चंबा। जिले में रविवार रात हुई भारी बारिश ने जमकर कोहराम मचाया। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ। बारिश में लोनिवि के 20 करोड़ डूब गए हैं। रात भर हुई भारी बारिश से जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गए। तेज बारिश से कई स्थानों पर डंगे बह गए हैं। सड़कों पर बिछाई गई तारकोल बह गई है। चंबा साहो-कैला-कलौता मार्ग पर रिटेनिंग वाल बह गई है। जिले के आधा दर्जन से अधिक मार्गों पर सोमवार सुबह आवाजाही नहीं हो पाई। लोक निर्माण विभाग…
Read MoreCategory: Chamba
रूसा के खिलाफ एसएफआई लाल
चंबा। रूसा प्रणाली के विरोध में एसएफआई ने काला दिवस मनाया। स्थानीय कालेज में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने काले बिल्ले लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने विवि प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर समय पर रूसा प्रणाली को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले दिनों में इसका जोरदार विरोध होगा। प्रदेश स्तर पर इसके खिलाफ कड़ा आंदोलन होगा। परिसर अध्यक्ष नारायण तथा परिसर सचिव सुदेश राजपूत ने कहा कि एसएफआई ने रूसा प्रणाली के विरोध में पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाया है।…
Read Moreबरौर पंचायत में बारिश का कहर
बरौर (चंबा)। सिलाघ्राट मार्ग पर स्थित बरौर पंचायत में भारी बारिश के कारण पानी और मलबा लोगों के घरों तथा खेतों में जा घुसा। रविवार रात को हुई बारिश के कारण इतना ज्यादा मलबा आया कि आधा दर्जन के करीब घरों के लोगों की रात दहशत में गुजरी। इससे घरों में पानी तथा कीचड़ भर गया। खेतों और कूहल को भारी नुकसान हुआ। क्लयूं से सरौल तक सिंचाई के लिए बनाई गई कूहल तेज बारिश के पानी से बीच में टूट गई है। इससे बारिश का सारा पानी गांव के…
Read Moreबिना आधार कार्ड दाखिला पड़ेगा महंगा!
चंबा। जिन स्कूलों में बिना आधार कार्ड के छात्र-छात्राओं को एडमिशन दी गई है। उन स्कूलों के लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं। शिक्षा विभाग ने बिना आधार कार्ड के एडमिशन करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट खंगालनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की ओर से जिले भर के स्कूलों से छात्रों की सूची मांगी है। जिले के अधिकांश स्कूलों में बच्चों को बिना आधार कार्ड के ही स्कूल में एडमिशन दे दी गई है। सरकार तथा शिक्षा विभाग की ओर…
Read Moreगैर जनजातीय पंचायतों में भी कम मतदान
गैहरा (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र की पंचायतों की तरह गैर जनजातीय पंचायतों में भी मतदान ठंडा रहा। पंचायतों के एक भी मतदान केंद्र में इस बार वोटरों की कतारें देखने को नहीं मिली। गैहरा पंचायत में 1745 में से 588 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 186 महिला और 402 पुरुषों ने मतदान किया। यहां 33.69 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले साल नवंवर माह में हुए विस चुनावों में यहां 1125 मतदाताओं ने वोट डाले थे। पंचायत के मतदान केंद्र गैहरा में 1085 मतदाताओं में से 349 मतदाताओें ने अपने मत का…
Read Moreबिना अध्यापकों के चल रहे तीन स्कूल
तीसा (चंबा)। तीसा उपमंडल के तीन प्राइमरी स्कूल बिना अध्यापक के चल रहे हैं। इस कारण इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण क र रहे बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। जानकारी के मुताबिक राजकीय प्राइमरी स्कूल मंगिणी, बाड़ा और छंपा में लगभग एक साल से एक भी स्थायी अध्यापक नहीं है। इस कारण इन स्कूलों में पढ़ रहे 80 के करीब छात्र-छात्राआें की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मौजूदा समय में राजकीय प्राइमरी स्कूल बाड़ा 35, मंगिणी में 20 और छंपा में 25 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे…
Read Moreप्राइवेट पेपर देने पर रोक से बिफरे छात्र संगठन
चंबा। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान में प्राइवेट पेपर देने पर रोक के निर्णय से सैकड़ों युवाओं का शिक्षा का सपना चकनाचूर हो जाएगा। घर बैठे मात्र 100 रुपये फीस देकर स्नातक करने वालों को अब यह सुविधा नहीं मिलेगी। जिला चंबा की बात करें तो दुर्गम क्षेत्रों और गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली सैकड़ों लड़कियां प्राइवेट पेपर देकर स्नातक करने का सपना संजोए हुए हैं। अब तक कई छात्राएं प्राइवेट पेपर देकर घर बैठे ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इसमें लड़कों की संख्या भी कम नहीं है। अगर शैक्षणिक सत्र…
Read Moreनहीं दिखा मतदाताओं में उत्साह
भरमौर (चंबा)। जून का महीना, मौसम साफ और भरमौर उपमंडल के सभी सड़क मार्ग खुले होने के बावजूद भरमौर चुनाव क्षेत्र में मंडी उपचुनाव के मतदान दिवस पर पहले के चुनावों की तरह कहीं भी लंबी कतारें नजर नहीं आई। अधिकतर बूथों में ग्रामीण वोट डालने के बजाय अपने घरों में दुबके रहे। जनजातीय क्षेत्र के वोटरों ने मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। शाम चार बजे तक भरमौर चुनाव क्षेत्र में 40 प्रतिशत के करीब ही मतदान हो पाया। वोटरों का घरों से मतदान के…
Read Moreलहसुन की बोरियों में भरी बूटी बरामद
तीसा चंबा। स्थानीय पुलिस ने रात को चंबा-सनवाल रोड पर कलोनी मोड़ के पास नाके के दौरान भार मात्रा में जड़ी-बूटी बरामद की है। इसे लहसुन की बोरियों में पैक करके सड़क किनारे कहीं भेजने के लिए रखा गया था। रात को करीब सवा नौ बजे जब पुलिस टीम नाका लगाने पहुंची तो वहां रखी हुई लहसुन की बोरियां देखीं। इन्हें एक गाड़ी में लादे जाने की त्यारी की जा रही थी। पुलिस ने जब शक के आधार पर इनकी जांच की तो बीच में छिपा कर रखी गई बुटी…
Read Moreअब एक घंटे की होगी क्लास
चंबा। कालेजों में जल्द टाइम टेबल में भी बदलाव किया जाएगा। कालेजों में अब चार की बजाय सांय पांच बजे तक कक्षाएं लगेंगी। लिहाजा कालेजों में अध्यापकों और विद्यार्थियों का स्टे पांच के बदले छह घंटे का हो जाएगा। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) प्रणाली के लागू होने से एक विषय की कक्षा का समय चालीस क बजाय एक घंटा किया गया है। विद्यार्थियों को पूरे सप्ताह सभी विषयों की कक्षाएं भी नहीं लगानी पड़ेगी। इसमें किसी भी विषय की पूरा सप्ताह कक्षा लगाने का प्रावधान नहीं है। मेजर विषयों…
Read More