झटका:एपीएल परिवारों के राशन में कटौती

चंबा। बढ़ती महंगाई की मार के बीच प्रदेश सरकार ने मध्यम वर्गीय परिवारों को दिए जाने वाले सस्ते राशन की मात्रा में कटौती करके एक और झटका दिया है। इसके चलते डिपुओं के माध्यम से सस्ता राशन लेकर गुजारा करन वाले एपीएल परिवारों को महंगाई की और मार झेलनी होगी। प्रदेश सरकार ने एपीएल परिवार के राशन में भारी कटौती कर दी है। हालांकि कटौती करने का निर्णय पहले ही लिया गया था, मगर इसे उस समय लागू किया जा रहा है जब महंगाई अब तक के सबसे ऊपरी स्तर…

Read More

100 स्कूलों में बन रही उधार की खिचड़ी

चंबा। चंबा ब्लॉक के 100 से ज्यादा स्कूलों में उधार की खिचड़ी बन रही है। स्कूलों को पिछले करीब चार माह से मिड डे मील का बजट नहीं मिला है। ऐसे में दुकानों से उधार में राशन खरीदकर मिड डे मील तैयार किया जा रहा है। कुछ समय तक तो स्कूल मुखिया उधार में राशन खरीद कर काम चलाते रहे, लेकिन कई स्कूलों में अब ऐसी स्थित पैदा हो गई है कि दुकानदार उधार देने से भी मना कर रहे हैं। ऐसे में मिड डे मील पर संकट पैदा हो…

Read More

बड़ग्रां स्कूल से गायब पाए गए दो शिक्षक

भरमौर (चंबा)। बडग्रां पंचायत प्रधान ने प्राइमरी स्कूल बडग्रां का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षक स्कूल से गायब पाए गए। छानबीन मेें पता चला है कि ये दानों अध्यापक बिना बताए छुट्टी पर गए हैं। बडग्रां पंचायत प्रधान छैला देवी ने बताया कि दोनों ही शिक्षक बिना बताए स्कूल से गायब पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत एसडीएम से की जाएगी। पंचायत प्रधान ने बताया कि जब वह सोमवार को स्कूल गईं तो वहां पर दो अध्यापक मौजूद थे और दो अन्य जेबीटी अध्यापक स्कूल से…

Read More

कर्मचारियों को नहीं मिला 4-9-14 का लाभ

चुवाड़ी (चंबा)। जिले के तृतीय श्रेणी के सैकड़ों कर्मचारियों को 4-9-14 का वित्तीय लाभ नहीं मिल पाया है। इसके अलावा लंबित भत्तों में टीए बिल व मेडिकल बिल का भुगतान नहीं हो पाया है। इस कारण इन कर्मचारियों में काफी रोष है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई चुवाड़ी के महासचिव जगदीश सिंह व कार्य निरीक्षक महासंघ के जिला महासचिव रमेश शर्मा ने बताया कि चंबा जिले को छोड़कर अन्य जिलों में 4-9-14 का लाभ कर्मचारियों को मिल चुका है, जबकि जिले में कार्य निरीक्षण, मैसन, ब्लैकस्मिथ और पलंबर को यह वित्तीय…

Read More

बीएसएनएल की 175 मीटर केबल चोरी

चंबा। चंबा-पुखरी मार्ग पर कियाणी के पास 175 मीटर केबल चोरी हो गई है। इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है। केबल चोरी होने से लगभग 32 फोन बंद पड़े हुए हैं। इसमें राजनगर स्थित जिला कारागार के लैंडलाइन फोन भी शामिल हैं। चोरों ने रात को अंडर ग्राउंड केबल को बड़ी चालाकी के साथ निकाला है। भारत संचार निगम ने चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। भारत संचार निगम के सहायक अभियंता फकीर वर्मा व जेटीओ अनिल कुमार ने बताया कि कियाणी व…

Read More

उपायुक्त आवास पर मजदूरों का हल्ला

चंबा। अपनी मांगों को लेकर कामगारों ने रविवार को मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे तक धरने पर डटे मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर वे उपायुक्त से मिले। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि जिले में जो भी काम ठेकेदार के माध्यम से हो रहे हैं, उसमें स्थानीय युवकों की जगह प्रवासियों को लगाया जा रहा है। इसके अलावा ईपीएफ के नाम पर भी युवाओं से धोखा किया जा रहा…

Read More

बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खेतों में बिछी

पुखरी (चंबा)। पुखरी इलाके में शनिवार रात को हुई बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा सेब, खुमानी, पलम, आड़ू व नाशपाती क ो भी क्षति पहुंची है। इससे किसान व बागवान मायूस हो गए हैं। शनिवार देर रात को इलाके की ग्राम पंचायत टिकरी, दुलाहर व झुलाड़ा में काफी बारिश हुई है। बारिश के साथ-साथ यहां पर ओलावृष्टि भी हुई है। ओलावृष्टि व तूफान आने से गेहूं की फसल खेताें में बिछ गई है। इसके अलावा सेब, आड़ू, पलम व नाशपाती के…

Read More

उपायुक्त आवास पर मजदूरों का हल्ला

चंबा। अपनी मांगों को लेकर कामगारों ने रविवार को मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे तक धरने पर डटे मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर वे उपायुक्त से मिले। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि जिले में जो भी काम ठेकेदार के माध्यम से हो रहे हैं, उसमें स्थानीय युवकों की जगह प्रवासियों को लगाया जा रहा है। इसके अलावा ईपीएफ के नाम पर भी युवाओं से धोखा किया जा रहा…

Read More

सुरंग बनने से शिमला की दूरी होगी दो घंटे कम

चंबा। जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक वीरवार को अध्यक्ष हरि राम पुरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रोग्रेसिव काउंसिल के अध्यक्ष हरिराम पुरी ने कहा कि इस सुरंग का निर्माण शीघ्र किया जाना चाहिए। उन्होंनेे कहा कि इस सुरंग के निर्माण से चंबा जिले की कई समस्याएं हल हो सकती हैं। पुरी ने कहा कि सुरंग निर्माण से चंबा से शिमला की दूरी दो घंटे कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनसभा के दौरान सभी…

Read More

दुर्व्यवहार होने पर उखड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मी

चंबा। जिला चंबा में लोकसभा चुनावों के दौरान चुनावी ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों ने प्रशासन पर दुर्व्यव्यहार का आरोप लगाते हुए मोरचा खोला। वीरवार सुबह कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के बाहर कुछ देर के लिए शांतिपूर्ण धरना दिया। हालांकि विवाद को बढ़ता देख आपसी रजामंदी से मामले को सुलझा दिया गया। धरना करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का आरोप था कि बुधवार रात को तीन बजे तक उनसे ईवीएम की पेटियां अंदर रखवाई गईं। इसके बाद नाश्ते के वक्त उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इससे कर्मचारियों…

Read More