गलोरा को सौंपी भरमौर इकाई की कमान

भरमौर (चंबा)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की भरमौर इकाई की कमान गलोरा राम को सौंपी गई है। इसके अलावा महासचिव पद पर किशन चंद पखरेटिया विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर लोक निर्माण विभाग में आपरेटर गलोरा राम 22 मतों से विजेता रहे। कुल पड़े 849 मतों में से गलोरा राम को 422 जबकि जगदीश चंद को 400 वोट मिले। साथ ही जगदीश को पांच मत मिले। उन्होंने चुनाव से पहले ही चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। अध्यक्ष पद के लिए कुल हुए मतदान में से 22 के करीब मत रद हो गए। राजकीय कन्या उच्च पाठशाला भरमौर में बतौर टीजीटी सेवारत महासचिव किशन चंद पखरेटिया को 424 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी आईपीएच कर्मी दीनानाथ को 396 वोट मिले। इस प्रकार किशन चंद पखरेटिया 28 मतों से विजयी रहे। इस पद के लिए कुल पड़े मतों में से 29 वोट रद हो गए। चुनाव पर्यवेक्षक जगदीश चौहान, सतपाल और मचलू राम शर्मा पर्यवेक्षक ने बताया कि यह चुनाव चौरासी परिसर के सराय में आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चली मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई।

Related posts