समय पर उपचार न मिलने से युवक ने दम तोड़ा

चंबा। पेट दर्द से कराह रहे एक युवक को समय पर उपचार न मिलने के कारण क्षेत्रीय अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। इस पर उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण युवक की जान गई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन ने समय पर युवक को अस्पताल में दाखिल कर उपचार दिया होता, तो उसकी जान बच सकती थी। जानकारी…

Read More

पुराना स्टाक निकालने को समय दे सरकार

चंबा। चंबा व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से मिला। इस मौके पर व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से वन मंत्री को अवगत करवाया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप महाजन ने कहा कि प्रदेश भर में दालचीनी के लगभग 26 सैंपल भरे गए हैं। इसमें से चंबा जिला से ही छह सैंपल भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि सैंपल वहां भरे जाने चाहिए, जहां से माल आ रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल लगभग सारा माल बाहरी राज्यों से मंगवाया जा रहा है। सामान के…

Read More

भरमौर में 12 घंटे गुल रही बत्ती

भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल वीरवार रात से 12 घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। बिजली गुल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी विवाह शादी वाले परिवारों को हुई । जानकारी के मुताबिक तहसील मुख्यालय भरमौर में वीरवार रात करीब दस बजे बिजली गुल हो गई, जो शुक्रवार सुबह दस बजे तक बंद रही। बिजली गुल होने के कारण क्षेत्र में चल रही दर्जनों शादियों की रौनक फीकी पड़ गई है। इसके अलावा क्रिकेट प्रेमी श्रीलंका और भारत के बीच हुए ट्राई सीरीज का…

Read More

सलूणी के डिपुओं से चीनी गायब

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में सस्ते राशन के डिपुओं में डेढ़ माह से उपभोक्ताओं को चीनी का कोटा नहीं मिल रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिपुओं में चीनी न मिलने के कारण राशनकार्ड धारकों को दुकानों से महंगे दामों पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार डेढ़ माह से सूलणी में राशन के डिपुओं चीनी की सप्लाई नही पहुंची है। इस बारे में जब राशन कार्ड धारक डिपो होल्डर से चीनी की सप्लाई के बारे में पूछ रहे हैं तो…

Read More

अब इमारती लकड़ी को मिलेंगे सूखे पेड़

चंबा। लोगों को अब मकान बनाने के लिए वन अधिकार अधिनियम के तहत इमारती लकड़ी दी जाएगी। टीडी बहाल होने से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक जंगलों में सूखे पेड़ों को काटकर लोग इमारती लकड़ी प्राप्त कर सकेंगे। यह खुलासा जिला योजना समिति की बैठक में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही टीडी को बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन टीडी नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले लोगों को…

Read More

प्रधानाचार्य ने पीटा ड्यूटी पर तैनात शिक्षक

चंबा। सदर थाना में जिला कांगड़ा के कडयाना निवासी आतो राम पुत्र मंशा राम की शिकायत पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजिंद्र सिंह के खिलाफ ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है। आतो राम ने कुठेहड़ स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को जब वह ड्यूटी पर था तो आरोपी प्रधानाचार्य ने उसके साथ मारपीट की। इस कारण उसे गहरी चोटें आई है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। एसपी बीएम शर्मा ने…

Read More

महिला के पेट से निकाली 600 ग्राम पत्थरी

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में एक महिला का पत्थरी का सफल आपरेशन किया है। अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला के पेट से 600 ग्राम पत्थरी निकाली। पेट में पत्थरी के कारण महिला कई दिन से दर्द से कराह रही थी और उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। पत्थरी महिला की पेशाब नली में आने से महिला परेशान थी। वह मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही थी। परिजनों ने महिला को वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने कमला देवी पत्नी रत्न चंद गांव कांडी भलेई की…

Read More

कुनेड में नौ माह से गैस की सप्लाई बंद

चंबा। लिल्ह क्षेत्र की कुनेड पंचायत में नौ माह गैस की सप्लाई नहीं हो रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गैस की सप्लाई न होने के कारण उपभोक्ताओं को अतिरिक्त पैसे खर्च कर जिला मुख्यालय से सिलेंडर लाने पड़ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुनेड में नवंबर के बाद सिलेंडर की गाड़ी क्षेत्र में नहीं पहुंची है। इससे पहले क्षेत्र में नियमित गैस सिलेंडर की गाड़ी पहुंचती थी, लेकिन पिछले नौ महीने से क्षेत्र में सिलेंडर की गाड़ी आना बंद हो…

Read More

चार घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर मार्ग

गैहरा (चंबा)। चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग गैहरा के पास जंगाली नामक स्थान पर के पास भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मार्ग पर काफी मलबा गिरने व बड़ी-बड़ी चट्टानें आने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। जानकारी के मुताबिक यह मार्ग वीरवार सुबह करीब तीन बजे बंद हुआ। इसके बाद लगभग चार घंटे तक मार्ग बंद रहा। मार्ग अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। इससे भरमौर से आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद…

Read More

सेईकोठी पुल के पास मिली लाश

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के सेईकोठी पुल के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। इस शव को अभी तक घटना स्थल से नहीं निकाला गया है। जानकारी के मुताबिक नंद लाल पुत्र ध्याना निवासी सेईकोठी भंजराडू छिंज मेले से घर जा रहा था। इस दौरान बुधवार रात करीब 12 बजे पांव फिसलने से वह 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने खाई से…

Read More