चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में पिछले दो माह से नौनिहालों को जीवन रक्षक वीटामिन ए दवा की ड्राप्स नहीं पिलाई जा रही है। शिशुओं की पांच बीमारियों से रक्षा करने वाली दवाई का कोटा बीते दो माह से जिला अस्पताल में खत्म हो चुका है। तीन साल तक की आयु के जिला के शिशुओं को परेशानी है। जिला से विभाग ने समय पर दवाई की डिमांड भेज दी है। शिशुओं को विटामिन ए की ड्राप्स पिलाने के लिए अस्पताल में पहुंच रहे अभिभावकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। शिशुओं…
Read MoreCategory: Chamba
आनलाइन बनेंगे फूड लाइसेंस
चंबा। फूड लाइसेंस बनाने के लिए दुकानदारों को अब अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। दुकानदार अब लाइसेंस बनाने के लिए आनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस आनलाइन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। आगामी एक जुलाई से लाइसेंस आनलाइन बनाए जाएंगे। दुकानदारों को न तो लाइसेंस के जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के लिए अस्पताल आना पड़ेगा और न ही फीस जमा करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ेंगे। दुकानदार लोकमित्र केंद्र या साइबर कैफों में जाकर फूड लाइसेंस बनाने के…
Read Moreबिजली बिल देख उड़े उपभोक्ताओं के होश
गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत गैहरा और पियुहरा में विद्युत बोर्ड की ओर से बिजली के बिल मनमाने ढंग से वसूल किए जा रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल अदा करने में काफी दिक्कतें पेश आ रही है। जानकारी के मुताबिक इन पंचायतों में उपभोक्ताओं को एक हजार से लेकर 2200 तक के बिजली बिल थमाए गए हैं। इतना भारी भरकम बिल देख उपभोक्ताओं के होश उड़ गए हैं। उपभोक्ता धन्नो राम, काको राम, गाहडू राम, भिखो देवी और कृष्ण लाल ने बताया कि विद्युत कर्मियों की ओर…
Read Moreहादसे की शिकार युवती से दुष्कर्म की आशंका
चंबा। तीसा मार्ग पर कियाणी के पास ईंड नाला के पास हुए कार हादसे में मारी गई लड़की के परिवार के सदस्यों ने इस दुर्घटना में किसी साजिश की आशंका जाहिर की है। लड़की के परिवार वालों ने शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कदम को शिकायत पत्र सौंप कर मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है। लड़की के पिता नरेश कुमार, माता सुनीता देवी, मामा ज्ञान चंद, रेखा, नवीन कुमार ने शक जाहिर किया है कि आरोपी लड़के ने सोची समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है।…
Read Moreतीसा के तीन स्कूलों के पास अपना भवन नहीं
तीसा (चंबा)। प्रदेश की सरकारों के बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया करवाने के दावे तीसा में खोखले साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि शिक्षा खंड तीसा में तीन प्राइमरी स्कूलों को आज तक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। स्कूल का अपना भवन न होने के कारण निजी भवनों में बच्चों की पढ़ाई हो रही है। इस कारण स्कूली छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक प्राइमरी स्कूल चिरवाड़ी दो, दौणा और बाड़ा स्कूल के पास अपना भवन नहीं है। इन स्कूलों को खुले…
Read Moreचंबा नप में नहीं बने नए राशन कार्ड
चंबा। नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी न होने के कारण शहरवासियों के राशनकार्ड नहीं बन रहे हैं। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासी राशन कार्ड बनाने के लिए रोज-रोज नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ईओ न होने के कारण उन्हें बिना राशन कार्ड बनाए वापस लौटना पड़ रहा है। नगर परिषद कार्यालय में राशन कार्ड बनाने वालों के 200 से ज्यादा आवेदन पहुंच चुके हैं, लेकिन बिना ईओ के शहरवासियों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। हालांकि सरकार की…
Read Moreछह युवक गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
होली (चंबा)। जीएमआर कंपनी के अधिकारियों और ग्रामीणों मेें हुई झड़प के मामले में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। वीरवार को इन सभी को गिरफ्तार करके चंबा स्थित कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इन युवकों में भाजपा के पूर्व पदाधिकारी का बेटा भी शामिल है। उधर, इन युवकोें की गिरफ्तारी के बाद मंडल भाजपा और भाजयुमो भड़क उठे हैं। इन दोनों संगठनों के नेताओं ने इस मामले में वन मंत्री पर कंपनी के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्त्ताओें…
Read Moreऑनलाइन भरे जाएंगे छात्रवृत्ति फार्म
चंबा। अब विद्यार्थियों के स्कालरशिप फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने ई-पास सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। योजना के सिरे चढ़ते ही समस्त कालेजों और स्कूलों में स्कॉलरशिप फार्म भरने का कार्य आनलाइन हो जाएगा और विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप सीधे उनके खाते में जाएगी। ई-पास सॉफ्टवेयर के बारे में शिक्षा विभाग जुलाई माह में समस्त स्कॉलरशिप इंचार्जों को विशेष ट्रेनिंग देगा। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 1 और 2 जुलाई को बाल स्कूल धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। विशेषज्ञ धर्मशाला में जिला चंबा के 15 कलस्टरों के…
Read Moreविभागों के लिए आफत बनी बारिश
चंबा। जिला में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के साथ-साथ सरकारी महकमों के लिए भी आफत बन गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई एवं स्वास्थ्य विभाग को तीन दिनों में भारी नुकसान हुआ है। एचआरटीसी को विभिन्न मार्गों पर गाड़ियां फंसने से करीब एक लाख रुपये का घाटा हुआ है। एचआरटीसी की बुधवार को भरमौर लाइन पर छह, तीसा क्षेत्र में चार और चंबा भाला मार्ग पर एक गाड़ी फंसी रही। ये बसें निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाईं।…
Read More15 जुलाई तक जमा होंगे यूजी और पीजी के फार्म
चंबा। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से यूजी और पीजी के पेपर देने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। इग्नू में विभिन्न कोर्सों के लिए प्रवेश फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। अभ्यर्थी 30 जून तक बिना लेट फीस के प्रवेश फार्म जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 15 जुलाई तक लेट फीस ली जाएगी। लेट फीस के 200 रुपये अतिरिक्त वसूले जाएंगे। बीएड, एमबीए, बीएससी नर्सिंग, एमएड के लिए इग्नू प्रशासन ने अंतिम तिथि 8 अगस्त निर्धारित की है। अंडर ग्रजुएट…
Read More