पहुंची है। मौजूदा समय में जिले में 93 सीनियर सेकेंडरी स्कूल 82 हाईस्कूल व ढाई सौ से ज्यादा मिडल स्कूल चल रहे हैं। इसके अलावा दर्जनों प्राइवेट स्कूल खोले गए हैं, लेकिन अभी तक इंस्पायर स्क…
Read Moreरास्ता रोक कर मारपीट की
चंबा। सलूणी तहसील के तहत परगना जूंढ के अंद्राल क्षेत्र के एक व्यक्ति को दो लोगों ने पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बुधवार को संजू पुत्र डोगरू गांव भलकूंडु डाकघर अंद्राल ने मारपीट की शिकायत उपायुक्त संदीप कदम से की और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने परिवार सहित उपायुक्त को सौंपे शिकायत पत्र में बताया कि वह बीते बुधवार देर रात को अपने घर जा रहा था तो अंद्राल क्षेत्र के दो लोगों ने नवेही नाला के पास बेवजह रास्ता रोक…
Read Moreसमय पर निपटाएं अतिक्रमण के मामले : उपायुक्त
चंबा। स्थानीय बचत भवन में शुक्रवार को प्रशासनिक दक्षता को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कदम ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर होने वाले अतिक्रमण के मामलों को लेकर विभागीय अधिकारी गंभीरता बरतते हुए तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण के लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें। उपायुक्त ने कहा कि उपमंडल स्तर पर आने वाले समय में किसी प्रकार के अतिक्रमण के मामले पैदा न होने दें। इसके अलावा राजस्व विभाग के फील्ड स्टाफ को…
Read Moreछात्र-छात्राओं को बनाएं अलग-अलग शौचालय
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सर्वशिक्षा अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एमएल आजाद व एसएसए के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीसी राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ ओपी हीर सहित जिला भर के बीआरसी, डाइट के लेक्चरर व बीपीईओ उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एमएल आजाद व एसएसए के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीसी राणा ने शिक्षा विभाग के जिला व ब्लॉक अधिकारियों को स्कूलों की…
Read Moreपरियोजनाओं के खिलाफ करें कार्रवाई
चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने राजस्व अधिकारियों को कहा कि वे भूमि बंटवारे में खांगी पद्धति अथवा आपसी समझौते को बढ़ावा दें। इससे लोगों के समय व धन की बचत होगी तथा बिना किसी द्वेष भावना से बंटवारा हो जाएगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि खांगी पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करने के भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिन जल विद्युत परियोजना प्रबंधकों ने परियोजना के लिए लीज डीड नहीं बनवाई है, उनके…
Read Moreटायर से धक्का लगने से बुजुर्ग घायल
सुलतानपुर (चंबा)। सुलतानपुर में बस की छत से नीचे उतारा जा रहा टायर बुजुर्ग को लगने से वह घायल हो गया। टायर से जोरदार धक्का लगने से बुजुर्ग की छाती में गहरी चोटें आई हैं। तोता राम (70) निवासी झुलाड़ा जरूरी कार्य के लिए जा रहा था। सुलतानपुर के पास खड़ी बस का टायर नीचे उतारते समय फिसल गया और बुजुर्ग को जा लगा। इससे वह घायल हो गया। बुजुर्ग को एंबुलेंस के ईएमटी सुनील कुमार ने मौके पर जाकर प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर, जिला…
Read Moreअस्पताल में एक घंटा तक तड़पते रहे घायल
सिहुंता (चंबा)। पंजला-कियोड़ मार्ग पर हुई वैन दुर्घटना ने एक बार फिर से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। मंगलवार को ढाई बजे के करीब हुए हादसे के बाद जब घायलों को उपचार के लिए समोट पीएचसी लाया गया तो वहां पर चिकित्सक नहीं था। छुट्टी होने के कारण चिकित्सक कहीं बाहर था। ऐसे में सिहुंता से चिकित्सकों को बुलाकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। करीब एक घंटे तक इलाज नहीं मिल पाने के कारण घायल अस्पताल के बाहर ही तड़पते रहे। इस बीच एक व्यक्ति…
Read Moreवैन खाई में गिरी, दो की मौत, छह घायल
सिहुंता (चंबा)। पंजला-कियोड़ मार्ग पर एक वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा छह लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को टांडा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को वैन संख्या एचपी 37 ए-8417 टुंडी से कियोड़ की ओर जा रही थी। दोपहर ढाई बजे के करीब छोंटलू के पास पहले वैन अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई और फिर 250 फुट गहरे नाले में जा गिरी। इससे मिल्खी राम (36)…
Read More