बेरोजगारी भत्ते को रोजगार कार्यालय में करें आवेदन

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह कौशल विकास भत्ता प्रदान करने जा रही है। वहीं, अक्षम युवाओं के लिए यह राशि 1500 रुपये निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी रोजगार कार्यालयों में कौशल विकास भत्ता प्राप्त करने के फार्म उपलब्ध हैं। पात्र युवा फार्म भरकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र युवा का जमा दो पास होना अनिवार्य है और उसकी आयु 25 से 35 वर्ष के भीतर होनी…

Read More

नाले में बाढ़, 370 भेड़-बकरियां बहीं

साहो (चंबा)। साहो की निकटवर्ती रजींडू पंचायत में मंगलवार रात हुई तेज बारिश से करोसन नाले पर अचानक उफान आ गया। अचानक बढ़े जलस्तर से 370 भेड़-बकरियां बह कर मर गई हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन पशुपालकों ने भेड़-बकरियां करोसन नाले के साथ लगती चारगाह में चरने के लिए छोड़ी गई थीं और रात को वे नाले के किनारे आराम कर रही थीं कि नाले में पानी का जलस्तर बढ़ने से इसकी चपेट में आ गई। बाढ़ में बहकर आए मलबे और पेड़ों ने भेड़-बकरियों को…

Read More

भूस्खलन से नौ घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर मार्ग

भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग मंगलवार रात को हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह अवरुद्ध रहा। इसके चलते भरमौर, होली से जिला मुख्यालय की तरफ आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण डकोग, लूणा, त्रिलोचन महादेव में मार्ग बंद हो गया। इस कारण सुबह तहसील मुख्यालय से जाने सरकारी और निजी वाहन जगह-जगह भूस्खलन के कारण फंसे रहे। सवारियों को वाहनों की अदला बदली करके गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। पहली बरसात में ही बार-बार मुख्य मार्ग बंद हो…

Read More

खदेड़ में निर्माणाधीन वर्षाशालिका ढही

सिहुंता (चंबा)। खदेड़ गांव में लोगों की सहायता के लिए बनाई जा रही वर्षाशालिका टूट गई है। इसके टूटने का कारण नींव में पत्थरों की जगह मिट्टी का उपयोग करना बताया जा रहा है। ग्रामीणों बिशन दास, रंगील सिंह, तिलक राज, परस राम, केवल सिंह, चैन सिंह, बलवान सिंह, ज्ञान चंद, वकील सिंह और परमजीत का आरोप है कि वर्षाशालिका का निर्माण कार्य ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा था। इस कारण यह वर्षाशालिका निर्माण के बीच में ही टूट गई। उन्होंने कहा कि वर्षाशालिका के टूटने से गिरे…

Read More

17 लाख से संवरेगा चंबा का प्रवेश मार्ग

चंबा। जिला मुख्यालय के प्रवेश मार्ग जल्द ही चकाचक नजर आएगा। लोक निर्माण विभाग भरमौर चौक से बस स्टैंड तक सड़क मार्ग पर नए सिरे से तारकोल बिछाएगा। इसके अलावा सड़क किनारे बनी नालियों की भी मरम्मत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग इस पर करीब 17 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए विभाग खाका तैयार कर लिया है। मार्ग पर जल्द ही तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, सड़क किनारे बनी नालियों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्ग पर तारकोल बिछते ही यात्रियों और…

Read More

बहाल नहीं हो पाया पांगी-बैरागढ़-चंबा मार्ग

तीसा (चंबा)। पांगी-बैरागढ़-चंबा मार्ग भूस्खलन होने से बंद पड़ा हुआ है। इस मार्ग पर मंगलवार को भी यातायात ठप रहा। यह मार्ग रविवार रात को हुई भारी बारिश के बाद बंद हो गया था। सोमवार को इस मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए गए मगर रात को फिर से हुई बारिश से सड़क बंद हो गई। शुक्राली नाला के पास भूस्खलन होने की वजह से मलबा सड़क पर आ गया। सड़क पर मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। मार्ग पर एक एचआरटीसी…

Read More

बरसात के शुरुआती दिनों में ही बदइंतजामी

चंबा। बरसात के शुरुआत के दो दिनों में ही जिला चंबा में आपदा प्रबंधन की पोल खुल कर सामने आ गई है। हर साल जिन जगहों पर घार आने से जिला बाकी राज्य से कट जाता है, वहां जल्द मार्ग बहाली के उपाय नहीं किए जा सके हैं। इस कारण रात को वाहन चालकों को कई घंटे तेज बारिश के बीच खतरनाक स्थिति में रात सड़क पर काटने को विवश होना पड़ता है। जिले के मुख्य मार्गों को कम से कम समय में बहाल करने की कोई व्यवस्था नहीं है।…

Read More

साढ़े आठ घंटे कटा रहा जिला चंबा

बनीखेत (चंबा)। जिले को देश और प्रदेश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले दोनों मार्ग सोमवार रात को हुई बारिश से बंद हो गए। करीब साढ़े आठ घंटे जिले को जोड़ने वाला मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया। इससे रात को आने-जाने वाली बसें और अन्य निजी वाहन मार्ग पर फंसे रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में बाहरी राज्यों से आने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं सहित समाचार पत्र तक जिला मुख्यालय तक करीब पांच घंटे देरी से पहुंचे। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों…

Read More

चंबा-भाला और बैरागढ़ मार्ग पर बसें फंसीं

चंबा। चंबा-भाला और चंबा-बैरागढ़ मार्ग बंद होने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो बसें फंस गई हैं। इसके अलावा मार्ग पर अन्य निजी वाहन भी फंसे हुए हैं। सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण चंबा-भाला मार्ग पंडाह के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया। इससे शाम पांच बजे भाला मार्ग पर गई एचआरटीसी की बस सुबह वापस नहीं आ सकी। इस कारण गुवाड, सराहण पंचायत के सैकड़ों लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों व कर्मचारियों को पैदल…

Read More

चौरासी मंदिर मार्ग का होगा विस्तार!

भरमौर (चंबा)। उपमंडल प्रशासन ने चौरासी मंदिर के प्रवेश द्वार से मंदिर तक के 700 मीटर के मार्ग को चौड़ा करने की योजना बनाई है। इसके तहत इस मार्ग के तहत आने वाले दुकानदारों और अन्य निवासियों से सहयोग मांगा जाएगा। इसके लिए जल्द ही एडीएम भरमौर स्थानीय व्यापार मंडल व लोगों के साथ बैठक का आयोजन करेंगे। यह मार्ग काफी तंग है। इस कारण यहां वाहनों को चलाने में दिक्कत होती है। मार्ग की दशा भी काफी खराब है। बाजार होने के कारण यहां दुकानदारों सहित स्थानीय निवासियों के…

Read More