चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्पणा शर्मा की अदालत ने ठगी करने के एक आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास और बीस हजार रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। दोषी अख्तर बेग पुत्र हुसैन बेग चंबा शहर के मोहल्ला लोअर जुलाकड़ी का निवासी है। वहीं जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला न्यायवादी एसएस पठानिया ने बताया कि यह मुकदमा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में विचाराधीन था। उन्होंने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे…
Read MoreCategory: Chamba
अग्निकांड के घायल टांडा अस्पताल रेफर
चंबा। शहर के कसाकड़ा मोहल्ला में हुए अग्निकांड के घायलों को रेफर कर दिया गया है। घटना में घायल हुई पिंकी पत्नी दीपक सिंह व महिंद्र कौर पत्नी कुलवंत सिंह निवासी अमृतसर की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल प्रबंधन ने टांडा रेफर कर दिया है। आग में झुलसी दोनो महिलाओं को जिला अस्पताल चंबा में मंगलवार को भर्ती कराया गया था। पिंकी की बाजू और चेहरे पर घाव हैं। वहीं महिंद्र कौर का शरीर 60 फीसदी से अधिक झुलस गया है। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए रेफर…
Read Moreआपदा प्रबंधन को 10 लाख के उपकरण
चंबा। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए 10 लाख के आधुनिक औजार रखे जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 15 जुलाई के भीतर आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। इनमें 45 किस्म के उपकरण शामिल हैं। इससे दमकल कर्मियों को आपदा से निपटने में सुविधा मिलेगी। होमगार्ड कमांडेंट कुलदीप शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई माह में उपकरण खरीदे जाएंगे। मंगलवार को कसाकड़ा मुहल्ले में हुए अग्निकांड की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए थे। फायर बिग्रेड की गाड़ियों…
Read Moreचंबा में ग्रामीण प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के प्रयास
चंबा। केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डा. आर. चिदंबरम ने एनआईटी हमीरपुर में पिछले दिनों ग्रामीण विकास कार्य समूह (रूटैग) के हिमाचल केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस उपलक्ष्य पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रदेश के करीब दो दर्जन एनजीओ आमंत्रित किए गए थे। नव चेतना सोसाइटी के निदेशक पुनीत बख्शी ने बताया कि रूटैग मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाने हेतु वहां समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान करके उनमें आवश्यक अनुसंधान एवं विकास…
Read Moreपहाड़ों पर बारिश-बाढ़ का कहर, 68 लोगों की मौत
मानसून की वक्त से पहले दस्तक पहाड़ों पर कहर बरपा रही है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश से सोमवार को हालात बेहद बिगड़ गए। उत्तराखंड में बारिश का कहर बाढ़ और बारिश से उत्तराखंड में 40, हिमाचल में 10 और यूपी के सहारनपुर में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर चारधाम यात्रा के विभिन्न पड़ावों और धामों में 68 हजार यात्री फंसे हुए हैं। चारधाम के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा भी रोक…
Read Moreस्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका
चंबा। शिक्षा विभाग स्कूलों में पढ़ाई के पुराने ढर्रे को बदलने की तैयारी में है। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे में भी सुधार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के कुछ चुनिंदा और अनुभवी स्कूल मुखियाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग दिल्ली स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी फार एजूकेशन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट(एनयूईपीएम) में दी जाएगी। स्कूल के कुछ प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापकों को बतौर ट्रेनर आफ ट्रेनर नियुक्त किया जाएगा। बाद में ये टीओटी जिला स्तर पर स्कूल मुखियाओं को प्रशासनिक प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चों में…
Read Moreचुनाव प्रचार में बाधा बनने लगा मौसम
भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, भाजपा-कांग्रेस का प्रचार तेज होता जा रहा है। वहीं, चुनावी गर्मी में लगातार हो रही बारिश और ठंड ने बाधा खड़ी कर दी है।क्षेत्र में तीन दिन से हो रही बारिश से प्रचारक परेशान हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जनजातीय क्षेत्र के दूरदराज इलाकों की सड़कें थोड़ी सी बारिश के कारण ही बंद हो जाती हैं। ऐसी बारिश में प्रचार करना भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के लिए काफी मुश्किल हो गया है। इस कारण दोनों…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री अस्पताल प्रशासन से मांगा जवाब
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों के साथ सही व्यवहार न करने की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य कर्मियों से जवाब-तलब किया है। विभाग ने स्वास्थ्य कर्मियों को बाकायदा नोटिस जारी कर जल्द जवाब मांगा है। इससे विभागीय स्टाफ में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर वासी मुमुक्षु ठाकुर ने अस्पताल में मरीजों की बेकद्री और लचर व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डा. राकेश वर्मा को अवगत कराया था। उन्होंने ई मेल के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल की समस्या विभाग के…
Read Moreचार घंटे बद रहा चंबा-भरमौर मार्ग
धरवाला/तीसा (चंबा)। जिला में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं, मौसम में ठंडक के चलते गर्मी से निजात मिली है। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार शाम तक जारी रही। शाम चार बजे के बाद बारिश थमी, तब जाकर कुछ राहत मिली। उधर, बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इससे जिला के दो प्रमुख मार्ग काफी देर तक ठप रहे। इनमें भरमौर और बैरागढ़ मार्ग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार चंबा-भरमौर मार्ग भूस्खलन के कारण…
Read Moreमंत्री के जिला में मछली पालन योजना हांफी
चंबा। मत्स्य पालन मंत्री के जिला में मछली पालन को बढ़ावा नहीं मिल पाया है। मछली पालन बढ़ने की बजाय जिला में निरंतर घटता जा रहा है। वर्तमान में जिला में मौजूद मत्स्य पालन विभाग के 14 मत्स्य टैंकों में से 10 टैंक खराब पड़े हुए हैं। इन टैंकों में कई दिनों से मछली पालन नहीं हो रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत मत्स्य पालन विभाग से जानकारी ली है। मत्स्य पालन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के जिला…
Read More