10 तारीख से पहले जमा करवाएं आईटी फीस

चंबा। सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे आईटी शिक्षकों का दो माह का वेतन जारी कर दिया गया है। इससे 80 के करीब शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक जिला के 72 से ज्यादा सीनियर सेकेंडरी स्कूृलों मेें सेवाएं दे रहे लगभग 80 शिक्षकों को दो माह का वेतन नहीं मिला था। आईटी फीस जमा न करवाने और अन्य औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण इन शिक्षकों का वेतन रोका गया था, विभाग ने अब अप्रैल और मई माह का वेतन जारी कर दिया है। साथ…

Read More

डंगे से गिर कर बुजुर्ग की मौत

चंबा। थणेईकोठी पंचायत के गांव सपड़ोट में एक वृद्ध की डंगे से गिरकर मौत हो गई है। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को 11 बजे के करीब रूप सिंह आयु 60 पर अपने घर के पास डंगे पर बैठा था। अचानक उसे चक्कर आ गया और वह डंगे से लगभग पांच फुट नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। पंचायत प्रधान निर्मला देवी ने इसकी पुष्टि की है और बुजुर्ग की मौत पर शोक प्रकट किया है।

Read More

बरसात से आईपीएच की 80 योजनाए क्षतिग्रस्त

चंबा। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को चंबा मंडल में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बरसात से विभाग की लगभग 70 से 80 पेयजल और सिंचाई योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण विभाग को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान साहो और होली क्षेत्र में हुआ है। इन क्षेत्रों में विभाग के पेयजल स्रोत मलबे में दब गए हैं। इसके अलावा जगह-जगह से पेयजल लाइनें टूट गई हैं। इससे कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी ठप हो…

Read More

पहली ही बारिश में खुली व्यवस्‍था की पोल

चंबा। जिला चंबा के 1495 आंगनबाड़ी केंद्र राम भरोसे चल रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के लिए जिला चंबा में न तो सीडीपीओ हैं और न ही सुपरवाइजर तैनात हैं। दरअसल जिला में सीडीपीओ के समस्त सात पद खाली चल रहे हैं। साथ ही सलूणी, मैहला और तीसा ब्लाक में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था जांचने के लिए कोई सुपरवाइजर नियुक्त नहीं किए गए हैं। इन ब्लाकों में 35 के करीब सुपरवाइजरों के पद भी रिक्त चल रहे हैं, जबकि अन्य ब्लाकों में भी सुपरवाइजरों के…

Read More

कैंटर लुढ़का, तीन लोगों को आई चोटें

गैहरा (चंबा)। भरमौर- चंबा मार्ग पर एक कैंटर अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरा। इससे कैंटर में सवार तीन लोगों को चोटें लगी हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह कैंटर एचपी 48-3711 चंबा से सब्जी लेकर भरमौर की ओर जा रहा था। इस दौरान चूड़ी के पास ब्रेक लाक होने के कारण कैंटर रावी नदी में जा गिरा। इससे कैंटर चालक जिंदू, बिंदु और शक्ति प्रसाद को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र चूड़ी…

Read More

सुंगल में खाई में गिरने से महिला की मौत

चंबा। शहर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत सुंगल के पास एक महिला की पैर फिसलने से खाई में गिरने से मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने खाई में गिरे महिला के शव मिलने की सूचना पंचायत उपप्रधान भुवनेश शर्मा को दी। उपप्रधान ने इस घटना बारे पुलिस को सूचित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंगल पंचायत के चलोगा नाला के पास आशा देवी पत्नी प्रकाश चंद आयु 46 वर्ष गांव रूपणी पंचायत अचानक खाई में जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पता चला है कि महिला…

Read More

बारिश ने बहाए पीडब्ल्यूडी के साढ़े 55 लाख

सिहुंता (चंबा)। ब्लाक सिहुंता में बारिश होने के कारण लोक निर्माण विभाग को लगभग 55 लाख 50 हजार का नुकसान हुआ है। इसमें भूस्खलन के कारण 29 लाख 85 हजार का नुकसान हुआ है। इसके अलावा रिटेनिंग वाल गिरने से 25 लाख 65 हजार का नुकसान हुआ है। पिछले कु छ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण द्रमण-सिहुंता-चुवाड़ी-चंबा मार्ग, समोट-टिकरी खरगट, समोट-बिना मार्ग, शाहपुर-द्रमण-सिहुंता मार्ग, थुलेल-गोला मार्ग, मोतला-गोला बाया काठला मार्ग, द्रमनाला-दुलाहरा-रंजेई-खरगट मार्ग, सिहुंता-जोलना-कोटला सड़क और डुखर-डेंटा मोरठू मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण सारा मलबा…

Read More

मंजरी गार्डन बनेगा पर्यटकों का केंद्र

चंबा। रावी नदी के किनारे स्थित मंजरी गार्डन को पर्यटन के लिए विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। पर्यटकों की नजरों से दूर इस पर्यटन स्थल में जल्द पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने वाली है। इसके लिए वन विभाग की ओर से आचार संहिता के बाद गार्डन की मरम्मत व इसके रखरखाव के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। टेंडर के बाद इस गार्डन का निजीकरण कर दिया जाएगा। इसके बाद वन विभाग की ओर से ठेकेदार से हर माह लगभग 30 हजार की राशि किराए के रूप में वसूल…

Read More

डलहौजी की आपदा प्रबंधन टीम व कंट्रोल रूम बने

डलहौजी (चंबा)। एसडीएम संजय धीमान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें मानसून की भारी वर्षा से संभावित प्राकृतिक आपदाओं भूस्खलन, बाढ़ इत्यादि से निपटने के लिए उपमंडल को तीन सेक्टरों में बांटा गया। प्रत्येक सेक्टर का कार्यभार एक नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार को दिया गया। डलहौजी सेक्टर के नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार डलहौजी डा. सुरेंद्र ठाकुर के मोबाइल नंबर 94181-07999 और सलूणी सेक्टर के नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार दिलो राम मोबाइल नंबर 98166-62135 है। भलेई सेक्टर के नोडल अधिकारी एवं नायब…

Read More

जिला अस्पताल में आपदा प्रबंधन कमेटी बनी

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल ने चंबा ने आपदा प्रबंधन की टीम गठित कर दी है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए विभाग ने जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। आपदा प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष एमएस डा. विनोद शर्मा को बनाया गया है। चिकित्सक प्रशांत राणा, विशाल ठाकुर, वरुण शर्मा, दिलबाग के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। आपदा प्रबंधन कमेटी में अन्य चिकित्सकों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। किसी भी आपदा से निपटने के लिए यह टीम पूरी टीम तैयार रहेगी। कमेटी को आपदा से निपटने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए…

Read More