चंबा।( गीता) विभिन्न सरकारी विभागों की मनमानी व अनभिज्ञता के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई विभाग सरकार के आदेशों की पालना करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। सरकार की अधिसूचना को मानने को भी कई विभाग तैयार नहीं है। सरकार ने जुलाई, 2011 में अधिसूचना निकाली थी कि किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी कोई भी प्रमाण पत्र कहीं पर भी मान्य होगा। इसके लिए अब लोगों को दूसरे उच्चतर अधिकारी या मजिस्ट्रेट से प्रमाण पत्र को सत्यापित नहीं करवाना पड़ेगा। सरकार ने यह अधिसूचना इसलिए निकाली थी, क्योंकि…
Read MoreCategory: Chamba
एक-एक शिक्षक के हवाले तीन स्कूल
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के तीन प्राइमरी स्कूल एक अध्यापक के सहारे चल रहे हैं। इस कारण इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 60 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंडरू, बाड़ा और मंगली में पिछले लगभग दो साल से एक-एक अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। ग्राम पंचायत टेपा प्रधान ध्यान सिंह, रमेश कुमार, अशोक, बीरबल, ध्यान चंद, प्यार सिंह, जोगिंद्र कुमार, सुदेश, लाल चंद, रूप लाल, दिनेश और विजय ने बताया…
Read Moreपूरे माह की हाजिरी लगाएं
चंबा( गीता) वन परिक्षेत्र मसरूंड के अंतर्गत आने वाले मजदूरों की बैठक मसरूंड में आयोजित की गई। इसमें मसरूंड परिक्षेत्र के समस्त मजदूरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मजदूरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद एक मांगपत्र वन मंडल अधिकारी को भेजा गया। मजदूर यूनियन के शाखा सचिव मान सिंह ने बताया कि मजदूरों ने वन विभाग से मांग की है कि समस्त दैनिक भोगी श्रमिकों की वरिष्ठता सूची प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्र मसरूंड में तैनात दैनिक भोगी श्रमिक पूरा महीना काम करते हैं, लेकिन…
Read Moreव्यापारियों पर ठोंका 25 हजार जुर्माना
चंबा।( गीता)स्वास्थ्य विभाग ने दालचीनी के सैंपल फेल होने के मामलों में जिला के व्यापारियों को 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने गत वर्ष एकत्रित किए गए केसिया (दालचीनी) के नमूने लिए गए थे और बीते वर्ष मई माह में एकत्रित किए गए नमूनों को कंडाघाट प्रयोगशाला में भेजा गया था। लैब में दालचीनी के नमूने फेल पाए गए थे। इसके बाद व्यापारियों के आग्रह पर दालचीनी के नमूने गाजियाबाद प्रयोगशाला में भेजे गए थे। वहां पर जांच के बाद नमूने फेल पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग…
Read Moreनवदोय स्कूल में भरेंगे 80 सीटें
चंबा(गीता) नवोदय विद्यालय सरोल चंबा की छठी कक्षा की चयन परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें जिला भर के 2800 विद्यार्थी भाग लेंगे। चयन परीक्षा के लिए जिन विद्यार्थियों ने अक्तूबर व नवंबर माह में नवोदय में आवेदन किया था। उन विद्यार्थियों को चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधित बीपीईओ कार्यालयों को भेज दिए गए हैं। समस्त विद्यार्थी संबंधित बीपीईओ कार्यालय में जाकर चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड अपना नाम बताकर प्राप्त कर सकते हैं। इस बार नवोदय विद्यालय में 80 सीटें भरी जाएंगी। इसके लिए…
Read Moreअभी तक नहीं पहुंचीं आंसर शीट
चंबा(गीता) दसवीं कक्षा की परीक्षाएं सिर पर हैं, लेकिन जिला चंबा में अभी तक आंसर शीटें नहीं पहुंची हैं। ऐसे में हजारों स्कूली बच्चों को परीक्षा देने में अड़चनें पैदा हो सकती हैं। जिला के विभिन्न स्कूलों से शिक्षक आंसर शीट प्राप्त करने के लिए शिक्षा बोर्ड के परेल स्थित डिपो में पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक वहां पर आंसर शीटें नहीं पहुंची हैं। हाई स्कूल पज्जा के शिक्षक राकेश कुमार, रायपुर के विश्व पठानिया व टीजीटी मलाल विमल ने बताया कि वे तीन बार डिपो के चक्कर काट…
Read Moreसरकारी कालोनी की हालत जल्द सुधरेगी
चंबा(गीता) उपायुक्त कार्यालय में मंडे मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कदम ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरदासपुरा स्थित सरकारी कालोनी के उन आवासों की मरम्मत करवाई जाए, जिनकी दशा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग सभी आवासों का प्राकलन जल्द तैयार करें। इससे आवासों की मरम्मत के लिए आवश्यक धन राशि जारी की जा सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने हरदासपुरा में अतिरिक्त आवासों के निर्माण की संभावनाएं तलाशने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने आईपीएच विभाग को हरदासपुरा…
Read Moreप्रधान पर कार्रवाई नहीं की, तो इस्तीफा
चंबा।(गीता) ग्राम पंचायत राजनगर के वार्ड मेंबर पंचायत उप प्रधान लेख राज की अगुवाई में उपायुक्त संदीप कदम से मिले। इस दौरान उपायुक्त को बताया कि उन्होेंने स्थानीय पंचायत प्रधान के खिलाफ निर्माण कार्य में हो रही अनियमितताओं के लिए कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस कार्य की जांच की जाए व पंचायत प्रधान के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। ऐसा न होने पर वे अपने…
Read Moreअंधेरे में डूबी दो पंचायतें
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा की दो पंचायतों में पांच दिन से बिजली नहीं है। इस कारण इन पंचायतों के दर्जनों गांवों के लगभग 70 परिवारों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही है। झज्जाकोठी, शक्तिनाला व सेरू में लगे बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर जल गए हैं। इस कारण झज्जाकोठी व थनेई के दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, राहुल, बिहारी लाल, अशोक कुमार, प्रेम लाल, जोगिंद्र सिंह, सुदेश कुमार, प्यारो राम व सुरेंद्र ने बताया कि बिजली न होने के कारण ग्रामीणों…
Read More24 घंटे देख सकेंगे रिपोर्ट
चंबा।(गीता) जिला अस्पताल के समस्त वार्डों के इमरजेंसी बिस्तरों पर मरीजों को अब दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। मरीजों का इसीजी करवाने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अस्पताल के चार वार्डों के पांच इमरजेंसी बिस्तरों पर अस्पताल प्रबंधन ने अत्याधुनिक कार्डिक मानीटर लगा दिए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पांच कार्डिक मानीटर खरीदे गए हैं। इस पर करीब तीन लाख 95 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। कार्डिक मानीटर लगने से इमरजेंसी के बिस्तरों पर उपचारधीन रोगियों की पल्स व ईसीजी की रिपोर्ट 24 घंटे मानीटर पर डिस्प्ले होगी।…
Read More