तीसा (चंबा)। सनवाल पंचायत में दो माह से राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीण हर रोज सस्ते राशन के डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें बिना राशन के ही वापस लौटना पड़ रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक इस डिपो के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से राशन की सप्लाई बंद कर दी गई है। इस कारण उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी शिव राम,…
Read MoreCategory: Chamba
उत्तराखंड में सैनिकों ने किया सराहनीय कार्य
चंबा। चंबा कालेज में एबीवीपी की बैठक इकाई अध्यक्ष भुवनेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें चंबा विभाग के संगठन मंत्री अमी चंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया। वहीं, उत्तराखंड में भारतीय सेना की ओर से किए गए सराहनीय योगदान की तारीफ की। इकाई अध्यक्ष ने कहा कि सेना की इस बहादुरी के सम्मान में बुधवार को कालेज कैंपस में एबीवीपी एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके…
Read Moreखतरे की जद वाले स्कूलों की बनेगी सूची
डलहौजी (चंबा)। एसडीएम संजय धीमान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में मंगलवार को आपदा प्रबंधन पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने उत्तराखंड में आई त्रासदी को ध्यान में रखते हुए सभी विभागाध्यक्षों को किसी भी आपदा के आने की सूरत में उसका सामना करने के लिए तत्पर रहने और जान माल की क्षति को कम से करने के लिए सभी विभागों को सचेत रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन की चपेट में आने की संभावना वाले स्कूलों की सूची तैयार करने के…
Read Moreगलोरा को सौंपी भरमौर इकाई की कमान
भरमौर (चंबा)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की भरमौर इकाई की कमान गलोरा राम को सौंपी गई है। इसके अलावा महासचिव पद पर किशन चंद पखरेटिया विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर लोक निर्माण विभाग में आपरेटर गलोरा राम 22 मतों से विजेता रहे। कुल पड़े 849 मतों में से गलोरा राम को 422 जबकि जगदीश चंद को 400 वोट मिले। साथ ही जगदीश को पांच मत मिले। उन्होंने चुनाव से पहले ही चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। अध्यक्ष पद के लिए कुल हुए मतदान में से 22 के करीब…
Read Moreरावी किनारे अवैध खनन पर बिफरे राजपुरावासी
चंबा। रावी नदी के किनारे हो रहे अवैध खनन पर राजपुरा-शालीमार विकास कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को खनन अधिकारी चंबा को एक शिकायत पत्र सौंपा और खनन माफिया पर जल्द नकेल कसने की मांग की। कमेटी के पदाधिकारियों अमर चंद, कर्म सिंह, योग राज, संत राम और रवीश ने बताया कि राजपुरा मुहाल में रावी नदी के किनारों को छलनी किया जा रहा है और उच्च न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राजपुरा के पास दिन रात…
Read Moreअंडर-19 की खेल प्रतियोगिता में पहुंचे 10 स्कूल
होली (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली में अंडर-19 की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में एसडीएम भरमौर डा. जितेंद्र कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अलावा भरमौर स्कूल के प्रधानाचार्य प्यार चंद चाढ़क और टीएसी सदस्य शुभकरण, होली के पंचायत प्रधान रवि जुलकान और होली स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। जोनल स्तर की इस प्रतियोगिता ने अधिकतर स्कूलों ने रुचि नहीं दिखाई है। प्रतियोगिता में 40 में से सिर्फ 10 स्कूलों के छात्र ही हिस्सा…
Read Moreस्कूली बच्चों को मिलेंगे वर्दी सिलाई के पैसे
चंबा। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे स्कूली बच्चों को दूसरी वर्दी की सिलाई के पैसे मिलेंगे। शिक्षा विभाग को 84 लाख 89 हजार 158 रुपए की राशि मंजूर हो चुकी है। जल्द यह राशि बीपीओ व प्रधानाचार्यों के माध्यम से स्कूली बच्चों को वितरित कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार की मुफ्त स्कू ल यूनिफ ार्म योजना के तहत शिक्षा विभाग की ओर से गत वर्ष जिला भर के 15 ब्लाक के लिए 45 हजार 756 बच्चों के लिए वर्दी वितरित की। इसमें 23…
Read Moreडाक्टर छुट्टी पर, मरीज बेहाल
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों के छुट्टी जाने से व्यवस्था प्रभावित हो गई है। अस्पताल के सर्जन और आर्थो विशेषज्ञ छुट्टी पर चल रहे हैं। उनके छुट्टी पर चले जाने से उसके वार्डों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है। विशेषज्ञ डाक्टरों का राउंड न होने से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं। दोनों वार्डों के मरीज स्टाफ नर्सों के सहारे चल रहे हैं। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों में से कुछ की तबीयत ठीक भी हो चुकी है। इन मरीजों को छुट्टी लेने केे लिए भटकना पड़…
Read Moreरूसा के खिलाफ जंग का ऐलान
चंबा। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के खिलाफ एसएफआई ने जंग का ऐलान कर दिया है। प्रदेश भर के कालेजों में एसएफआई रूसा के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। एसएफआई के राज्य उपाध्यक्ष विवेक राणा ने बताया कि रूसा प्रणाली में कई कमियां हैं। रूसा प्रणाली के लिए कालेजों में पूर्ण रूप से शैक्षणिक ढांचा तैयार नहीं है। विवि में स्टाफ की कमी है। कालेजों में अप्रैल में एक वर्ष के बाद परीक्षाएं होती हैं और परिणाम जुलाई और अगस्त में निकाला जाता है। छात्र संगठन के राज्य उपाध्यक्ष ने…
Read Moreसमयसारिणी फाइनल, आज से लगेगी कक्षाएं
चंबा। शैक्षणिक 2013-14 के लिए मंगलवार से जिले के कालेजों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कालेज प्रशासन ने समयसारिणी नोटिस बोर्ड पर लगा दी है। रूसा प्रणाली के तहत प्रथम वर्ष की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेंगी, जबकि द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं पुराने पैट्रन से ही लगेंगी। कालेजों में मंगलवार से समस्त विद्यार्थियों को कक्षाओं में हाजिरी देगी होगी। डिग्री कालेज चंबा में भी समयसारिणी नोटिस बोर्ड पर चस्पा दी गई है। वहीं, कालेज में विद्यार्थियों के आई कार्ड बनाने का कार्य भी…
Read More