150 अंशकालीन जलवाहक बनेंगे डेलीवेज

चंबा। सरकारी स्कूलों, कॉलेज व बीपीओ आफिस में सेवाएं दे रहे अंशकालीन जलवाहक पदोन्नत होकर दैनिक भोगी कर्मचारी बनेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा सीनियोरिटी लिस्ट तैयार कर ली गई है। एक हफ्ते के भीतर कर्मचारियों को प्रमोशन मिल जाएगी। सरकार ने आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके अंशकालीन जलवाहकों को दैनिक भोगी कर्मचारी बनाने का निर्णय लिया है। जिला चंबा में ऐसे करीब 150 कर्मचारी हैं, जो आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके हैं। विभाग ने ऐसे कर्मियों की सीनियोरिटी लिस्ट तैयार कर ली है। एक हफ्ते के भीतर…

Read More

आज से कॉलेजों में रेगुलर कक्षाएं

चंबा। रूसा प्रणाली के तहत प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि खत्म हो गई है। एक जुलाई से कॉलेजों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को सेकेंड सेमेस्टर की लिस्ट जारी कर दी गई। साथ ही टाइम टेबल भी कॉलेज प्रशासन ने नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है। टाइम टेबल देखने को लेकर फ्रेशर विद्यार्थियों में काफी बेताबी देखी गई। टाइम टेबल के नोटिस बोर्ड में लगते ही बोर्ड के पास काफी भीड़ जमा हो गई। प्रथम सेमेस्टर में अब कोई…

Read More

अवैध खनन के खिलाफ होगा अभियान तेज

चंबा। जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। यह बात उपायुक्त संदीप कदम ने बचत भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि खनन, पुलिस और वन विभाग के अलावा जिले के एसडीएम भी अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम से जुडे़ विभागों के अधिकारियों द्वारा जितने चालान किए जाएंगे, उनकी रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। मीड-डे-मील के राशन की उपलब्धता और…

Read More

मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन

चुवाड़ी (चंबा)। डिग्री कॉलेज चुवाड़ी में एसएफआई ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य सुरजीत पटियाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर इकाई ने कॉलेज में शिक्षक व गैर शिक्षकों के रिक्त पड़े हुए पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की है। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। एसएफआई के कैंपस सचिव विवेक शर्मा ने बताया कि पहली जुलाई से कॉलेज में नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन कॉलेज में काफी संख्या में शिक्षक व गैर शिक्षकों के पद रिक्त पड़े…

Read More

जलवाहकों को नियमितीकरण का इंतजार

चंबा। शिक्षा विभाग में 17 वर्ष सेवाएं देने के बाद भी जलवाहकों को नियमित नहीं किया जा रहा है। इससे सैकड़ों अंशकालिक जलवाहकों में सरकार के प्रति रोष है। जिला चंबा में दर्जनों जलवाहक वर्ष 1997-98 से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंशकालिक जलवाहक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011 में अधिसूचना जारी की थी कि नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके जलवाहकों को नियमित कर दिया जाएगा, लेकिन इस वर्ष की लिस्टें सरकार द्वारा अभी तक जारी…

Read More

अब नहीं हटाए जा सकते रेहड़ी वाले

चंबा। रेहड़ी फड़ी यूनियन का सम्मेलन में सीटू के राज्य उपाध्यक्ष व रेहड़ी फड़ी यूनियन के राज्य महासचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश में चार करोड़ से अधिक रेहड़ी फड़ी के माध्यम से आजीविका कमाने वाले लोगों के लिए संसद द्वारा गत वर्ष स्ट्रीट वैंडर्ज एक्ट 2013 बनाया है। इसके तहत किसी भी रेहड़ी फड़ी वाले को शहर की सुंदरता व बढ़ती भीड़ के नाम पर नहीं हटाया जा सके गा। प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्रों में कुल आबादी की अढ़ाई प्रतिशत संख्या तक रेहड़ी फड़ी लगाई जा सकेंगी। इसके…

Read More

15 जुलाई तक मणिमहेश यात्रा पर न जाएं श्रद्धालु

भरमौर (चंबा)। इस समय पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाना खतरे से खाली नहीं है। इसके चलते देश विदेश से भरमौर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों को प्रशासन ने हिदायत दी है कि 15 जुलाई तक मणिमहेश यात्रा पर न जाएं। मौजूदा समय में मणिमहेश जाने के लिए बने रास्ते में जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। इसके अलावा ग्लेशियर गिरने का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रा व ट्रैकिंग करना खतरे से खाली नहीं है। वहीं हड़सर से डल झील मार्ग की हालत भी काफी खराब खराब है।…

Read More

प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से न लें लेट फीस

प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से न लें लेट फीस चंबा। डिग्री कॉलेज में एनएसयूआई इकाई ने प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों से लेट फीस न वसूले जाने की मांग उठाई है। इकाई ने संगठन की लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र कॉलेज की कार्यकारी प्रधानाचार्य मंजुला शर्मा को सौंपा। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष चंदन नरूला की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या को कॉलेज में छात्र वर्ग को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष और परिसर अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में…

Read More

लंबित मांगें पूरी न होने पर बोला हल्ला

चंबा। सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्करज एवं हेल्पर्ज यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर शहर में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त चंबा संदीप कदम के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी वर्क रज और हैल्पर्ज को नियमित किया जाए। इसके अलावा केंद्रों में विभाग द्वारा खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाए, वर्करज को…

Read More

दांव पर लगा दिया 170 छात्रों का भविष्य

मसरूंड (चंबा)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल मसरूंड से शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेज दिया है। इससे अभिभावक भड़क गए हैं। अभिभावकों ने शिक्षकों को जल्द वापस स्कूल में तैनात न करने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष तिलक राज, किरपा राम, अजय कुमार, रूप सिंह, सरोज कुमारी, नीमो देवी, मजीद खान, नरेंद्र कुमार, नंद लाल, संजीव कुमार, गणेश कुमार तथा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से मसरूंड स्कूल से दो शिक्षकों को हाल ही में अपग्रेड हुए सीनियर…

Read More