पुराना स्टाक निकालने को समय दे सरकार

चंबा। चंबा व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से मिला। इस मौके पर व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से वन मंत्री को अवगत करवाया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप महाजन ने कहा कि प्रदेश भर में दालचीनी के लगभग 26 सैंपल भरे गए हैं। इसमें से चंबा जिला से ही छह सैंपल भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि सैंपल वहां भरे जाने चाहिए, जहां से माल आ रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल लगभग सारा माल बाहरी राज्यों से मंगवाया जा रहा है। सामान के सैंपल उनकी असली जगह से भरे जाने चाहिए। इससे व्यापारियों को समस्याओं को सामना नही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार प्रदेश भर में खाद्य पदार्थों की पॉलीथिन पैंकिंग पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने मांग की है कि व्यापारियों के पास पड़े पुराने स्टाक को खत्म करने का उचित समय प्रदान किया जाए। इससे छोटे बड़े किसी भी व्यापारी को कोई भी नुकसान नहीं होगा। उन्होंने वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से मांग की है कि सुल्तानपुर में जो वन विभाग का डिपो है, उसे यहीं पर स्थायी स्थान प्रदान किया जाए। इससे चंबा वासी डिपो का लाभ भविष्य में भी उठा सकेंगे। इस मौके पर पुष्प राज सम्मी, कामेश्वर महाजन, कृष्ण महाजन, बलवंत सिंह, संजय महाजन, राकेश वैद, सतपाल सिंह जसवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अमित महाजन, केवल महाजन, नरेश महाजन, योगिंद्र शर्मा और अजय महाजन उपस्थित रहे।

Related posts