तंग मार्गों पर भी मिलेगी एंबुलेंस सुविधा

चंबा। शहर के तंग संपर्क मार्गों से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए अब शहरवासियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन जल्द एक जिप्सी व एक वैन को एंबुलेंस सेवा में बदलने जा रहा है। जिन छोटे व तंग मार्गों पर बड़ी एंबुलेंस नहीं जा पाती हैं, उन स्थानों पर छोटी एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने पहले से मौजूद दो छोटी एंबुलेंस की मरम्मत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इनकी मरम्मत पर रोगी कल्याण समिति एक लाख 30 हजार…

Read More

नप में स्टाफ की कमी से बिगड़ा सिस्टम

चंबा। नगर परिषद चंबा में स्टाफ की कमी के चलते सिस्टम गड़बड़ा गया है। इस कारण मौजूदा कर्मियों को अपने ओहदे से ऊपर के पदों का काम भी निपटाना पड़ रहा है। ऐसे में जहां नगर परिषद का कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं कर्मचारियों पर भी काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। नगर परिषद में मौजूदा समय में कार्यकारी अधिकारी सहित सहायक अभियंता, एक सीनियर असिस्टेंट, तीन जूनियर असिस्टेंट और एक क्लर्क का पद खाली पड़ा हुआ है। इस कारण नप में सेवारत कर्मचारी अतिरिक्त काम के बोझ…

Read More

चंबा-बैरागढ़, चंबा-भरमौर मार्ग हुए बाधित

चंबा। जिला चंबा में पिछले दो दि से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। प्री मानसून के चलते लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन भी शुरू हो गया है। दो दिन पूर्व भूस्खलन के कारण बंद हुआ चंबा-न्याग्रां मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। इस मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस भी फंसी हुई है। वीरवार को चंबा-भरमौर मार्ग कुछ देर के लिए बाधित हुआ। धरवाला की रंगाघार में भूस्खलन के चलते सुबह करीब एक घंटा मार्ग पर आवाजाही ठप रही। इसके चलते मार्ग…

Read More

पहले दिन एक भी एडमिशन नहीं हुई

चंबा। चंबा कालेज में पहले दिन एक भी विद्यार्थी की एडमिशन नहीं हुई। प्रवेश के पहले दिन कई विद्यार्थी कालेज पहुंचे थे। अधिकतर छात्र प्रथम वर्ष के थे लेकिन रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) शिक्षा प्रणाली के चलते प्रथम वर्ष के फार्म जमा नहीं हो पाए। द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र प्रवेश लेने के लिए कालेज नहीं पहुंचे थे। रूसा प्रणाली कालेजों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सिरदर्द बन गई है। रूसा के नए नियम छात्रों, छात्र संगठनों और कुछ अध्यापकों को पूरी तरह समझ नहीं आ रहे…

Read More

खज्जियार के सौंदर्यीकरण को 6.14 करोड़

चंबा। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध खज्जियार के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए लकड़ी के रेन शेल्टरों का निर्माण किया जाएगा। इसमें सैलानियों के बैठने के लिए बैंच भी रखे जाएंगे। खज्जियार को संवारने के लिए 6.14 करोड़ की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसे 27 जून से पहले स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि 10 वर्षों में खज्जियार के सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। झील को संवारने के लिए भी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया…

Read More

गृह रक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

डलहौजी (चंबा)। गृह रक्षा संगठन की बैठक प्रधान जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें गृह रक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। गृह रक्षकों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान उनको पंजाब से बढ़कर वेतन और अन्य सुविधाएं देने की घोषणा की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद कुछ भी नहीं किया गया। जिले में गृह रक्षकों की 92 ड्यूटियां खत्म कर दी गईं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गृह रक्षकों को जिन स्थानों पर तैनात किया जाता…

Read More

गर्ल्स स्कूल को जल्द मिलेगी साइंस लैब

चंबा। लंबे अरसे से लटके गर्ल्स स्कूल की साइंस लैब का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने आरंभ कर दिया है। विभाग ने कार्य को तीन माह के भीतर कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही विद्यार्थियों को अल्ट्रा मॉर्डन लैब में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राजकीय कन्या विद्यालय चंबा की साइंस लैब के भवन निर्माण के लिए करीब 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2006 में शुरू हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को निजी ठेकेदार को सौंपा…

Read More

मरेडी के पास भूस्खलन से अवरुद्ध होता है मार्ग

चंबा। चंबा-साहो व सिल्लाघराट मार्ग थोड़ी सी बारिश होने के बाद बंद हो जाता है। मार्ग पर स्थित मरेडी नामक स्थान पर अक्सर भूस्खलन होता रहता है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जरा सी बारिश होने पर मार्ग पर मलबा आ जाता है और मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। सोमवार को भी बारिश होने के बाद भूस्खलन शुरू हो गया था। काफी देर तक मार्ग बंद नहीं रहा, लेकिन बार-बार मार्ग बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना…

Read More

हरदासपुरा सीवरेज पर आईपीएच-नप में विवाद

चंबा। नगर परिषद के हरदासपुरा वार्ड में आईपीएच विभाग की ओर से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन पर नगर परिषद व आईपीएच विभाग में विवाद उत्पन्न हो गया है। एक ओर नगर परिषद आईपीएच विभाग पर नप के 55 लाख न देने का आरोप लगा रही है। दूसरी ओर, आईपीएच विभाग नप की ओर से बनाई गई डैमेज रिपोर्ट को गलत करार यिा है। अब मामला जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। बुधवार को इस मसले को लेकर आईपीएच विभाग व नप की जिला प्रशासन से बैठक होगी। ृ…

Read More

चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर यातायात ठप

तीसा (चंबा)। बारिश होने के कारण बैरागढ़-चंबा मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्राली नाला के पास सोमवार रात को भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने के कारण पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया। इसके अलावा सड़क पर पत्थर गिर गए। इस कारण चंबा-बैरागढ़ मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात भी पूरी तरह ठप हो गया है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सड़क के…

Read More