मतदान से पहले होली-खड़ामुख मार्ग बंद

होली (चंबा)। एक कंपनी की भारी भरकम मरीशरी को दिन में यातायात की व्यस्तता के बावजूद प्रमुख सड़क पर ले आने से खड़ामुख-होली मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। शनिवार शाम तीन बजे के करीब एक निजी कंपनी की टनल खोदने के लिए ले जाई जा रही मशीन च्योली में फं स गई है। इससे जहां वाहनों की आवाजाही बंद होने से होली जोन वाले और होली से आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़ी बात यह…

Read More

किरण और शिवानी भाषण में प्रथम

चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चकलू में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य कर्म सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में बीआरसी कियाणी अप्पर प्राइमरी राजीव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोत्तरी में गांधी सदन के मनोज और अंकाक्षा ने प्रथम स्थान, सुभाष सदन के विशाल और अनिकेत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में टैगोर सदन की किरण ने पहला और गांधी सदन की शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।…

Read More

कार खाई में लुढ़की, युवती की मौत

पुखरी (चंबा)। चंबा-पुखरी मार्ग पर ईंड नाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक युवती की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सायं पौने चार बजे के करीब कार नंबर एचपी 01-0754 चंबा से तीसा जा रही थी। इस दौरान बालू के पास गांव मोहड़ी नाला पंचायत प्राहन्वीं के लिए बस के इंतजार में खड़ी युवती कविता पुत्री नरेश कुमार को कार चालक ने लिफ्ट दे दी। जब वे दोनों ईंड नाला के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित…

Read More

नागछतरी ही निकली पकड़ी गई बूटी, दो गिरफ्तार

तीसा (चंबा)। तीसा थाना के कलोनी मोड के पास पुलिस ने नाके के दौरान लहसुन की बोरियों में जो बूटी पकड़ी थी, उसकी पहचान नाग छतरी के तौर पर हुई है। बोरियों को खोलने पर इसमें से 208 किलो 590 ग्राम नागछतरी बरामद हुई है। पुलिस ने नागछतरी को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बीएम शर्मा ने बताया कि रूप लाल पुत्र मोती गांव लम्भाग तहसील चुराह, चालक दौलत राम पुत्र खेतर गांव तरेला कर्मचंद गांव सपडोट के खिलाफ जड़ी बूटियों की तस्करी…

Read More

चंबा नप के दुकानदारों पर 53 लाख बकाया

चंबा। नगर परिषद चंबा की ओर से लीज पर दी गई दुकानों का दुकानदार किराया जमा नहीं करवा रहे हैं। इस कारण नगर परिषद के लगभग 53 लाख रुपये दुकानदारों के पास फंसे हुए हैं। नगर परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद की ओर से शहर में 469 के करीब दुकानें लीज पर दी गई हैं। इनमें से कुछ खोखे भी शामिल हैं। इन दुकानों और खोखों का नगर परिषद का लगभग 53 लाख रुपये दुकानदारों पर बकाया हो गया है, लेकिन दुकानदार लीज रेंट देने में आनाकानी…

Read More

समिति के सामने आया जन औषधि केंद्र का सच

चंबा। जिला में जनऔषधि केंद्र पर लोगों को सस्ती दवाइयां मुहैया करवाए जाने की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची संसदीय समिति की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश नाकाम हो गई है। करीब छह माह से बंद पड़े इस जनऔषधि केंद्र को गोपीनाथ मुंडे की अध्यक्षता वाली 14 सदस्यीय पार्लियामेंट कमेटी के निरीक्षण के लिए सजा कर रखा गया था, मगर स्वास्थ्य विभाग की नाकामी छिप नहीं पाई। शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत संसदीय समिति दोपहर एक बजे के करीब चंबा पहुंची। समिति के चेयरमैन गोपीनाथ मुंडे की…

Read More

रूसा के खिलाफ एसएफआई लाल

चंबा। चंबा कालेज में शुक्रवार को एसएफआई ने कालेजों में शुरू की गई रूसा प्रणाली के विरोध में कालेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके अलावा नए छात्रों को रूसा प्रणाली के बारे में अवगत करवाया। एसएफआई के जिला अध्यक्ष हेम राज शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कालेजों में शुरू की गई रूसा प्रणाली से छात्रों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस नई शिक्षा पद्धति को आज तक छात्र समझ नहीं पाए हैं। इसके चलते छात्रों को विषय चुनने में…

Read More

सांसद बनी तो जनजातीय क्षेत्र को तरजीह दूंगी : प्रतिभा

भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का भरमौर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब प्रतिभा सिंह भरमौर पहुंचीं। इस मौके पर खडली बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चौरासी मंदिर में माथा टेकने के बाद हेलीपेड में एक जनसभा कर अपने पक्ष में मतदाताओं से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की काफी दयनीय हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने पांच…

Read More

लहसुन की बोरियों में भरी बूटी बरामद

तीसा चंबा। स्थानीय पुलिस ने रात को चंबा-सनवाल रोड पर कलोनी मोड़ के पास नाके के दौरान भार मात्रा में जड़ी-बूटी बरामद की है। इसे लहसुन की बोरियों में पैक करके सड़क किनारे कहीं भेजने के लिए रखा गया था। रात को करीब सवा नौ बजे जब पुलिस टीम नाका लगाने पहुंची तो वहां रखी हुई लहसुन की बोरियां देखीं। इन्हें एक गाड़ी में लादे जाने की त्यारी की जा रही थी। पुलिस ने जब शक के आधार पर इनकी जांच की तो बीच में छिपा कर रखी गई बुटी…

Read More

खजरी में हर माह दस दिन मिल रही बिजली

चंबा। तीसा उपमंडल के खजरी गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप कदम से मिला। ग्रामीणों खैर मोेहम्मद, तेज सिंह, शुक्रदीन,रमेश, बशीर, रमजान, लालदीन, हरदेउ, लोभी, हंस, क्षानू, गुपालू, राम सिंह, जीतू, हसन, मंजीत, तारा, मैहतूब, प्यारदीन व ओम का कहना है कि खजरी गांव में महीने में 10 से 15 दिन ही बिजली रहती है। शेष दिनों में बिजली का आपूर्ति बंद रहती है। उन्होंने कहा कि खजरी गांव से बिजली के ट्रांसफार्मर की दूरी लगभग पांच किमी की है। ट्रांसफार्मर दूर होने…

Read More