
सुलतानपुर (चंबा)। सुलतानपुर में बस की छत से नीचे उतारा जा रहा टायर बुजुर्ग को लगने से वह घायल हो गया। टायर से जोरदार धक्का लगने से बुजुर्ग की छाती में गहरी चोटें आई हैं। तोता राम (70) निवासी झुलाड़ा जरूरी कार्य के लिए जा रहा था। सुलतानपुर के पास खड़ी बस का टायर नीचे उतारते समय फिसल गया और बुजुर्ग को जा लगा। इससे वह घायल हो गया। बुजुर्ग को एंबुलेंस के ईएमटी सुनील कुमार ने मौके पर जाकर प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल में भर्ती करवाया।
उधर, जिला अस्पताल के डा. हर्ष महाजन ने बताया कि बुुजुर्ग का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बुजुर्ग की तबीयत में सुधार दर्ज किया जा रहा है।
