चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल में आपरेशन करते वक्त अचानक बिजली गुल हो गई। इससे कुछ देर के लिए आपरेशन रुक गया। इस दौरान अस्पताल में मुहैया इनवर्टर को चालू करके आपरेशन को पूरा किया गया। शहर में बिना पूर्व सूचना के बिजली कट लगाया गया, जिससे शहरवासियों और जिला अस्पताल में दाखिल मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, शुक्रवार को अस्पताल में पत्थरी के तीन आपरेशन किए गए। तीनों आपरेशन सफल रहे हैं। दोपहर बाद करीब दो बजे अस्पताल में अचानक बिजली गुल हो गई। इससे अस्पताल के वार्डो…
Read MoreCategory: Chamba
विद्यार्थियों के लिए रूसा प्रणाली बनी सिरदर्द
चंबा। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) प्रणाली के बारे प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को सही ज्ञान न होने के कारण काफी दिक्कतें आ रही हैं। मेजर और माइनर सब्जेक्ट रखने के चक्कर समझ न पाने से फ्रेशर विद्यार्थी काफी उलझन में हैं। विद्यार्थी रूसा प्रणाली के नियमों के बारे में एक-दूसरे से पूछ रहे हैं। रूसा प्रणाली के तहत प्रथम वर्ष में साइंस, कामर्स, आर्ट्स को हटा दिया गया है। प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी कोे मनमर्जी से कोई भी दो मेजर और बाकी तीन माइनर विषय चुनने…
Read Moreआधा दर्जन गांवों में बीस दिन से पानी नहीं
करियां (चंबा)। ग्राम पंचायत करियां के आधा दर्जन गांव में पिछले तीन सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा है। इसमें गुवाड़, बनाड़, ठत्ती, लूणू, तेरहुई, लठैण और तण्हौता गांव शामिल हैं। ग्रामीणों तिलक, विपन, उत्तम सिंह, पवन, ओम प्रकाश, योग सिंह, शक्ति, बंटू, देवी सिंह और तेज सिंह का कहना है कि इन गांवों में पिछले 20 दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पीने के लिए पानी रावी नदी से भरकर लाना पड़ रहा है।…
Read Moreगरीबों को नहीं मिल रही फ्री दवाइयां
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते स्मार्ट कार्ड धारकों और आईआरडीपी के मरीजों को मुफ्त दवाइयां मिलना बंद हो गई हैं। विभाग ने राज्य आपूर्ति निगम की दवाई की दुकान के करीब तीन माह के बिल की अदायगी नहीं की है। इस चलते निगम ने स्मार्ट कार्ड धारकों और आईआरडीपी के मरीजों को मुफ्त दवाइयां देना बंद कर दिया है। इस लापरवाही के चलते गरीब व जरूरतमंद मरीजोें में हड़कंप मच गया है। दवाई न मिलने से शुक्रवार को मरीज इधर-उधर भटकते देखे गए। निगम के…
Read Moreखतरनाक सड़कों पर 70 लाख से लगेंगे क्रैश बैरियर
चंबा। लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल दुघर्टना संभावित चिन्हित स्थलों की जल्द सुध लेगा। विभाग ने चिन्हित स्थलों पर क्रैश बैरियर लगाने का खाका तैयार कर लिया है। क्रैश बैरियर लगाने के लिए करीब 70 लाख खर्च किए जाएंगे। विभाग चंबा-जुम्महार, चंबा-साहो, चंबा- सिल्लाघराट और चंबा-सरोल मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाएगा। वहीं चामुंडा मंदिर के पास क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग ने काफी संख्या में विभागीय कर्मचारियों की तैनाती इस कार्य के लिए कर दी है। सरोल मार्ग पर घोल्टी के पास बैरियर लगाए…
Read Moreगर्ल्स स्कूल को जल्द मिलेगी साइंस लैब
चंबा। लंबे अरसे से लटके गर्ल्स स्कूल की साइंस लैब का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने आरंभ कर दिया है। विभाग ने कार्य को तीन माह के भीतर कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही विद्यार्थियों को अल्ट्रा मॉर्डन लैब में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राजकीय कन्या विद्यालय चंबा की साइंस लैब के भवन निर्माण के लिए करीब 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2006 में शुरू हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को निजी ठेकेदार को सौंपा…
Read Moreउप चुनाव में भरमौर के टीचर स्थानांतरित
भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शिक्षा विभाग ने आचार संहिता के दौरान कुछ टीचरों के तबादले किए हैं। इस संबंध में चुनाव आयोग की इजाजत नहीं ली गई है और जनजातीय क्षेत्र के प्रशासक को भी सूचित नहीं किया गया है। इन टीचरों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया था। विभाग ने इनको स्कूलों से रिलीव तक कर दिया, मगर स्थानीय चुनाव अधिकारी एवं एडीएम को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। इस बात का खुलासा तब हुआ, इन टीचरों ने अपने…
Read Moreमलबे की चपेट में आए पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत
भरमौर (चंबा)। भरमौर-थल्ला-सिरड़ी मार्ग के बीच घुडथु घार के पास तैनात पीडब्ल्यूडी कर्मी की पत्थर लगने से मौत हो गई है। वीरवार सुबह घुडथु घार के पास मार्ग पर बारिश के कारण पत्थर गिर रहे थे। इन पत्थरों को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी कर्मी जोगिंद्र सिंह पुत्र धनिया राम को बाकी मजदूरों के साथ वहां तैनात कर रखा था। जब जोगिंद्र सिंह सड़क से मलबा हटा रहा था तो अचानक ऊपर से घार (मलबा) आई और एक पत्थर जोगिंद्र को लगा। इससे जोगिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।…
Read Moreतीन दिन में बस पास बनाने के निर्देश
चंबा। जिला भर के स्कूलों के छात्रों को तीन दिन के भीतर बस पास बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसा न होने पर स्कूल मुखिया पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल मुखिया से बच्चों का बस किराया वसूला जाएगा। विभाग से प्राप्त सूचना क मुताबिक जिला भर के अधिकांश स्कूलों के छात्रों के बस पास नहीं बने हैं। इस कारण छात्रों को फ्री बस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए अपनी जेब से बस किराया देना…
Read Moreहिमगिरी-पंजेई में 700 रुपए में पहुंच रहा सिलेंडर
हिमगिरी (चंबा)। ग्राम पंचायत हिमगिरी व पंजेई में रसोई गैस के सिलेंडर की सप्लाई गाड़ी नहीं पहुंच रही है। इस कारण 50 के करीब उपभोक्ताओं को एक सिंलेंडर 700 रुपए में पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले इन दोनों पंचायतों को डलहौजी गैस एजेंसी से गैस की सप्लाई दी जाती थी। इसके चलते उपभोक्ता सलूणी जाकर सिलेंडर भरवा लेते थे, लेकिन अब यहां के उपभोक्ताओं को तीसा गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर की सप्लाई दी जा रही है। गैस की गाड़ी इन पंचायतों में नहीं पहुंच रही है।…
Read More